NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली हिंसा : पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाला युवक गिरफ्तार
दिल्ली हिंसा में अब तक करीब 1300 लोगों को गिरफ़्तार किया या हिरासत में लिया गया है। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Mar 2020
Delhi violence
Image courtesy: Asianet News

दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले और पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ़्तारी कर लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली हिंसा में अब तक करीब 1300 लोगों को गिरफ़्तार किया या हिरासत में लिया गया है। 

अधिकारियों के मुताबिक जाफराबाद-मौजपुर रोड पर 24 फरवरी को एक युवक ने अपना तमंचा पुलिसकर्मी पर तान दिया था जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस युवक की पहचान 33 वर्षीय शाहरुख के तौर पर हुई है। व्यक्ति ने पुलिस की मौजूदगी में आठ गोलियां चलाईं थीं। गिरफ्तारी के बाद शाहरुख को दिल्ली लाया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा,‘‘दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 1284 लोगों को गिरफ्तार किया या हिरासत में लिया है।’’ पुलिस ने हालांकि गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की हैं। राजनीतिक दल और समाजिक कार्यकर्ता कानून के मुताबिक इन लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।  

उधर, केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली हिंसा के बाद कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने एवं विश्वास बहाली के लिए अनेक कदम उठाये गए हैं तथा 120 से अधिक प्राथमिकी दर्ज करने के साथ काफी संख्या में उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है ।

लोकसभा में रीता बहुगुणा जोशी एवं दिनेश चंद्र यादव के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ‘‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 76 कंपनियों समेत पर्याप्त पुलिस बल एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया किया गया।’’

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय शांति समितियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों , मार्केट वेलफेसर एसोसिएशनों, सिविल सोसाइटी समूहों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गई। 

गृह राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘120 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और सैकड़ों उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रहे हैं और लोगों से वीडियो प्राप्त किये जा रहे हैं ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। ’’

राय ने कहा कि दंगा प्रभावित क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस बलों ने लोगों में विश्वास बहाल करने के लिए इन क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया है। उन्होंने कहा कि उन मीडिया मंचों पर गहन निगरानी रखी जा रही है जो अफवाहें एवं बेबुनियाद खबरें फैला सकते हैं। 

मंत्री ने कहा कि लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की गई है। 

अंकित के परिवार को एक करोड़ और सरकारी नौकरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वह जरूरतमंद लोगों की जानकारी मुहैया कराएं ताकि सरकारी एजेंसियां जल्द से जल्द मदद कर पाए। केजरीवाल ने सांप्रदायिक दंगों के दौरान जान गंवाने वाले खुफिया ब्यूरो के कर्मी अंकित शर्मा के परिवार को सोमवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की। अंकित के परिवार को सरकारी नौकरी भी मिलेगी।

बीएसएफ ने सोमवार को अपने जवान मोहम्मद अनीस को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। अनीस के घर में तोड़फोड़ की गई थी और आग लगा दी गई थी।

इसी बीच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र और दिल्ली सरकार की आलोचना की। इनका आरोप है कि केंद्र और दिल्ली सरकार हिंसा प्रभावित लोगों को इलाज और कानूनी सहायता पहुंचाने में विफल रही। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Delhi Violence
Gun Man
delhi police
Jafrabad
Maujpur
Gun Man Arrested
Arvind Kejriwal

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक


बाकी खबरें

  • ऋचा चिंतन
    डब्ल्यूएचओ द्वारा कोवैक्सिन का निलंबन भारत के टीका कार्यक्रम के लिए अवरोधक बन सकता है
    09 Apr 2022
    चूँकि डब्ल्यूएचओ के द्वारा कोवैक्सिन के निलंबन के संदर्भ में विवरण सार्वजनिक क्षेत्र में उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में यह इसकी प्रभावकारिता एवं सुरक्षा पर संदेह उत्पन्न कर सकता है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    इमरान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए पाक संसद का सत्र शुरू
    09 Apr 2022
    पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए नेशनल असेंबली का सत्र सुबह साढ़े 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुआ।
  • भाषा
    दिल्ली में एक फैक्टरी में लगी आग, नौ लोग झुलसे
    09 Apr 2022
    दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग बुझाने की कोशिश में दमकल विभाग के छह कर्मी, एक पुलिसकर्मी, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) का एक अधिकारी और एक स्थानीय व्यक्ति झुलस गया।
  • वसीम अकरम त्यागी
    महंगाई के आक्रोश को मुस्लिमों के ख़िलाफ़ नफ़रत बढ़ाकर ढकने की कोशिश, आख़िर किसका नुक़सान? 
    09 Apr 2022
    पेट्रोलियम और रोज़मर्रा के सामान की दर लगातार आसमान छू रही हैं और तो दूसरी तरफ़ मुस्लिमों के ख़िलाफ़ नफ़रत बेतहाशा बढ़ रही है।
  • रूबी सरकार
    सीधी प्रकरण: अस्वीकार्य है कला, संस्कृति और पत्रकारिता पर अमानवीयता
    09 Apr 2022
    सीधी की घटना को लेकर पत्रकार, रंगकर्मियों के अलावा मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रगतिशील लेखक संघ व अन्य प्रसिद्ध लेखक-साहित्याकारों ने गहरा प्रतिरोध दर्ज कराया है और इसे लोकतंत्र में तानाशाही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License