NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ट्यूनीशिया में जॉर्ज अब्दल्ला सहित अन्य क्रांतिकारी क़ैदियों की रिहाई की मांग
ये प्रदर्शन 15-22 जून के इंटरनेशनल वीक ऑफ एक्शन का हिस्सा है जो फिलिस्तीनी लोगों की ओर से उनके संघर्षों और फिलिस्तीन की मुक्ति को लेकर क़ैद सभी लोगों की रिहाई के लिए दुनिया भर में आयोजित किए जा रहे।
पीपल्स डिस्पैच
22 Jun 2020
 Tunisia

ट्यूनीशियाई के एक्टिविस्ट ने शनिवार 20 जून को राजधानी ट्यूनिस में जॉर्ज इब्राहिम अब्दल्ला, अहमद सआदत और अन्य सभी क्रांतिकारी क़ैदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जॉर्ज अब्दल्ला के ट्यूनीशियाई कमेटी फॉर द लिबरेशन और प्लेटफ़ॉर्म अगेंस्ट नॉर्मलाइज़ेशन द्वारा इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। जॉर्ज अब्दल्ला को मुक्त करने की मांग को लेकर 15-22 जून के इंटरनेशनल वीक ऑफ एक्शन के भाग के रूप में यह दुनिया भर में आयोजित कई अवसरों और कार्यों में से एक था।

ट्यूनीस के केंद्रीय भाग में प्रदर्शनकारी फ्रांसीसी दूतावास के सामने एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारी बैनर लिए हुए थे और अब्दल्ला के केस और उनकी दुर्दशा को व्यक्त कर रहे थे।

प्रमुख लेबनानी कम्युनिस्ट नेता अब्दल्ला पिछले 35 वर्षों से फ्रांस की जेल में बंद हैं। अब्दल्ला पर एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी के साथ-साथ पेरिस में एक इज़रायली राजनयिक की हत्याओं का आरोप है। उन्हें 1987 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीन के साथ-साथ अन्य साम्राज्यवाद-विरोधी और उपनिवेश-विरोधी संघर्षों के लिए लड़ने वाले अन्य सभी क्रांतिकारी क़ैदियों की रिहाई का भी आह्वान किया। अब्दल्ला और अन्य क़ैदियों की रिहाई की मांग के लिए फ्रांस, तुर्की और कई अन्य देशों में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

विरोध मार्च निकालने से पहले पिछले हफ्ते ट्यूनिस में इंटरनेशनल वीक ऑफ एक्शन के भाग के रुप में कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जॉर्ज अब्दल्ला के मामले के क़ानूनी पहलुओं को लेकर लोगों को बताने और समझाने के लिए ट्यूनिस बार में एक व्याख्यान आयोजित किया गया था। अब्दल्ला, सआदत और अन्य क़ैदियों को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन ट्यूनिस में भी किया गया था ताकि क़ैदियों की क्रांतिकारी भावना और उत्साह को याद किया जा सके और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। ये आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनिफाइड कैंपेन टू फ्री जॉर्ज अब्दुल्ला द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं और फिलिस्तीनी मामलों के समर्थक, दुनिया भर के सैकड़ों संगठनों के कार्यकर्ता और सदस्य विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

Tunisia
Tunisia Protest
George Abdalla
Revolutionary prisoners

Related Stories

अब ट्यूनीशिया के लोकतंत्र को कौन बचाएगा?

ट्यूनीशिया: पहली डिजिटल राजनीतिक सुझाव प्रक्रिया पर लोगों में मत-विभाजन

ट्यूनीशिया के संविधान में संशोधन करने की राष्ट्रपति की योजना का विरोध

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित

कोविड मामलों में नए उछाल के बीच ट्यूनीशिया के स्वास्थ्य मंत्री हटाए गए

ट्यूनीशियाः पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की हिंसक कार्रवाई

ट्यूनीशियाई राज्य समाचार एजेंसी टीएपी के विवादास्पद प्रमुख ने विरोध के बाद इस्तीफा दिया

ट्यूनीशिया के पत्रकार संघ ने सरकारी न्यूज़ एजेंसी के पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस छापे की निंदा की

ट्यूनीशियाई सुरक्षा बलों ने बेरोज़गारी को लेकर हुए विरोध पर हिंसक कार्रवाई की

ट्यूनीशियाः नई सरकार को मंज़ूरी देने से राष्ट्रपति के इनकार के बाद राजनीतिक संकट गहराया


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद में तीनों दिल्ली नगर निगम के एकीकरण का प्रस्ताव, AAP ने कहा- भाजपा को हार का डर
    26 Mar 2022
    संसद में दिल्ली के तीन नगर निगमों का एकीकरण करने संबंधी विधेयक पेश कर दिया गया है। विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस विधेयक का विरोध किया। वहीं सत्ताधारी दल ने इसे एक बेहद ज़रूरी सुधार बताया।
  • रायना ब्रियूअर
    ऑस्कर 2022: हर जीत के साथ इतिहास रच रही हैं महिला निर्देशक
    26 Mar 2022
    काथरिन बिगेलो और कोल झाओ, फिर अब जेन कैंपियन? 94 साल के ऑस्कर के इतिहास में, सिर्फ़ दो महिलाओं ने ही “बेस्ट डॉयरेक्टर” का अवार्ड जीता है। क्या आगे बदलाव दिखाई दे रहा है?
  • सीमा शर्मा
    कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध भारत की उर्वरक आपूर्ति में डालेगा बाधा? खेती-किसानी पर पड़ेगा भारी असर
    26 Mar 2022
    विशेषज्ञों का मानना है कि समय की तात्कालिक आवश्यकता यह है कि भारत सरकार उर्वरकों की वैकल्पिक आपूर्ति करने और किसानों को खनिज पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करे। इसमें…
  • मोहम्मद इमरान खान
    बिहार: तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद भी साहनी ने रखा संयम, बोले- निषाद कोटा के लिए करेंगे संघर्ष
    26 Mar 2022
    अब वीआईपी में कोई भी विधायक शेष नहीं बचा है। मुकेश साहनी ने बीजेपी पर अपनी पार्टी में फूट करवाने का आरोप लगाया है। साहनी ने कहा कि चूंकि उन्होंने निषाद जाति के लिए एससी-एसटी कोटे में आरक्षण और जातीय…
  • बी. सिवरामन
    महामारी भारत में अपर्याप्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज को उजागर करती है
    26 Mar 2022
    जनरल बीमा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज की औसत लागत रु. 1.54 लाख है। इसके विपरीत, प्रति मामले का औसत दावा निपटान केवल रु.95,622 था। इसका मतलब है कि भारत में लगभग 40…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License