NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईजिप्ट : एक और महिला पत्रकार शाइमा समी गिरफ़्तार
उनकी गिरफ़्तारी की वजह और जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। यह गिरफ़्तारी एक अन्य महिला पत्रकार लीना अत्ताला की गिरफ़्तारी के एक हफ़्ते के भीतर होती है, जिन्हें बहुत हंगामे के बाद ज़मानत पर रिहा किया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
22 May 2020
journalist Shaima Sami

एक महिला पत्रकार और Arabic Network for the Human Rights Information (ANHRI) में पूर्व रिसर्चर राह चुकीं शाइमा समी  को 21 मई को अलेक्सांद्रिया में उनके घर से ईजिप्ट के सुरक्षा बलों ने गिरफ़्तार किया है।

ANHRI के अनुसार समी को Alexandria Security Directorate में ले जाया गया है। हालांकि उनके आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने कहा है कि उनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उनकी गिरफ़्तारी के कई घंटे बाद भी अलेक्सांद्रिया या कैरो की किसी अदालत में उन्हें पेश नहीं किया गया था।

यह गिरफ़्तारी एक अन्य महिला पत्रकार लीना अत्ताला की 17 मई को हुई गिरफ़्तारी के एक हफ़्ते के भीतर होती है, जिन्हें बहुत हंगामे के बाद ज़मानत पर रिहा किया गया था। लीना Mada Masr की एडिटर-इन/चीफ़ हैं।

ईजिप्ट उन देशों में से एक है जहाँ सबसे ज़्यादा पत्रकारों को जेल हुई है। पूर्व जनरल अब्दल फ़तह अल-सीसी की सरकार ने सिविल सोसाइटी और मीडिया में अपने आलोचकों को दबाने के हर संभव प्रयास किये हैं। रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स के अनुसार ईजिप्ट की जेलों में 29 पत्रकार क़ैद हैं और सरकार ने 500 से ज़्यादा वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है।

Regional Coalition for Women Human Rights Defenders ने समी की गिरफ़्तारी पर ट्वीट कर कहा है, 

"इस गिरफ़्तारी से साबित हो गया है कि पत्रकारों की गिरफ़्तारी का कैंपेन अभी भी जारी है। @RSF_en के अनुसार ईजिप्ट उन देशों में शामिल है जहाँ सबसे ज़्यादा पत्रकार जेल में हैं। इसने 2019 में प्रेस फ़्रीडम में ईजिप्ट को 180 में ज़े 163 रैंक पर रखा था।"

Middle East Monitor के अनुसार, अप्रैल में सरकार ने सिनाई में सरकार की नीतियों पर आलोचनात्मक लेख प्रकाशित करने के लिए अरबी दैनिक अल-मसरी अल-यूएम पर 16000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया। अख़बार के चीफ़ एडिटर सलाहा दीब को लिखने से तीन महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था

साभार : पीपल्स डिस्पैच 

egypt
journalist Shaima Sami
journalist

Related Stories

नागरिकों से बदले पर उतारू सरकार, बलिया-पत्रकार एकता दिखाती राह

बलिया पेपर लीक मामला: ज़मानत पर रिहा पत्रकारों का जगह-जगह स्वागत, लेकिन लड़ाई अभी बाक़ी है

जीत गया बलिया के पत्रकारों का 'संघर्ष', संगीन धाराएं हटाई गई, सभी ज़मानत पर छूटे

बलिया: पत्रकारों की रिहाई के लिए आंदोलन तेज़, कलेक्ट्रेट घेरने आज़मगढ़-बनारस तक से पहुंचे पत्रकार व समाजसेवी

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन

तिरछी नज़र: कुछ भी मत छापो, श..श..श… देश में सब गोपनीय है

सीधी प्रकरण: अस्वीकार्य है कला, संस्कृति और पत्रकारिता पर अमानवीयता

पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

यूपी बोर्डः पेपर लीक प्रकरण में "अमर उजाला" ने जेल जाने वाले अपने ही पत्रकारों से क्यों झाड़ लिया पल्ला?

उत्तर प्रदेश: पेपर लीक की रिपोर्ट करने वाले पत्रकार गिरफ्तार


बाकी खबरें

  • Karnataka
    सबरंग इंडिया
    कर्नाटक: बजरंग दल के सदस्य की हत्या, पुलिस ने हिजाब विवाद से लिंक का खंडन किया
    22 Feb 2022
    20 फरवरी, 2022 को बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की मौत के तुरंत बाद कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और धारा 144 लागू कर दी गई है। डेक्कन हेराल्ड के अनुसार, निषेधाज्ञा की…
  • Tanzania
    पैन अफ्रीकैनिज़्म टूडे सेक्रेटैरियट
    जिनकी ज़िंदगी ज़मीन है: तंजानिया में किसानों के संघर्ष
    22 Feb 2022
    माउंटंदाओ वा विकुंडी व्या वकुलिमा तंजानिया तक़रीबन 200,000 छोटे-छोटे किसानों का एक नेटवर्क है। यह नेटवर्क ज़मीन पर कब्ज़ा करने और उन लोगों को अपराधी ठहराये जाने के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहा है, जिनकी…
  • तृप्ता नारंग
    मणिपुर चुनाव: आफ्सपा, नशीली दवाएं और कृषि संकट बने  प्रमुख चिंता के मुद्दे
    22 Feb 2022
    जहां कांग्रेस और एनपीएफ़ ने अपने घोषणापत्र में आफ्सपा को वापस लेने का ज़िक्र किया है, वहीं भाजपा इसमें चूक गई है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट : लखनऊ की स्लम बस्तियों के सुनो चुनावी एजेंडे
    21 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंचीं लखनऊ की ऐशबाग और सदर इलाके की स्लम बस्तियों में, जहां दलित समाज बसता है। उनके चुनावी बोल, चुनाव के एजेंडे टटोले, क्या चल रही साइकिल, या खिलेगा फूल…
  •  Anish Khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छात्र नेता अनीश ख़ान की हत्या का विरोध जारी, कोलकाता उच्च न्यायालय में उठी सुनवाई की मांग
    21 Feb 2022
    एसएफ़आई ने अनीश ख़ान की मौत की निंदा करते हुए इसका ज़िम्मेदार तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को बताया है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License