NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना वायरस के ख़तरे के बावजूद पश्चिमी अफ़्रीकी देश गिनी में हुए चुनाव
संसदीय चुनाव के अलावा एक रिफ़रेंडम भी जारी किया गया है जिसके तहत देश के संविधान में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे।
पीपल्स डिस्पैच
23 Mar 2020
अफ़्रीकी देश गिनी में हुए चुनाव

22 मार्च को बहिष्कार की धमकियों, कोरोना वायरस के ख़तरों और हिंसा के बीच पश्चिमी अफ़्रीकी देश गिनी की जनता ने नई संसद चुनने के लिए वोट दिया। इसके अलावा एक रिफ़रेंडम भी जारी किया गया जिसके तहत देश के संविधान में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे।

गिनी में अब तक कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

गिनी की संसद नेशनल एसम्ब्ली में 114 सीटें हैं जिसके लिए 43 से ज़्यादा पार्टियों ने चुनाव लड़ा है। राष्ट्रपति अल्फा कोंडे की पार्टी रैली ऑफ़ द गिनियन पीपल को 2013 के चुनावों में 53 सीटें मिली थीं।

संसद चुनावों के अलावा जो महत्वपूर्ण संशोधन हो रहे हैं, उसके लिए जनमत संग्रह में वर्तमान पांच साल से सात साल तक की अवधि में वृद्धि शामिल है। इसका अर्थ यह भी है कि हालांकि प्रस्तावित दो कार्यकाल की सीमा संविधान में बनी रहेगी यदि प्रस्तावित संशोधन को लोगों की स्वीकृति मिल जाती है तो वर्तमान राष्ट्रपति अल्फा कोंडे फिर से चुनाव लड़ सकते हैं। उनका वर्तमान कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है।

अन्य प्रस्तावित बदलावों में लैंगिक समानता शामिल है। जिसके तहत शादी के तहत महिला जननांग विकृति को अवैध बनाने और तलाक में पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान अधिकार देने का प्रस्ताव है।

चुनाव के नतीजे आने अभी भी बाक़ी हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली पार्टी विपक्षी पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फोर्सेस ऑफ़ गिनी(यूडीएफ़जी) और यूनियन ऑफ़ रिपब्लिकन फोर्सेस ने राष्ट्रपति के कार्यकाल अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया था।

नेशनल फ्रंट फॉर द डिफ़ेंस द्वारा प्रस्तावित संशोधनों के ख़िलाफ़ अक्टूबर 2019 से विरोध जारी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सरकार ने विरोध प्रदर्शनों के ख़िलाफ़ हिंसक रवैया अपनाया है, जिसकी वजह से अभी तक 32 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है।

पहले वोटिंग 1 मार्च को होने वाली थी, लेकिन वोटिंग लिस्ट में कथित छेड़छाड़ की वजह से तारीख़ आगे बढ़ा दी गई। Regional group Economic Community of West African States (ECOWAS) ने इसमें हस्तक्षेप किया था और 2.4 मिलियन फ़र्ज़ी वोटरों को हटाने की मांग की थी।

पहले फ़्रांस द्वारा शासित गिनी की आबादी क़रीब 13 मिलियन है जिसमें से 5 मिलियन लोग वोट दे सकते हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

West African country Guinea
election
Voting
Corona Virus
constitution
United Democratic Forces of Guinea
UDAFG
Union of Republican Forces

Related Stories

राहुल गांधी ,मनमोहन सिंह ,और केजरीवाल की पत्नी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कोरोना वायरस से संक्रमित

कोरोना वायरस से पहले भूख हमें मार देगी

HAHC में 84 नर्स बर्खास्त, मज़दूरों का देशव्यापी प्रदर्शन और अन्य

कोरोना काल: सट्टेबाज़ी और रेल भ्रमण

कोविड अपडेट, दिल्ली भट्ट कैंप और अन्य

चीन ने चुनावी लाभ के लिए COVID-19 का राजनीतिकरण करने के ख़िलाफ़ चेतावनी दी

दक्षिण अफ़्रीका : लॉकडाउन की घोषणा के बावजूद माइनिंग कंपनियों ने मज़दूरों को काम पर बुलाया

चीन : 2 महीने से ज़्यादा समय के बाद वुहान से हटा लॉकडाउन

इस देश में ग़रीब भी रहते हैं सरकार!


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या
    19 Mar 2022
    कुछ दिनों में यूपी की सत्ता पर बीजेपी की योगी सरकार दूसरी बार काबिज़ होगी। ऐसे में बीते कार्यकाल में 'बेहतर कानून व्यवस्था' के नाम पर सबसे ज्यादा नाकामी का आरोप झेल चुकी बीजेपी के लिए इसे लेकर एक बार…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 
    19 Mar 2022
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी ट्रेड यूनियन जुट गए हैं। देश भर में इन संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठकों का सिलसिला जारी है।
  • रवि कौशल
    पंजाब: शपथ के बाद की वे चुनौतियाँ जिनसे लड़ना नए मुख्यमंत्री के लिए मुश्किल भी और ज़रूरी भी
    19 Mar 2022
    आप के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने बढ़ते क़र्ज़ से लेकर राजस्व-रिसाव को रोकने, रेत खनन माफ़िया पर लगाम कसने और मादक पदार्थो के ख़तरे से निबटने जैसी कई विकट चुनौतियां हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अल्ज़ाइमर बीमारी : कॉग्निटिव डिक्लाइन लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी का प्रमुख संकेतक है
    19 Mar 2022
    आम तौर पर अल्ज़ाइमर बीमारी के मरीज़ों की लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी 3-12 सालों तक रहती है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    स्लोवेनिया : स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन वृद्धि और समान अधिकारों के लिए कर रहे संघर्ष
    19 Mar 2022
    16 फ़रवरी को स्लोवेनिया के क़रीब 50,000 स्वास्थ्य कर्मचारी काम करने की ख़राब स्थिति, कम वेतन, पुराने नियम और समझौते के उल्लंघन के ख़िलाफ़ हड़ताल पर चले गए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License