NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
मणिपुर में पहले चरण का चुनाव, 5 ज़िलों की 38 सीटों के लिए 67 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय केवल शाम 4 बजे तक ही था। अपराह्न तीन बजे तक औसतन 67.53 फ़ीसदी मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Feb 2022
manipur
तस्वीर, मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ट्वीटर हैंडल से साभार

मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय केवल शाम 4 बजे तक ही था। इसमें भी दोपहर तीन से शाम चार बजे तक का समय कोविड-19 के मरीज़ों के लिए तय किया गया था। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था।

पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों के लिए वोट डाले गए। अपराह्न तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार औसतन 67.53 फ़ीसद मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।

Polling Percentage Update
Manipur, let’s keep the numbers up!#ECI #ElectionCommissionOfIndia #CEOManipur #SVEEP #Election2022 #ManipurVotes2022 #CovidSafeElections pic.twitter.com/xQmH2YrTB4

— The CEO Manipur (@CeoManipur) February 28, 2022

मतदान की गति का अंदाज़ा आप इस तरह लगा सकते हैं कि दोपहर एक बजे तक 48.88 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया था। जबकि पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 27.34 फ़ीसद और सुबह 9 बजे तक औसतन 11.68 फ़ीसद मतदान हुआ था।

मतदान शुरू होने के करीब आधे घंटे के भीतर राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाला।

15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों के लिए 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 1,721 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे और 12,09,439 लोगों के पास मताधिकार था। इन 38 सीटों में से, इम्फाल पूर्व में 10 निर्वाचन क्षेत्र, इम्फाल पश्चिम में 13, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर में छह-छह और कांगपोकपी जिले में तीन हैं। दूसरे चरण के लिए मतदान पांच मार्च को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।

मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों का होगा फ़ैसला

पहले चरण के लिए आज जिन विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ है, उनके प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एन बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष वाई खेमचंद सिंह, उप मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) उम्मीदवार युमनाम जॉयकुमार और कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एन लोकेश सिंह शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : मुद्दा: महिला सशक्तिकरण मॉडल की पोल खोलता मणिपुर विधानसभा चुनाव

इसे भी देखें-- मणिपुर में भाजपा AFSPA हटाने से मुकरी, धनबल-प्रचार पर भरोसा

manipur
MANIPUR Assembly elections 2022
Manipur 1st phase voting
Manipur Update

Related Stories

त्वरित टिप्पणी: जनता के मुद्दों पर राजनीति करना और जीतना होता जा रहा है मुश्किल

Election Results : जनादेश—2022, 5 राज्यों की जंग : किसकी सरकार

EXIT POLL: बिग मीडिया से उलट तस्वीर दिखा रहे हैं स्मॉल मीडिया-सोशल मीडिया

5 राज्यों की जंग: ज़मीनी हक़ीक़त, रिपोर्टर्स का EXIT POLL

मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative

मुद्दा: महिला सशक्तिकरण मॉडल की पोल खोलता मणिपुर विधानसभा चुनाव

चुनाव चक्र: उत्तर प्रदेश का आधे से ज़्यादा रास्ता तय, मणिपुर में भी वोट की जंग

2022 में महिला मतदाताओं के पास है सत्ता की चाबी

बजट 2022: क्या मिला चुनावी राज्यों को, क्यों खुश नहीं हैं आम जन


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा
    04 Jun 2022
    ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर एक ट्वीट के लिए मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने तीन हिंदुत्व नेताओं को नफ़रत फैलाने वाले के रूप में बताया था।
  • india ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट
    03 Jun 2022
    India की बात के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा और भाषा सिंह बात कर रहे हैं मोहन भागवत के बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को मिली क्लीनचिट के बारे में।
  • GDP
    न्यूज़क्लिक टीम
    GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफ़ा-नुक़सान?
    03 Jun 2022
    हर साल GDP के आंकड़े आते हैं लेकिन GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफा-नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चलता.
  • Aadhaar Fraud
    न्यूज़क्लिक टीम
    आधार की धोखाधड़ी से नागरिकों को कैसे बचाया जाए?
    03 Jun 2022
    भुगतान धोखाधड़ी में वृद्धि और हाल के सरकारी के पल पल बदलते बयान भारत में आधार प्रणाली के काम करने या न करने की खामियों को उजागर कर रहे हैं। न्यूज़क्लिक केके इस विशेष कार्यक्रम के दूसरे भाग में,…
  • कैथरिन डेविसन
    गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा
    03 Jun 2022
    बढ़ते तापमान के चलते समय से पहले किसी बेबी का जन्म हो सकता है या वह मरा हुआ पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कड़ी गर्मी से होने वाले जोखिम के बारे में लोगों की जागरूकता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License