NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पीएमसी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक थॉमस17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में
पुलिस ने अदालत में कहा कि उसे पूछताछ के लिए थॉमस को हिरासत में लेने की जरूरत है क्योंकि वह साज़िश का हिस्सा रहा है। हालांकि, थॉमस के वकील ने अपनी दलील में कहा कि थॉमस को " बलि का बकरा" बनाया जा रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Oct 2019
PMC
फोटो साभार : bhaskarhindi

मुंबई : पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉय थॉमस को शनिवार को 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। थॉमस को बैंक में 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने थॉमस को अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट एस . जी . शेख के समक्ष पेश किया।
पुलिस ने अदालत में कहा कि उसे पूछताछ के लिए थॉमस को हिरासत में लेने की जरूरत है क्योंकि वह साजिश का हिस्सा रहा है।

हालांकि , थॉमस के वकील ने अपनी दलील में कहा कि थॉमस को " बलि का बकरा" बनाया जा रहा है।

इसे पढ़ें : नफ़ा-नुक़सान : पीएमसी पर आरबीआई के प्रतिबंध के मायने और आशंकाएं

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (एचडीआईएल) के निदेशक राकेश वधावन और उसके बेटे सारंग वधावन को इसी मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 9 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।  

मुंबई पुलिस ने बैंक को 4,355.43 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में पीएमसी बैंक और एचडीआईएल के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की थी।

प्राथमिकी में पीएमसी बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयम सिंह, प्रबंधक निदेशक जॉय थॉमस, एचडीआईएल के वधावन और अन्य अधिकारियों के नाम हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मुंबई और आस-पास के छह ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की।

आपको बता दें कि अनियमितता बरतने के आरोप में भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई स्थित पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक पर छह महीने का प्रतिबंध लगाया है। आरबीआई ने कार्रवाई बैंकिग रेलुगेशन एक्ट, 1949 के सेक्शन 35ए के तहत की है। रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा, 'बैंक को जारी निर्देश का अर्थ यह नहीं है कि उसका बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अगले निर्देश तक बैंक निकासी के इस प्रतिबंध के साथ काम करता रहेगा।'

पीएमसी बैंक एक अरबन को-ऑपरेटिव बैंक है। इस बैंक में बहुत छोटे-छोटे लोग जो छोटा-मोटा व्यापार करते थे, नौकरी करते थे, सब्जी भाजी का ठेला लगाते थे अपनी बचत जमा कर देते थे। एक झटके में उनकी बचत से उन्हें महरूम कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बैंक के पास ग्राहकों का साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये जमा हैं। इसलिए ग्राहक बेहद परेशान हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Bann on PMC bank
PMC Crises
Former Managing Director Thomas
EOW
mumbai police
RBI

Related Stories

लंबे समय के बाद RBI द्वारा की गई रेपो रेट में बढ़ोतरी का क्या मतलब है?

आम आदमी जाए तो कहाँ जाए!

महंगाई 17 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर, लगातार तीसरे महीने पार हुई RBI की ऊपरी सीमा

रिपोर्टर्स कलेक्टिव का खुलासा: कैसे उद्योगपतियों के फ़ायदे के लिए RBI के काम में हस्तक्षेप करती रही सरकार, बढ़ती गई महंगाई 

आज़ादी के बाद पहली बार RBI पर लगा दूसरे देशों को फायदा पहुंचाने का आरोप: रिपोर्टर्स कलेक्टिव

RBI कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे: अर्थव्यवस्था से टूटता उपभोक्ताओं का भरोसा

विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील

‘बुल्ली बाई’ ऐप मामला : मुंबई पुलिस ने एक और छात्र को गिरफ़्तार किया

नोटबंदी: पांच साल में इस 'मास्टर स्ट्रोक’ ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया

तबाही मचाने वाली नोटबंदी के पांच साल बाद भी परेशान है जनता


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License