NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जर्मनः लेफ्ट ने मांस संयंत्र में COVID-19 के प्रसार को लेकर सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया
टोनीज होल्डिंग ग्रुप के स्वामित्व वाले ग्यूटर्सलो में मांस प्रसंस्करण संयंत्र में असुरक्षित काम की स्थिति के चलते इसके कर्मचारियों में COVID -19 का संक्रमण बुरी तरह फैल गया।
पीपल्स डिस्पैच
26 Jun 2020
New COVID cases in Germany
डाई लिंके (द लेफ्ट) ने बताया है कि टोनीज़ होल्डिंग ग्रुप सत्तासीन क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) को नियमित तौर पर फंड देता रहा है।

जर्मन शहर ग्यूटर्सलो में टोनीस होल्डिंग ग्रुप के स्वामित्व वाले मांस प्रसंस्करण संयंत्र में COVID-19 का मामला सामने आने के बाद देश भर में लोग ख़फा हैं। 24 जून तक इस संयंत्र में लगभग 1,500 लोग संक्रमित पाए गए थे। 17 जून को संक्रमण की ख़बर सामने आने के बाद इस बंद कर दिया गया था। इस संयंत्र में लगभग 6,500 लोग काम करते हैं जो मुख्य रूप से प्रवासी श्रमिक हैं और जर्मनी में यह सबसे बड़ा मांस प्रसंस्करण संयंत्र है। नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के अधिकारियों ने मंगलवार को ग्यूटर्सलो और वारेनडॉर्फ ज़िलों में लॉकडाउन को फिर से लागू कर दिया और अब तक इस संयंत्र के लगभग 3,000 कर्मचारियों की जांच की।

डीडब्ल्यू डॉट कॉम ने बताया कि ग्यूटर्सलो मेयर हेनिंग शुल्ज ने मांस प्रोसेसर समूह टोनीज को संयंत्र में काम करने की ख़राब स्थिति को लेकर फटकार लगाई है जिसके चलते संक्रमण बढ़ गया। मेयर ने डीडब्ल्यू डॉट कॉम को बताया, "मेरी भावनाएं कहीं न कहीं गुस्से, दुख और शून्यीकरण के बीच हैं। फिलहाल हम ज़्यादा से ज़्यादा मानवीय प्रयास कर रहे हैं जो हम स्थिति से निपटने के लिए कर सकते हैं।"

शुल्ज ने कहा, "मैं कंपनी टॉननीज से नाराज़ हूं। मैं इस सिस्टम से नाराज़ हूं, इसके पीछे मैं उप-उप-उप कॉन्ट्रैक्टर्स से नाराज़ हूं जो पूरी तरह अपारदर्शी है।"

डाई लिंके (द लेफ्ट) ने कहा कि 1998 से टॉनीस के योगदान के रूप में सत्ताधारी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) ने लगभग 174,000 यूरो प्राप्त किए। डाई लिंके ने कहा, "यह बहुत अच्छा नहीं लगता, लेकिन छोटे उपहारों से भी दोस्ती हो जाती है।"

उसने कहा, "कर्मचारियों के लाभ के लिए मांस उद्योग में सख्त नियम और नियंत्रण सुनिश्चित किए जाने चाहिए।"

यह स्पष्ट हो गया है कि अंतहीन उप-अनुबंधों से कारखानों में काम करने की स्थिति, श्रमिकों की दुर्दशा और उनके अधिकारों के लिए नियोक्ताओं की जवाबदेही समाप्त हुई है। व्यापक नाराज़गी ने टोनीज़ को उप-अनुबंधों की समाप्ति की घोषणा करने और समूह के कर्मचारियों के लिए पर्याप्त रहने की जगह के निर्माण के साथ-साथ सीधे अनुबंध सुनिश्चित करने के लिए मजबूर किया है। हालांकि, Unsere Zeit ने रिपोर्ट किया कि इन घटनाक्रमों के बावजूद टोनीज़ अपने कर्मचारियों के लिए एक सामूहिक समझौते से इनकार कर रही है।

25 जून तक जर्मनी में लगभग 7,478 COVID-19 के पॉजिटिव मामले सामने आए है।

germany
New COVID cases in Germany
Coronavirus
COVID-19
COVID-19 in meat plant

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License