NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
सातवें साल भी लगातार बढ़ा वैश्विक सैन्य ख़र्च: SIPRI रिपोर्ट
रक्षा पर सबसे ज़्यादा ख़र्च करने वाले 10 देशों में से 4 नाटो के सदस्य हैं। 2021 में उन्होंने कुल वैश्विक खर्च का लगभग आधा हिस्सा खर्च किया।
पीपल्स डिस्पैच
27 Apr 2022
सातवें साल भी लगातार बढ़ा वैश्विक सैन्य ख़र्च: SIPRI रिपोर्ट

SIPRI (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) द्वारा रविवार 25 अप्रैल को जारी नए आंकड़े बताते हैं कि 2020 की तुलना में 2021 में वैश्विक सैन्य खर्च में भारी बढ़ोत्तरी हुई है।

संस्थान के मुताबिक़, दुनिया भर में सरकारों ने उस साल में अपने रक्षा खर्च में बढ़ोत्तरी की है, जब कोविड महामारी के चलते आई एक साल की मंदी से अर्थव्यवस्थाएं उभर रही हैं।

SIPRI ने 2021 में वैश्विक रक्षा खर्च में पिछले साल की तुलना में 0.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। इसके बाद कुल वैश्विक रक्षा खर्च 2,113 अरब डॉलर पहुंच गया है।

बता दें 2021 लगातार सातवां साल है, जब वैश्विक सैन्य खर्च में इजाफा हुआ है। आज वैश्विक सैन्य खर्च, दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का 2.2 फीसदी हो चुका है।

अमेरिका और उसके सहयोगियों की दुनिया के कुल रक्षा खर्च में आधी हिस्सेदारी सभी देशों में सबसे ज्यादा रक्षा खर्च अमेरिका में है। ज्यादा तेज जीडीपी दर के चलते, जीडीपी की कुल हिस्सेदारी में रक्षा बजट के हिस्से में 1.4 फ़ीसदी की कमी हुई है, लेकिन अगर संख्या की बात करें तो यह पिछले साल से 33 बिलियन डॉलर ज्यादा होकर 2021 में 801 बिलियन डॉलर हो गया। फिलहाल अमेरिका अपनी कुल जीडीपी का 3.5 फीसदी रक्षा पर खर्च करता है।

शुरुआती 10 बड़े रक्षा बजट वाले देशों में 7 नाटो सदस्य हैं। 2021 में इनके बजट में भी तेजी से इज़ाफा हुआ है। 8 यूरोपीय देश नाटो के लक्ष्य, मतलब जीडीपी के दो फ़ीसदी हिस्से का रक्षा पर खर्च का लक्ष्य हासिल कर चुके हैं।

शुरुआती 10 सबसे ज्यादा खर्च करने वालों में चार (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी) नाटो के सदस्य हैं। यह चारों सामूहिक तौर पर दुनिया के रक्षा खर्च का आधा हिस्सा खर्च करते हैं। 2021 में उन्होंने कुल 982 अमेरिकी डॉलर रक्षा खर्च के तौर पर आवंटित किए थे। इन शुरुआती 10 सबसे बड़े रक्षा खर्च वाले देशों में 7 अमेरिका के करीबी मित्र देश हैं। यह देश मिलकर कुल 1,142 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रक्षा बजट रखते हैं।

2021 में अमेरिका के सहयोगी जापान ने अपने रक्षा खर्च में 7 फीसदी से ज्यादा इजाफा किया। यह 1972 के बाद से किया गया सबसे बड़ा इजाफा है। दक्षिण कोरिया और सऊदी अरब भी 10 सबसे बड़े रक्षा बजट वाले देशों में शामिल हैं, यह दोनों ही अमेरिका के करीबी सहयोगी हैं।

2021 में रूस ने अपने रक्षा खर्च के लिए 66 बिलियन डॉलर आवंटित किए थे, जो उसकी जीडीपी का 4.1 फ़ीसदी हिस्सा था। यह पिछले साल के रक्षा खर्च से 2.9 फ़ीसदी ज्यादा था।

वहीं चीन ने 2021 में 4 फीसदी का इजाफा करते हुए रक्षा पर 293 बिलियन डॉलर खर्च किए।

वहीं दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रक्षा बजट वाले भारत ने 2021 में 76.6 बिलियन डॉलर खर्च किए, जो पिछले साल से 1 फीसदी ज्यादा था।

दूसरे विकासशील देशों में नाइजीरिया में इस बार पिछले रक्षा बजट की तुलना में भारी बढ़ोतरी की गई। 2020 की तुलना में नाइजीरिया के रक्षा बजट में 56 फीसदी का इजाफा हुआ। अब वहां का कुल रक्षा बजट 4.5 बिलियन डॉलर हो चुका है।

यहां गौर करने की बात है कि यह इज़ाफा तब और अहम हो जाता है, जब यह ऐसे साल में किया जाता है, जिसमें कोविड के चलते आई मंदी से दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं उबरने की कोशिश कर रही थीं। SIPRI में वरिष्ठ शोधार्थी डॉक्टर डिएगो लोपेज़ डा सिल्वा कहते हैं कि "जिस दौर में महंगाई के चलते वास्तविक विकास दर में मंदी थी," तब नाममात्र (नॉमिनल) शब्दावली में "सैन्य खर्च में 6.1 फीसदी का इजाफा हुआ।"

 

इस लेख को मूल अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

https://peoplesdispatch.org/2022/04/26/global-military-expenditure-increases-for-seventh-year-in-a-row-sipri-report/

Global military expenditure
Increases
SIPRI Report
US
India
Russia
britain
France
NATO

Related Stories

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

पश्चिम बैन हटाए तो रूस वैश्विक खाद्य संकट कम करने में मदद करेगा: पुतिन

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात


बाकी खबरें

  • israel
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया
    18 Nov 2021
    यह आंकड़े शुरूआती 2020 के बाद के हैं, मानवाधिकार समूह बी सेलेम का कहना है कि नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा किए जाने वाले हमलों को इज़रायल द्वारा एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास पर एक बार फिर भड़के दक्षिणपंथी संगठन
    18 Nov 2021
    वीरों की भूमि हिंदुस्तान में दो “वीर” आजकल काफ़ी चर्चे में चल रहे हैं। एक आज़ादी से पहले के वीर, एक आज़ादी के बाद के वीर। ये दो वीर हैं “वीर सावरकर” और “वीर दास”।
  • chennai floods
    नीलाबंरन ए
    चेन्नई की बाढ़ : इस अव्यवस्था के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
    18 Nov 2021
    विशेषज्ञों का मानना है कि भारी जल निकासी के डिज़ाइन में तकनीकी ख़ामियों, शहरीकरण के कारण प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था के ख़ात्मे और जल निकायों पर अतिक्रमण की वजह से चेन्नई में हर तरफ जलभराव की स्थिति…
  • COP 26
    एम. के. भद्रकुमार
    COP 26: भारत आख़िर बलि का बकरा बन ही गया
    18 Nov 2021
    विकसित देशों का सारा गेम प्लान भारत और चीन पर कोयले के उपयोग में कमी लाने पर फिर से रजामंद करने और इसके जरिए अगले साल संयुक्त राष्ट्र की आगामी बैठक तक कार्बन उत्सर्जन में कटौती लाने के लिए उन पर दबाव…
  • Kang
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    तुम हमें हमारे जीवन के साथ समझौता करने के लिए क्यों कह रहे हो?
    18 Nov 2021
    सीओपी26 में होने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ फ़्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफ़सीसीसी) बैठक का कुछ भी उपयोगी परिणाम नहीं निकला।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License