NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ग्रीन-लेफ़्ट पार्टी फ्रांस के स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत की ओर
पेरिस में सोशलिस्ट पार्टी की ऐन्नी हिडाल्गो ने लगातार दूसरी बार मेयर पद पर जीत हासिल कर ली है।
पीपल्स डिस्पैच
29 Jun 2020
ग्रीन-लेफ़्ट पार्टी

रविवार 28 जून को फ्रांस के स्थानीय निकाय चुनावों के अंतिम दौर में सत्तारूढ़ सेंट्रिस्ट रिपब्लिक ऑन द मूव पर लेफ्ट पार्टियों को निर्णायक बढ़त मिली है। यूरोप इकोलॉजी में नवीनतम रुझानों के अनुसार ग्रीन्स पार्टी (ईईएलवी) सबसे अधिक प्रमुख शहर में जीत दर्ज कर सकती है।

अब तक घोषित परिणामों के अनुसार ईईएलवी ने पहले से ही लियोन, स्ट्रैसबर्ग और बोर्डोक्स सहित आठ प्रमुख शहरों में जीत का दावा किया है। पूरे फ्रांस में 4827 से अधिक शहरों और क़स्बों में चुनाव हुए थे।

राजधानी पेरिस में सोशलिस्ट पार्टी के मौजूदा मेयर एन्नी हिडाल्गो ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की रिपब्लिक ऑन द मूव (एलआरईएम) पार्टी के एग्नेस बुज़िन को हराने के बाद अपने दूसरे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज कर लिया है। इसमें राष्ट्रपति की पार्टी तीसरे स्थान पर आई है।

2016 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन द्वारा बनाई गई एलआरईएम पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही थी।

फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा शहर मार्सिले में पर्यावरणविद् और वाम गठबंधन के उम्मीदवार मिशेल रूबिरोला अपनी रूढ़िवादी पार्टी प्रतिद्वंद्वी के ख़िलाफ़ 10% से अधिक वोटों से आगे चल रही थीं।

एग्जिट पोल के अनुसार मैक्रोन की एलआरईएम कोई भी बड़े शहर के चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकती है। हालांकि, प्रधानमंत्री एडुआर्डो फिलिप ने उत्तरी क्षेत्र के बंदरगाह शहर ले हैवर में मेयर सीट जीत ली।

मरीन ले पेन की अगुवाई वाली अति दक्षिणपंथी और आप्रवासी-विरोधी नेशनल रैली ने दक्षिणी शहर पेर्पिग्नन में मेयर पद पर जीत हासिल कर लिया है। उनके उम्मीदवार लुईस एलियट ने मौजूदा कंजर्वेटिव पार्टी के मेयर को हराकर इस शहर के मेयर पद पर जीत हासिल की। यह पहला मौका है जब 10,0000 से अधिक निवासियों वाले किसी शहर में नेशनल रैली जीत गई है।

रविवार के हुए चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं की संख्या ऐतिहासिक रुप से कम थी। इस चुनावों में सिर्फ 34.67% मतदाता ही वोट डालने के लिए अपने घरों से निकले। 2014 में हुए पिछले चुनावों में 52% से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया था।

मतदान का पहला दौर 15 मार्च को आयोजित किया गया था। इसमें भी कम संख्या में अर्थात 39% के क़रीब मतदाताओं ने मतदान किया था। अंतिम दौर का चुनाव मूलतः 22 मार्च को निर्धारित था। हालांकि, COVID-19 से संबंधित लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। फ्रांस यूरोप में 163,000 संक्रमणों और 30,000 से अधिक मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक रहा है।

France
Green-left party
Emmanuel Macron
Anne Hidalgo

Related Stories

मैक्रों की जीत ‘जोशीली’ नहीं रही, क्योंकि धुर-दक्षिणपंथियों ने की थी मज़बूत मोर्चाबंदी

फ्रांस में मैक्राँ की जीत से दुनियाभर में राहत की सांस

कीव में झूठी खबरों का अंबार

माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है

मॉस्को कर रहा है 'गुड कॉप, बैड कॉप' का सामना

अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन को आतंकवाद का स्रोत नहीं बनना चाहिए : भारत, फ्रांस

विशेष : पांडिचेरी के आज़ादी आंदोलन में कम्युनिस्ट पार्टी की भूमिका

AUKUS पर हंगामा कोई शिक्षाप्रद नज़ारा नहीं है

कटाक्ष: ये जासूसी-जासूसी क्या है?

क़यामत का एक निरर्थक गिरजाघर


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 861 नए मामले, 6 मरीज़ों की मौत
    11 Apr 2022
    देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 58 हो गयी है।
  • nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या हर प्रधानमंत्री एक संग्रहालय का हक़दार होता है?
    10 Apr 2022
    14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू स्मृति संग्रहालय और पुस्तकालय की जगह बने प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगेI यह कोई चौकाने वाली घटना नहीं क्योंकि मौजूदा सत्ता पक्ष का जवाहरलाल…
  • NEP
    नई शिक्षा नीति का ख़ामियाज़ा पीढ़ियाँ भुगतेंगी - अंबर हबीब
    10 Apr 2022
    यूजीसी का चार साल का स्नातक कार्यक्रम का ड्राफ़्ट विवादों में है. विश्वविद्यालयों के अध्यापक आरोप लगा रहे है कि ड्राफ़्ट में कोई निरंतरता नहीं है और नीति की ज़्यादातर सामग्री विदेशी विश्वविद्यालयों…
  • imran khan
    भाषा
    पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री का चयन सोमवार को होगा
    10 Apr 2022
    पीएमएल-एन के शहबाज शरीफ, पीटीआई के कुरैशी ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए सोमवार दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।
  • Yogi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति
    10 Apr 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License