14 नवंबर को लघु सचिवालय गुड़गांव में बेलसोनिका ऑटो कंपोनेंट इंडिया इंप्लॉयीज यूनियन, मानेसर द्वारा मज़दूर-किसान पंचायत का आयोजन किया गया। यहाँ मज़दूर किसान की एकता और इनके साझे दुश्मन के खिलाफ आंदोलन को तेज़ करने पर चर्चा हुई। मज़दूर विरोधी लेबर कोड्स और काले कृषि कानूनों के विरोध में साझे संघर्ष का ऐलान हुआ।