NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
गयाना : चुनाव नतीजों की घोषणा में देरी की वजह से चिंताएँ बढ़ीं
गयाना में राष्ट्रपति चुनाव 2 मार्च को हुए थे। चुनाव नतीजों की घोषणा में देरी की वजह से संभावित चुनावी धोखाधड़ी के मद्देनज़र देश में असंतोष फैल गया है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Mar 2020
गयाना

गयाना चुनाव आयोग (जीईसीओएम) ने 2 मार्च को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की अभी तक घोषणा नहीं की है। इस देरी की वजह से देश में असंतोष फैल गया है और विभिन्न क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है। इसी दौरान, अ पार्टनर्शिप फॉर नेशनल यूनिटी एंड अलायंस फॉर चेंज (APNU-AFC) पार्टी के मौजूदा राष्ट्रपति डेविड ग्रांगर ने अपनी जीत घोषित कर दी है। वहीं दूसरी तरफ़ विपक्षी पार्टी पीपल्स प्रोग्रेसिव पार्टी(पीपीपी) के इरफ़ान अली ने संभावित धोखाधड़ी की आशंका जताई है।

पीपीपी ने गयाना चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर सही गिनती होती है तो पीपीपी की सरकार बननी तय है।" पार्टी ने आगे कहा, "इस देरी से दोनों पार्टी में निराशा पैदा हो गई है। ऐसे भी लोग मौजूद हैं जो कहते हैं कि उन्हें गयाना चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है।"

पीपीपी ने यह आरोप 5 मार्च को लगाए हैं। इससे एक दिन पहले गयाना चुनाव आयोग के एक अधिकारी को वोटों के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया था।

4 मार्च की रात को 18% वोटों की गिनती हो जाने के बाद चुनाव अधिकारियों ने अचानक वोटिंग बंद कर दी क्योंकि एक अधिकारी ने घर जाने की बात कह के बीच में अपना काम छोड़ दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही उस अधिकारी को 4 अन्य अधिकारियों के साथ अंदर के एक कमरे में एक्सेल शीट भर के वोटों के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया। नए आंकड़ों में APNU-AFC को हर मतदान केंद्र पर 100 वोटों की बढ़त दी गई थी।

कनाडा, अमेरिका और यूके के अंतर्राष्ट्रीय राजनयिकों ने भी इन नतीजों पर सवाल उठाए हैं। लिहाज़ा, चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती फिर से शुरू करने का फ़ैसला लिया है।

हाल ही में अपने तटों से बड़ी मात्रा में तेल की खोज के बाद छोटे कैरेबियन राष्ट्र के लिए ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। इससे ग़रीब देश की अर्थव्यवस्था को बदलने की उम्मीद है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Guyana
Election Results
David A. Granger
Guyana Election Commission
People's Progressive Party
PPP

Related Stories

विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया

पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

आधारभूत ढाँचे में विशाल निवेश का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

मोदी 1.0 के दौरान, कॉरपोरेट्स को 4.3 लाख करोड़ की रियायतें दी गईं

पाकिस्तान में चुनाव होना ही लोकतंत्र की जीत है


बाकी खबरें

  • Kejriwal
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब पुलिस का दिल्ली में इस्तेमाल करते केजरीवाल
    24 Apr 2022
    हर हफ़्ते की महत्वपूर्ण ख़बरों को लेकर एक बार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता 'लेनिन ज़िंदाबाद'
    24 Apr 2022
    लेनिन की 152वीं जयंती के महीने में पढ़िए बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता।
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: जय…जय बुलडोजर देवता
    24 Apr 2022
    हमें ऐसा देवता चाहिए था जो न्याय करने से पहले ही सब कुछ देख ले। जो सजा सुनाने से पहले ही देख ले कि अभियुक्त का धर्म क्या है, जाति क्या है, ओहदा क्या है और रुतबा कितना है। और यह भी कि अभियुक्त की माली…
  • अरविंद दास
    फ़िल्म निर्माताओं की ज़िम्मेदारी इतिहास के प्रति है—द कश्मीर फ़ाइल्स पर जाने-माने निर्देशक श्याम बेनेगल
    24 Apr 2022
    जाने-माने फ़िल्म निर्माता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़े गये श्याम बेनेगल ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख़ मुजीबुर्रहमान की ज़िंदगी पर आधारित अपनी आने वाली बायोपिक फ़िल्म और दूसरे मुद्दों पर…
  • सीमा आज़ाद
    लाखपदर से पलंगपदर तक, बॉक्साइड के पहाड़ों पर 5 दिन
    24 Apr 2022
    हमने बॉक्साइड के पहाड़ों की अपनी पैदल वाली यात्रा नियमगिरी के लाखपदर से शुरू की और पलंगपदर पर समाप्त की। यह पांच दिन की यात्रा और यहां रहना एक ऐसा अनुभव है, जो प्रकृति के बारे में, धरती और जीवन के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License