NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश की ग्रामीण आबादी के लिए आर्सेनिक कितना बड़ा ख़तरा है?
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने यूपी के कृषि विभाग को खाद्य श्रृंखला पर आर्सेनिक के असर का आकलन करने के लिए अध्ययन करने का निर्देश दिया है। साथ ही आर्सेनिक से प्रदूषित बस्तियों से जिन हैंडपंप को नहीं हटाया गया है उन्हें तीन महीने में हटाने का निर्देश भी दिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Aug 2020
उत्तर प्रदेश की ग्रामीण आबादी के लिए आर्सेनिक कितना बड़ा ख़तरा है?
प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग को खाद्य श्रृंखला पर आर्सेनिक के असर का आकलन करने के लिए अध्ययन करने का निर्देश दिया है। एनजीटी ने इस बात का संज्ञान लिया कि उत्तर प्रदेश जल निगम ने बलिया जिले के 179 राजस्व गांवों की 310 बस्तियों और लखीमपुर खीरी के 49 राजस्व गांवों की 165 बस्तियों की पहचान की है जहां पर ऊपरी भूजल में आर्सेनिक की मात्रा भारतीय मानक ब्यूरो के पेयजल मानक की अनुमति सीमा 0.05 माइक्रोग्राम प्रति लीटर से अधिक है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की ग्रामीण आबादी का एक बड़ा हिस्सा आर्सेनिक से प्रदूषित पानी पीने के मजबूर है। एक अध्ययन के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित 40 जिलों के भूजल में आर्सेनिक का उच्च स्तर पाया गया है। इनमें से अधिकांश जिले गंगा, राप्ती और घाघरा नदियों के मैदानी भागों में स्थित हैं। बलिया, गोरखपुर, गाजीपुर, बाराबंकी, गोंडा, फैजाबाद और लखीमपुर खीरी आर्सेनिक से सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं।

एनजीटी का निर्देश

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति एके गोयल की पीठ ने कृषि विभाग को छह महीने के भीतर असर आकलन योजना बनाने के साथ इसके प्रभाव को कम करने की रणनीति जैसे बुआई की जाने वाली फसलों और कृषि कार्य में बदलाव आदि बनाने को कहा। एनजीटी ने यह निर्देश पूरे मामले को देखने के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसवीएस राठौड़ की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर दिया।

अधिकरण ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए कहा कि सभी जरूरी कदम उत्तर प्रदेश के संबंधित विभाग द्वारा उठाए जाएंगे और जिसकी निगरानी समिति कर सकती है। उल्लेखनीय है कि समिति ने आर्सेनिक से प्रदूषित बस्तियों से जिन चांपाकल (हैंडपंप) को नहीं हटाया गया है उन्हें तीन महीनें में हटाने और मुख्य सचिव द्वारा लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने की अनुशंसा की है।

अधिकरण ने इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई अगले साल एक फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। एनजीटी उत्तर प्रदेश निवासी सुनीता पांडे और अन्य की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिन्होंने बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, बिजनौर और चंदौली जिलों और ऐसे ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में आर्सेनिक से प्रदूषित भूजल और पेयजल की समस्या के समाधान के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था।

कितना बड़ा ख़तरा?

एक अध्ययन में पता चला है कि उत्तर प्रदेश की करीब 2.34 करोड़ ग्रामीण आबादी भूमिगत जल में मौजूद आर्सेनिक के उच्च स्तर से प्रभावित है। विभिन्न जिलों से प्राप्त भूमिगत जल के 1680 नमूनों का अध्ययन करने के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं।

इंडिया साइंस वायर पर छपे एक लेख के मुताबिक उत्तर प्रदेश की करीब 78 प्रतिशत आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है जो सिंचाई, पीने, भोजन पकाने और अन्य घरेलू कामों के लिए भूजल पर निर्भर है। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्सेनिक से प्रभावित होने का खतरा अधिक है क्योंकि शहरों की तुलना में वहां पाइप के जरिये जल आपूर्ति का विकल्प उपलब्ध नहीं है।

पीने के पानी के लिए हैंडपंप या ट्यूबवेल पर निर्भर इलाकों में भूजल में आर्सेनिक प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख खतरा है। आर्सेनिक के संपर्क में आने से त्वचा पर घाव, त्वचा का कैंसर, मूत्राशय, फेफड़े एवं हृदय संबंधी रोग, गर्भपात, शिशु मृत्यु और बच्चों के बौद्धिक विकास जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ 

UttarPradesh
Arsenic in water
Arsenic
Rural population
national green tribunal
NGT

Related Stories

कोरोना अपडेट: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में 1 मई से 31 मई तक धारा 144 लागू

लोगों को समय से पहले बूढ़ा बना रहा है फ्लोराइड युक्त पानी

यूपी: बीएचयू अस्पताल में फिर महंगा हुआ इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं से और दूर हुए ग्रामीण मरीज़

बिहार में नवजात शिशुओं के लिए ख़तरनाक हुआ मां का दूध, शोध में पाया गया आर्सेनिक

यूपी चुनाव: बीमार पड़ा है जालौन ज़िले का स्वास्थ्य विभाग

कानपुर में ज़ीका की दहशत, अलर्ट मोड पर हेल्थ महकमा

बिहार: आर्सेनिक के बाद अब भूजल में यूरेनियम संदूषण मिलने से सेहत को लेकर चिंता बढ़ी

डेंगू, बारिश से हुई मौतों से बेहाल यूपी, सरकार पर तंज कसने तक सीमित विपक्ष?

EXCLUSIVE :  यूपी में जानलेवा बुखार का वैरिएंट ही नहीं समझ पा रहे डॉक्टर, तीन दिन में हो रहे मल्टी आर्गन फेल्योर!

ग्राउंड रिपोर्टः  यूपी में सवा सौ से ज्यादा बच्चों की मौत, अभी और कितनी जान लेगा 'मिस्ट्री फीवर'!


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License