NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
आईसीसी अभियोजक को डुटेर्टे के ख़िलाफ़ मानवता-विरोध के सबूत मिले
आईसीसी अभियोजक की रिपोर्ट में इस तथ्य का "उचित आधार" पाया गया कि फिलीपींस सरकार ने ड्रग्स को लेकर अपनी लड़ाई में मानवता के ख़िलाफ़ अपराध किया था।
पीपल्स डिस्पैच
16 Dec 2020
आईसीसी अभियोजक

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के अभियोजक कार्यालय ने "तथ्य का उचित आधार" पाया है जिसमें फिलीपींस सरकार द्वारा मानवता के खिलाफ अपराध किए गए हैं। यह निष्कर्ष सोमवार 14 दिसंबर को आईसीसी के मुख्य अभियोजक फतोउ बेन्सोडा के कार्यालय द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट का हिस्सा है और मंगलवार को इसकी घोषणा की गई।

इस रिपोर्ट में पाया गया कि रोड्रिगो डुटेर्टे की सरकार ने जुलाई 2016 और मार्च 2019 के बीच हत्या, यातना और पीड़ितों को गंभीर शारीरिक चोट और मानसिक नुकसान पहुंचाने जैसे अपराध किए हैं। इस रिपोर्ट में फिलीपींस के मानवाधिकार समूहों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर ध्यान केंद्रित किया गया है कि डुटेर्टे सरकार और इसके अधिकारियों ने संदिग्ध ड्रग उपयोगकर्ताओं की एक्स्ट्रा-जूडिशियल किलिंग को प्रोत्साहित किया और इसे मंजूरी दी।

बेन्सोडा ने कहा कि मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों के तहत डुटर्टे और इनके अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने या न चलाने का फैसला अगले साल की शुरुआत में किया जाएगा। बेन्सोडा की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए डुटेर्टे प्रशासन ने इस रिपोर्ट के निष्कर्षों को काल्पनिक बताया है और जोर देकर कहा कि आईसीसी का फिलीपींस पर कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।

बेन्सोडा द्वारा 2018 में ड्रग वार की प्रारंभिक जांच शुरू करने के बाद फिलीपींस ने मार्च 2019 में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय और रोम स्टैच्यूट से अपनी वापसी की घोषणा की थी। मुख्य अभियोजक ने कहा कि भले ही फ़िलिपींस रोम स्टेच्यूट का हिस्सा अब नहीं है लेकिन अदालत के पास अभी भी 2011 और 2019 के बीच देश में हुए अपराधों की जांच करने का अधिकार क्षेत्र है। इस अवधि में बिना समय सीमा के वह हस्ताक्षरकर्ता था।

राष्ट्रपति के खिलाफ पूर्ण अभियोजन शुरू करने से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लग सकता है, क्योंकि उनके पास न्यायिक प्रतिरक्षा नहीं होगी। रोड्रिगो डुटेर्टे जून 2016 में सत्ता में आए और इसके तुरंत बाद हिंसक एंटी-ड्रग्स अभियान शुरू किया जिससे 5,000 से 20,000 के बीच लोग मारे गए (सरकार, नागरिक समाज समूहों और विपक्षी नेताओं के अलग-अलग अनुमानों के आधार पर)।

international criminal court
Philippines government
Duterte
Rodrigo Duterte

Related Stories

मोदी अकेले नहीं :  सभी ‘दक्षिण-पंथी सत्तावादी’ कोविड-19 से निपटने में बुरी तरह विफल साबित हुए

इज़रायल ने कहा, फ़िलिस्तीन में युद्ध अपराधों में आईसीसी जांच में सहयोग नहीं करेगा

9 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाली पुलिस छापेमारी के मुद्दे पर डुटेर्टे सरकार के ख़िलाफ़ रोष

निहत्थे माँ व बेटे की हत्या को लेकर फ़िलीपींस में भड़का गुस्सा, जांच शुरू

अंतर्राष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट ने अपने अधिकारियों पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को वॉर क्राइम के पीड़ितों पर हमला बताया

मनीला : नए एंटी-टेरर लॉ और महामारी के दौरान अव्यवस्था के ख़िलाफ़ जनता का प्रदर्शन

अफ़गानिस्तान में युद्ध अपराधों की जांच को लेकर आईसीसी पर अमेरिका का प्रतिबंध

राहत में देरी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के बीच वामपंथियों को दुतेर्ते की धमकी

दुनिया भर में सैन्यीकरण और राज्य दमन का मुकाबला करने वाले निर्भीक विद्रोही स्वर उभर रहे हैं

इज़राइल के खिलाफ युद्ध अपराध के मामले में प्रारंभिक जांच में महत्वपूर्ण प्रगति: आईसीसी


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License