NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
लुधियाना में फैक्टरी की छत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़ कर पांच हुई
सोमवार को हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग घायल हुए थे । अधिकारी  ने बताया कि इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है, जबकि आठ लोगों का उपचार चल रहा है।
भाषा
08 Apr 2021
लुधियाना में फैक्टरी की छत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़ कर पांच हुई
Image courtesy : The Tribune

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में ऑटो पार्ट्स की फैक्टरी में छत गिरने से हुए हादसे में घायल एक श्रमिक की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ इस घटना में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि श्रमिक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया कि लुधियाना के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार को फैक्टरी की छत गिरने से हुए हादसे में वह घायल हो गया था।

सोमवार को हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग घायल हुए थे।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है, जबकि आठ लोगों का उपचार चल रहा है।

घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये। उन्होंने पटियाला के संभागीय आयुक्त को दो हफ्तों में रिपोर्ट देने के लिये कहा है।

उपायुक्त वरिंदर शर्मा ने इससे पहले कहा था, ‘‘फैक्टरी मालिक बगैर नगर निगम की अनुमति के लिंटर का स्तर उठा रहा था ।’’

लुधियाना के पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में फैक्टरी मालिक एवं ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Ludhiana
Ludhiana roof collapse

Related Stories


बाकी खबरें

  • Lakheswari in Kadampara village
    सौरव कुमार
    माओवादियों के गढ़ में कुपोषण, मलेरिया से मरते आदिवासी
    14 Oct 2021
    महामारी के चलते बस्तर के ग़रीब बच्चों के लिए दूध और अंडे की आपूर्ति में बाधा पहुंची है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 18,987 नए मामले, 246 मरीज़ों की मौत
    14 Oct 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 6 हज़ार 586 हो गयी है।
  • book
    संदीप चक्रवर्ती
    बंगाल में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देते 1200 मार्क्सवादी बुकस्टाल 
    14 Oct 2021
    शरद ऋतु त्योहार में प्रगतिशील साहित्य की हो रही भारी बिक्री।
  • coal
    अजय कुमार
    कोयले की किल्लत का बवाल कहीं प्राइवेट कम्पनियों के लिए रास्ता बनाने से तो नहीं जुड़ा? 
    14 Oct 2021
    पावर प्लांट में कोयले की किल्लत और देश में कोयले की किल्लत अलग अलग बातें हैं। इसके पीछे की कहानी को समझना ज़रूरी है। 
  • Aaj Ki Baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    सावरकर-बखान, कश्मीर में मारे गये पासवान और मानवाधिकार-ज्ञान
    14 Oct 2021
    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस पर देश के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों ने लोगों को मानवाधिकार पर काफी 'ज्ञान' बांटा. कहना न होगा कि स्वयं ऐसे नेताओं और पदाधिकारियों का मानवाधिकार-ज्ञान…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License