NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
भारत को अफ़ग़ानिस्तान पर प्रभाव डालने के लिए स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने की ज़रूरत है
मास्को में तालिबान के साथ ट्रोइका-प्लस की पहल पर हुई बैठक में नई दिल्ली की भागीदारी वांछित परिणाम हासिल करने में विफल रही है।
अमिताभ रॉय चौधरी
26 Oct 2021
Translated by महेश कुमार
indo afghan

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पिछले सप्ताह मास्को में तालिबान के साथ अफ़ग़ानिस्तान पर ट्रोइका प्लस की पहल पर हुई बैठक में भारत की भागीदारी से कोई वांछित परिणाम नहीं निकले हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में भारत  की बैठक में भागीदारी की बात को छोड़कर तालिबान के साथ हुई चर्चा पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

मास्को में तालिबान समकक्षों के साथ एक अलग बैठक करने वाले भारतीय प्रतिनिधियों ने शांति, सुरक्षा और सुरक्षा बनाए रखने और अफ़गान अल्पसंख्यकों, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने पर चिंता जताई है। उन्होंने फंसे भारतीयों के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा उपचार या अन्य उद्देश्यों के लिए भारत की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए सुरक्षित मार्ग की भी मांग भी की है। बदले में, नई दिल्ली ने काबुल को मानवीय सहायता और तालिबान शासन के साथ बेहतर राजनयिक संबंधों की पेशकश की है।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने एक बार फिर से आश्वासन दिया है कि अफ़ग़ानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी तरह से आतंकवाद के लिए नहीं किया जाएगा। हालांकि तालिबान ने कहा है कि भारत और अन्य देशों द्वारा उठाए गए मुद्दों को ईमानदारी से संबोधित किया जाएगा, लेकिन इस तरह के आश्वासनों को पूरा करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई किए जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। तालिबान का अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़ा उनके प्रतिक्रियावादी और कट्टरपंथी चरित्र को देखते हुए एक गहरी परेशान करने वाली घटना है। उनके पिछले शासन के अनुभव को ध्यान में रखते हुए, बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि नया तालिबान शासन पिछले महीने अपनी बैठक में भारत और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं से कैसे निपटता है।

जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ट्रोइका प्लस का हिस्सा है, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान-रूस, चीन और पाकिस्तान में सबसे प्रमुख हितधारक हैं – लेकिन "तकनीकी कारणों" के कारण अंतिम समय में संयुक्त राज्य अमेरिका मास्को की बैठक से बाहर हो गया, एक ऐसी घटना जिस पर भौंहें उठाई जा रही है। ट्रोइका प्लस ने इससे पहले अगस्त में दोहा में तालिबान वार्ता से इतर अफ़ग़ानिस्तान की तत्कालीन विकसित हो रही स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। भारत उन विचार-विमर्शों का हिस्सा नहीं था, हालांकि भारत ने कतर में भारतीय दूत दीपक मित्तल की एक औपचारिक बैठक की मेजबानी करने के अलावा कुछ तालिबान नेताओं के साथ पहले ही बैकचैनल वार्ता शुरू कर दी थी।

31 अगस्त को उस औपचारिक बैठक में भी, भारतीय पक्ष ने देश में फंसे भारतीयों की हिफ़ाज़त, सुरक्षा और शीघ्र वापसी पर ध्यान केंद्रित किया था, इसके अलावा अफ़गान नागरिकों को शिक्षा, चिकित्सा या अन्य उद्देश्यों के लिए सुरक्षित रूप से भारत की यात्रा करने की अनुमति पर चर्चा की थी। भारत ने इस बात पर भी जोर दिया था कि अफ़ग़ानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी तरह से भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकवाद के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उस समय भी, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि तालिबान के प्रतिनिधि शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई, जो अब अफ़ग़ानिस्तान के उप-विदेश मंत्री हैं, ने "राजदूत को आश्वासन दिया था कि इन मुद्दों को सकारात्मक रूप से संबोधित किया जाएगा"।

भारत पहले तालिबान के साथ खुली बातचीत करने का अनिच्छुक था क्योंकि ऐसा करने से  अशरफ़ गनी के नेतृत्व वाली तत्कालीन अफ़गान सरकार के साथ उसके संबंधों को नुकसान पहुंच सकता था। इसके अलावा, नई दिल्ली का यह भी मानना था कि तालिबान अफ़ग़ानिस्तान में अपने मुख्य क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का केवल एक छद्म रूप है। लेकिन काबुल में तालिबान की सरकार बनने के बाद, भारत एक बंधन में फंस गया और आतंकवादी समूह के साथ बैकचैनल विचार-विमर्श करने पर मजबूर हो गया था।

नई दिल्ली के मामले में यह एक महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव है, जिसने अब तक तालिबान के साथ एक स्थायी संचार चैनल स्थापित करने से परहेज किया था। पिछले सितंबर की बात है, जब सरकार ने आधिकारिक तौर पर दोहा में अंतर-अफ़गान शांति वार्ता में भाग लेना शुरू किया था। तब से, भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने कई तालिबान गुटों के साथ बातचीत के चैनल उनके साथ खोले जिन्हें "राष्ट्रवादी" या पाकिस्तान और ईरान के प्रभाव क्षेत्र से बाहर माना जाता था।

भारत, अमरीका के जल्दबाजी में अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने के बाद अफगानिस्तान में अपने सुरक्षा हितों और निवेश की रक्षा करने के लिए इन बैकचैनल बातचीत से लाभ हासिल करना चाहता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सुनिश्चित करना चाहता है कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) जैसे कश्मीरी आतंकवादी संगठन जम्मू-कश्मीर में हमले शुरू करने के लिए अफ़ग़ानिस्तान का इस्तेमाल एक मंच के रूप में न करें।

यह कोई रहस्य नहीं है कि पाकिस्तानी सेना और उसकी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस ने तालिबान का इस्तेमाल अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय संपत्तियों को निशाना बनाने के लिए किया है। इसके अलावा, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को उस देश में सुरक्षित पनाह मिल सकती है। इस तरह की बैकचैनल वार्ता यह सुनिश्चित कर सकती है कि आने वाले वर्षों में काबुल नई दिल्ली के लिए एक बड़े सुरक्षा खतरे में न बदल जाए।

दूसरी ओर, तालिबान को भी भारत के साथ इस तरह की बातचीत से फायदा हो सकता है। इसे अपने विकास और पुनर्निर्माण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण बाहरी सहायता की जरूरत है। भारत सुरक्षा की गारंटी के बदले इस किस्म की सहायता प्रदान कर सकता है।

हालांकि, तालिबान के साथ भारत की बैकचैनल वार्ता की सफलता पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी। जबकि इस्लामाबाद तटस्थ रहने का विकल्प चुन सकता है, या वह भारत से बात करने वाले तालिबान तत्वों को अलग-थलग करने के लिए भी कदम बढ़ा सकता है। लेकिन अगर पाकिस्तान इन वार्ताओं में बाधा डालता है, तो भी इस तरह की कोशिशों से प्रक्रिया खत्म नहीं होगी। यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि क्या इस तरह के प्रयास क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता लाने में सफल होंगे।

नई दिल्ली इस तरह के विचार-विमर्श में खुद को एक कठिन स्थिति में पा रही है, क्योंकि ऐतिहासिक रूप से, तालिबान पर इसका कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं रहा है। भारत हमेशा से अफ़ग़ानिस्तान में संगठन और उसके प्रभाव के विस्तार का कड़ा विरोध करता रहा है। तथ्य यह है कि अफ़गान तालिबान अब एक बड़ी ताकत है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यदि भारतीय नीति निर्माता इस तथ्य को नहीं पहचानते हैं और तालिबान को केवल एक पाकिस्तानी प्रतिनिधि मानते हैं, तो यह अफ़ग़ानिस्तान की वास्तविक स्थिति को गलत समझेगा, जो भारत के रणनीतिक हितों की तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

भारतीय नीति निर्माताओं को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि मॉस्को और बीजिंग नई दिल्ली के रुख़ से सावधान हो सकते हैं, जो मानते हैं कि भारत इस क्षेत्र में वाशिंगटन के हितों से जुड़ा हुआ है। अमेरिका और नाटो सैनिकों की जल्दबाजी में की गई वापसी ने भारतीयों और भारतीय परियोजनाओं को खतरे में डाल दिया है। अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी बनने के बाद भारत ने एक स्वतंत्र विदेश नीति को मजबूती से आगे बढ़ाने की अपनी क्षमता को लगभग कमजोर कर दिया है। इसके अलावा, भारत के वर्तमान पाकिस्तान विरोधी और चीन विरोधी दृष्टिकोण ने इसे क्षेत्रीय संदर्भ में व्यावहारिक रूप से अलग-थलग कर दिया है।

यदि भारत अफ़ग़ानिस्तान पर अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है या वहां अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहता है, तो उसे रणनीतिक स्वायत्तता की अपनी स्थिति को बनाए रखने और एक स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने की जरूरत है। इसका ध्यान अफ़ग़ानिस्तान में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने पर होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सलमा बांध (अफगान-भारत मैत्री बांध), ट्रांसमिशन लाइन, राजमार्ग या स्कूल और अस्पताल भवन जैसी प्रमुख विकास परियोजनाओं में इसका निवेश बाधित न हो। तालिबान शासन के साथ खुद के वार्ता चैनलों को मजबूत करने के अलावा, नई दिल्ली को जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के व्यावहारिक खतरों से निपटने के लिए अफ़गान मुद्दे को संभालने के लिए वैश्विक बहुपक्षीय बातचीत के तंत्र में भाग लेना जारी रखना चाहिए।

(अमिताभ रॉयचौधुरी, प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया में आंतरिक सुरक्षा, रक्षा और नागरिक उड्डयन पर व्यापक रूप से लिखते रहे हैं। व्यक्त विचार व्यक्तिगत हैं।)

इस लेख को मूल अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

India Needs Independent Foreign Policy to Exert Influence in Afghanistan

TALIBAN
Afghanistan
kabul
India
New Delhi
Troika Plus
Moscow
Russia
China
Pakistan
ISI
beijing
JEM
LeT
Salma Dam
Indian investment in Afghanistan
Afghan Peace Talks
Dialogue
USA
America
Foreign Policy
Doha

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

UN में भारत: देश में 30 करोड़ लोग आजीविका के लिए जंगलों पर निर्भर, सरकार उनके अधिकारों की रक्षा को प्रतिबद्ध

वर्ष 2030 तक हार्ट अटैक से सबसे ज़्यादा मौत भारत में होगी

लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार

वित्त मंत्री जी आप बिल्कुल गलत हैं! महंगाई की मार ग़रीबों पर पड़ती है, अमीरों पर नहीं

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

रूस की नए बाज़ारों की तलाश, भारत और चीन को दे सकती  है सबसे अधिक लाभ

प्रेस फ्रीडम सूचकांक में भारत 150वे स्थान पर क्यों पहुंचा


बाकी खबरें

  • flooding
    रवि कौशल
    दिल्ली के गांवों के किसानों को शहरीकरण की कीमत चुकानी पड़ रही है
    20 Oct 2021
    नरेला के गढ़ी बख्तावरपुर गांव में एक उफनते नाले की वजह से खेतों में साल भर में लगभग आठ महीने तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
  • Uttar Pradesh's soil testing laboratories stalled but publicity completed
    राज कुमार
    उत्तर प्रदेश की मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं ठप लेकिन प्रचार पूरा
    20 Oct 2021
    भाजपा उत्तर प्रदेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है, आइए जानते हैं इसकी हक़ीक़त।
  • Ajay Mishra Teni cannot be a part of the Council of Ministers of the Government of India: SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अजय मिश्रा टेनी भारत सरकार के मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं रह सकते : एसकेएम
    20 Oct 2021
    एसकेएम की मांग है कि अजय मिश्रा को तुरंत बर्ख़ास्त और गिरफ़्तार किया जाए, और ऐसा न करने पर लखीमपुर खीरी हत्याकांड में न्याय के लिए आंदोलन तेज़ किया जाएगा
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 14,623 नए मामले, 197 मरीज़ों की मौत
    20 Oct 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 8 हज़ार 996 हो गयी है।
  • nitish
    शशि शेखर
    क्या बिहार उपचुनाव के बाद फिर जाग सकती है नीतीश कुमार की 'अंतरात्मा'!
    20 Oct 2021
    बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए 30 अक्टूबर को उपचुनाव हो रहे हैं। ये दो सीटें हैं- कुशेश्वरस्थान और तारापुर। दोनों ही सीटें जद(यू) के खाते में थीं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जद(यू) अपनी दोनों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License