NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • तबाह होता देश, ध्यान भटकाने के सरकारी-फार्मूले और मलेरकोटला का 'योगी-ज्ञान'
    न्यूज़क्लिक टीम
    तबाह होता देश, ध्यान भटकाने के सरकारी-फार्मूले और मलेरकोटला का 'योगी-ज्ञान'
    20 May 2021
    कोरोना से जन-क्षति के वास्तविक आकड़े भयावह तस्वीर पेश करते हैं. हैरत की बात कि हमारी निर्वाचित सरकार इस तबाही से ज्यादा चिंतित नहीं दिखती. उसकी ज्यादा चिंता अपने 'सुप्रीम-लीडर' की 'इमेज' बचाने की है…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    राम सनेही घाट मस्जिद, ब्लैक फंगस के मामले और अन्य
    19 May 2021
    आज के डेली राउंड में शुरुआत करेंगे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से जहा राम सनेही घाट में एक पुराने मस्जिद को कथित तौर पर गिरा दिया गया। साथ ही नज़र रहेगी दिशा रवि टूलकिट प्रकरण और हरियाणा-पंजाब में…
  • "हम फिलिस्तीन हैं" ग्राफटी बनाने वाले कश्मीरी कलाकार रिहा
    न्यूज़क्लिक टीम
    "हम फिलिस्तीन हैं" ग्राफटी बनाने वाले कश्मीरी कलाकार रिहा
    19 May 2021
    श्रीनगर के एक युवा कलाकार मुदासिर गुल को शुक्रवार, 14 मई को फिलिस्तीन के समर्थन में ग्राफटी "हम फिलिस्तीन हैं" बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुदस्सर गुल को 3 दिन बाद J&K पुलिस ने रिहा…
  • कोरोना से मारे गए शिक्षकों पर सरकार की बेरुखी
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना से मारे गए शिक्षकों पर सरकार की बेरुखी
    19 May 2021
    आज बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में अभिसार शर्मा दो मुद्दे लेकर आये हैं। योगी सरकार ने पंचायत चुनावों में ड्यूटी कब दौरान कोरोना से मारे गए शिक्षकों पर बहुत ही संवेदनहींन रवैय्या दिखाया है। शिक्षक सवाल…
  • vaccine
    अजय कुमार
    विश्लेषण: कोवैक्स का भ्रम, मोदी सरकार की झूठी कवायद और वैक्सीन को लेकर हाहाकार
    19 May 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया की 50 फ़ीसदी से अधिक आबादी के पास वैक्सीन का 83 फ़ीसदी जखीरा है और दुनिया की शेष 50 फ़ीसदी आबादी के पास केवल 13 फ़ीसदी हिस्सा है। यानी ख़तरनाक किस्म की असमानता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License