NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईरान का यूरोपीय संघ पर ट्रम्प की नीति को लागू करने का आरोप; सैनिकों को क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा
ईरान का आरोप है कि 2018 में परमाणु समझौते से एकतरफा तरीके से हटने के बाद अमेरिका द्वारा लगाए गए अवैध प्रतिबंधों के खिलाफ इस समझौते के यूरोपीय हस्ताक्षरकर्ता आवश्यक सुरक्षा उपाय प्रदान करने में विफल रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
16 Jan 2020
Iranian FM

भारत की अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने यूरोपीय देशों पर अमेरिकी दबाव में परमाणु समझौते या ज्वाइंट कम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जेसीपीओए) के प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

उन्होंने इन देशों पर इस समझौता को लेकर असंगत भूमिका निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने खुद इसका उल्लंघन किया है तो ईरान को कैसे इसका अनुपालन करने के लिए कहते हैं। ज़रीफ़ के अनुसार, “वे (इस समझौते पर यूरोप के हस्ताक्षरकर्ता) हमसे तेल नहीं ख़रीद रहे हैं, उनकी सभी कंपनियां ईरान से वापस बुला ली गई हैं। तो यूरोप उल्लंघन करता है।”

इस समझौते को बचाने के लिए यूरोपीय हस्ताक्षरकर्ताओं को कई चेतावनी देने के बाद ईरान ने समझौते के प्रावधानों से अलग होना शुरू कर दिया था। ईरान चाहता था कि 2018 में ओबामा काल के जेसीपीओए से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा हाथ खींचने के बाद एकतरफा तरीके से लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव से निपटने के लिए फ्रांस, जर्मनी और यूके को एक व्यवस्था तैयार करना चाहिए। इसके बजाय हाल ही में इन देशों ने ईरान से अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद इस समझौते के प्रावधानों पर अमल करने के लिए कहा है। ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी ईरान को ट्रम्प की पसंद के अनुसार इस समझौते पर फिर से बातचीत शुरू करने के लिए कहा है।

इस बीच ईरान ने राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ इस क्षेत्र में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी के ख़िलाफ़ अपने मुहिम की शुरुआत की और सभी विदेशी सैनिकों से इस क्षेत्र को छोड़ने के लिए कहा। 3 जनवरी को बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान ने अमेरिकी सैनिकों की वापसी की मांग की थी। बीते कल एक टीवी प्रसारण में रूहानी ने यूरोपीय शक्तियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि "आज अमेरिकी सैनिक खतरे में हैं, कल यूरोपीय सैनिक खतरे में पड़ सकते हैं"।

अमेरिका (बहरीन) के अलावा, फ्रांस का भी इस क्षेत्र (अबू धाबी) में एक नौसैनिक अड्डा है जबकि यूके और जर्मनी के इराक में अपने सैनिक हैं।

इराकी संसद द्वारा सैनिकों की वापसी के प्रस्ताव को पारित करने के बावजूद अधिकांश यूरोपीय शक्तियों ने इराक से अपनी सेना वापस लेने से इनकार कर दिया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

IRAN
European Union
Donand Trump
America
US-Iran Tension
Iranian FM Jawad Zarif
Hassan Rouhani

Related Stories

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

रूसी तेल की चिकनाहट पर लड़खड़ाता यूरोपीय संघ 

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति


बाकी खबरें

  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    लोगों की बदहाली को दबाने का हथियार मंदिर-मस्जिद मुद्दा
    20 May 2022
    एक तरफ भारत की बहुसंख्यक आबादी बेरोजगारी, महंगाई , पढाई, दवाई और जीवन के बुनियादी जरूरतों से हर रोज जूझ रही है और तभी अचनाक मंदिर मस्जिद का मसला सामने आकर खड़ा हो जाता है। जैसे कि ज्ञानवापी मस्जिद से…
  • अजय सिंह
    ‘धार्मिक भावनाएं’: असहमति की आवाज़ को दबाने का औज़ार
    20 May 2022
    मौजूदा निज़ामशाही में असहमति और विरोध के लिए जगह लगातार कम, और कम, होती जा रही है। ‘धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाना’—यह ऐसा हथियार बन गया है, जिससे कभी भी किसी पर भी वार किया जा सकता है।
  • India ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    ज्ञानवापी विवाद, मोदी सरकार के 8 साल और कांग्रेस का दामन छोड़ते नेता
    20 May 2022
    India Ki Baat के दूसरे एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, भाषा सिंह और अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं ज्ञानवापी विवाद, मोदी सरकार के 8 साल और कांग्रेस का दामन छोड़ते नेताओं की। एक तरफ ज्ञानवापी के नाम…
  • gyanvapi
    न्यूज़क्लिक टीम
    पूजा स्थल कानून होने के बावजूद भी ज्ञानवापी विवाद कैसे?
    20 May 2022
    अचानक मंदिर - मस्जिद विवाद कैसे पैदा हो जाता है? ज्ञानवापी विवाद क्या है?पक्षकारों की मांग क्या है? कानून से लेकर अदालत का इस पर रुख क्या है? पूजा स्थल कानून क्या है? इस कानून के अपवाद क्या है?…
  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानवापी दिवानी वाद वाराणसी जिला न्यायालय को स्थानांतरित किया
    20 May 2022
    सर्वोच्च न्यायालय ने जिला न्यायाधीश को सीपीसी के आदेश 7 के नियम 11 के तहत, मस्जिद समिति द्वारा दायर आवेदन पर पहले फैसला करने का निर्देश दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License