NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इराकः राष्ट्रपति ने अदनान अल-ज़ुर्फी को नया प्रधानमंत्री घोषित किया
अमेरिकी नागरिक जुर्फी को उनके अमेरिकी समर्थक रुख को देखते हुए संसदीय स्वीकृति जीतने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप भी लगे।
पीपल्स डिस्पैच
18 Mar 2020
इराक

इराक के राष्ट्रपति बरहम सलिह ने अदनान अल-ज़ुर्फी को मंगलवार 17 मार्च को नया प्रधानमंत्री घोषित किया। ज़ुर्फी का नाम मोहम्मद अलावी के इस्तीफे के 15 दिन बाद घोषित किया गया था। अलावी ने 2 मार्च को इस्तीफा दे दिया था। अलावी 30 दिनों के भीतर संसदीय मंजूरी जीत पाने में विफल रहे थे।

54 वर्षीय ज़ुर्फी इराक के प्रांत नजफ़ के पूर्व गवर्नर हैं और 42 सीटों के साथ इराक की संसद में नस्र (जीत) गठबंधन के प्रमुख हैं। इस गठबंधन का नेतृत्व पहले पूर्व प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने किया था।

ज़ुर्फी के पास नया मंत्रिमंडल बनाने और संसद से अनिवार्य मंजूरी प्राप्त करने के लिए 30 दिनों का मौका है। यदि वह सफल होते हैं तो वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी का स्थान लेंगे जिन्होंने सरकार की विफलता और सत्तारूढ़ दलों में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शनों के बाद पिछले साल नवंबर महीने में इस्तीफा दे दिया था।

महदी अभी भी देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपनी अनिच्छा जाहिर की थी। राष्ट्रपति सालिह को प्रधानमंत्री के अधिकांश कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए मजबूर किया गया है।

ज़ुर्फी के पहले प्रदर्शनकारियों ने मोहम्मद तौफिक अलावी का भी विरोध किया था। उन्होंने राजनीतिक हलकों के बाहर या टेक्नोक्रेट वाली कैबिनेट बनाने के उनके वादों के बावजूद उन्हें 'मैन ऑफ इस्टैबलिश्मेंट' कहा था।

ज़ुर्फी भी इसी राजनीतिक व्यवस्था का एक हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव सामने आने के बाद अदनान अल-ज़ुर्फी ने पहले बयान में कहा कि वह अपना पद ग्रहण करने के एक साल के भीतर संसदीय चुनावों के लिए प्रक्रिया शुरू करेंगे। बगदाद पोस्ट ने रिपोर्ट किया कि ज़ुर्फी ने इराक में निजी हाथों में हथियारों के पहुंचने पर अंकुश लगाने का भी वादा किया जो देशों में मिलिशिया की गतिविधियों को नियंत्रित करने का संकेत है।

ज़ुर्फी एक अमेरिकी नागरिक है और उन्हें अमेरिका का क़रीबी माना जाता है जो देश की राजनीति में बाहरी हस्तक्षेप के विरोध में बने गुटों के प्रभुत्व वाली संसद में उनकी जीत के खिलाफ जा सकता है। राष्ट्रपति सालिह द्वारा उनके नामांकन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हशद अल-शाबी या पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेज (पीएमएफ) का एक राजनीतिक संगठन फतह ब्लॉक ने इसे "असंवैधानिक कदम" कहा है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Iraq
Barham Salih
Adnan al-zurfi
America
Popular Mobilization Forces

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर

क्या बंदूक़धारी हमारे ग्रह को साँस लेने देंगे


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश
    06 May 2022
    तीन वर्षीय जीएनएम डिप्लोमा कोर्स में वर्तमान में 198 छात्राएं हैं। उनका कहना है कि पीएमसीएच कैंपस में विभिन्न विभागों में और वार्डों में बड़े पैमाने पर क्लिनिकल प्रशिक्षण की सुविधा है।
  • विजय विनीत
    अब विवाद और तनाव का नया केंद्र ज्ञानवापी: कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में मस्जिद का सर्वे और वीडियोग्राफी शुरू, आरएएफ तैनात
    06 May 2022
    सर्वे का काम तीन दिन चल सकता है। शाम पांच बजे के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के एक किमी के दायरे को कानून व्यवस्था के लिहाज से खाली करा लिया गया। मौके पर दंगा नियंत्रक उपकरणों के साथ…
  • Press Freedom Index
    न्यूज़क्लिक टीम
    Press Freedom Index में 150वें नंबर पर भारत,अब तक का सबसे निचला स्तर
    06 May 2022
    World Press Freedom Index को किस तरह से पढ़ा जाना चाहिए? डिजिटल की दुनिया में अभिव्यक्ति की स्वत्नत्रता के प्लेटफॉर्म बढे है तो क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी बढ़ी है? आबादी के लिहाज़ से दुनिया के…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी-शाह राज में तीन राज्यों की पुलिस आपस मे भिड़ी!
    06 May 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार बात कर रहे हैं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के गिरफ़्तारी और पूरे मामले की।
  • भाषा
    चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा
    06 May 2022
    माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि शाह का यह कहना कि सीएए को पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा, इस तथ्य को छिपाने का एक प्रयास है कि 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License