NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायलः दक्षिणपंथी नेता नफ्ताली बेनेट के गठबंधन में शामिल होने के बाद पीएम के रूप में नेतन्याहू का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा
बेनेट और सेंटर-राइट नेता यायिर लापिड के बीच "चेंज गठबंधन" यदि अंतिम रूप ले लेता है तो लेफ्ट, राइट और सेंटर के साथ साथ पहली बार अरब ज्वाइंट लिस्ट के साथ विभिन्न विचारधाओं वाली पार्टियों की गठबंधन सरकार का गठन होगा।
पीपल्स डिस्पैच
31 May 2021
इज़रायलः दक्षिणपंथी नेता नफ्ताली बेनेट के गठबंधन में शामिल होने के बाद पीएम के रूप में नेतन्याहू का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा

दक्षिणपंथी, अति रूढ़िवादी और कट्टर फिलिस्तीनी विरोधी इजरायली नेता नफ्ताली बेनेट ने रविवार 30 मई को इजरायल की अगली सरकार बनाने के लिए येश एटिड पार्टी के नेता यायिर लापिड के साथ हाथ मिलाने के अपने फैसले की घोषणा की। बेनेट की इस घोषणा से दो साल से थोड़ा अधिक समय में लगातार पांचवां चुनाव होने से इजरायल बच सकता है।

इस गठबंधन की घोषणा से वर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का विवादास्पद, भ्रष्टाचार से ग्रस्त और अत्यंत कठोर शासन समाप्त हो जाएगा जो देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं।

इस गठबंधन के अंतिम विवरण की घोषणा अभी तक नहीं की गई है लेकिन इसमें राजनीतिक परिदृ्श्य से कई पार्टियों के शामिल होने की उम्मीद है जिसमें दक्षिणपंथी, वामपंथी और सेंटर पार्टियों के साथ-साथ पहली बार फिलिस्तीनी ज्वाइंट अरब लिस्ट शामिल होंगे। इज़रायल में किसी भी गठबंधन को 120 सीटों वाली संसद में बहुमत हासिल करने के लिए केसेट (इजरायल की संसद) के 61 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है।

नेतन्याहू-विरोधी गठबंधन के पास सरकार बनाने के लिए एक समझौते पर सहमत होने के लिए बुधवार आधी रात तक का समय है जिसके विफल होने पर इजरायल में एक बार फिर आम चुनाव कराने होंगे। हालांकि रिपोर्टों में कहा गया है कि बेनेट और लापिड पहले से ही एक समझौते पर सहमत हो गए हैं जिसमें दोनों बारी-बारी से प्रधानमंत्री के रूप में पद संभालेंगे। बेनेट पहले दो वर्षों तक पद पर रहेंगे।

लिकुड पार्टी के नेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सरकार बनाने के लिए दी गई 28 दिनों की समय सीमा के समाप्त होने के बाद लापिड को 6 मई को इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने सरकार बनाने के लिए कहा था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद 10 मई को नेतन्याहू ने गाजा पर अपना क्रूर हमला शुरू कर दिया जिसके बाद सरकार गठन की बातचीत को रोक दिया गया।

इस बीच बेनेट के संभावित रूप से इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में पद संभालने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पैलेस्टाइन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार भी "अत्यंत दक्षिणपंथी" होगी और नेतन्याहू से कोई अलग नहीं होगी।

Israel
Benjamin Netanyahu
Yair Lapid

Related Stories

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License