NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
इज़रायल ने कहा, फ़िलिस्तीन में युद्ध अपराधों में आईसीसी जांच में सहयोग नहीं करेगा
इज़रायल ने आईसीसी द्वारा जांच की घोषणा के बाद ये बात कही है। आईसीसी द्वारा जांच किए जाने का फ़िलिस्तीनियों ने सर्वसम्मति से स्वागत किया था।
पीपल्स डिस्पैच
09 Apr 2021
इज़रायल ने कहा, फ़िलिस्तीन में युद्ध अपराधों में आईसीसी जांच में सहयोग नहीं करेगा

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने गुरुवार 8 अप्रैल को एक बयान में कहा कि इज़रायल अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की कब्जे वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में किए गए मानवाधिकारों के उल्लंघन और युद्ध अपराधों की जांच में सहयोग नहीं करेगा। इस बयान में कहा गया है कि आईसीसी के पास इजरायल के खिलाफ जांच करने का कोई अधिकार क्षेत्र या अधिकार नहीं है। आगे कहा कि यह "युद्ध के अपराधों के किए गए दावों को खारिज करता है।"

इज़रायल द्वारा आईसीसी जांच में सहयोग न करने का निर्णय उस सहयोग और समन्वय के पूरी तरह उलट है जिसे फिलिस्तीनी सरकार के अधिकारियों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में जांच करने का आईसीसी से वादा किया था। इजरायल के साथ साथ फिलिस्तीन की भी इस मामले में जांच की जानी है।

हमास और इस्लामिक जिहाद जैसे फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूह भी जांच के दायरे में होंगे और कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और युद्ध अपराधों के संबंध में इनका इजरायली सेना के साथ साथ आईसीसी ने नाम लिया था।

बस्ती निर्माण और फिलिस्तीनी जमीनों को जब्त करना, विस्तार करना, फिलिस्तीनियों के घरों और अन्य संपत्तियों को नष्ट करना, साथ ही 2008-09, 2012 और 2014 में गाजा में किए गए हिंसक सैन्य हमलों के साथ साथ इजरायल द्वारा गाजा की वायु, भूमि और समुद्री नाकेबंदी, गाजा-इज़रायल की सीमा पर ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न को लेकर विरोध प्रदर्शन का दमन, वेस्ट बैंक में नियमित सैन्य कार्रवाई और छापे के चलते हजारों फिलिस्तीनी लोगों की हत्याएं हुई हैं और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

आईसीसी के मुख्य अभियोजक फतोऊ बेन्सौडा ने इस साल 3 मार्च को घोषणा की थी कि 13 जून 2013 से लेकर अब तक कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में युद्ध अपराधों और मानवाधिकारों के उल्लंघन की जांच की जाएगी। एक आईसीसी के फैसले के बाद जिसमें कहा गया था कि वह इजरायल द्वारा कब्जे के अधीन फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर क्षेत्रीय अधिकार का उपयोग कर सकता है।

Israel
icc
Palestine
international criminal court

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यूक्रेन-रूस घटनाक्रम: रूस को अलग-थलग करने की रणनीति, युद्ध अपराधों पर जांच करेगा आईसीसी

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    'सख़्त आर्थिक प्रतिबंधों' के साथ तालमेल बिठाता रूस  
    13 Mar 2022
    व्लादिमीर पुतिन की पहली प्राथमिकता यही है कि वह ख़ुद को अपने लोगों के प्रति जवाबदेह बनाये रखें।
  • voting
    स्पंदन प्रत्युष
    विधानसभा चुनाव: एक ख़ास विचारधारा के ‘मानसिक कब्ज़े’ की पुष्टि करते परिणाम 
    13 Mar 2022
    पंजाब में सत्ता विरोधी लहर ने जहां कांग्रेस सरकार को तहस-नहस कर दिया, वहीं उत्तर प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस पहेली का उत्तर मतदाताओं के दिमाग पर असर डालने वाली पार्टी की विचारधारा की भूमिका में…
  • सोनिया यादव
    विधानसभा चुनाव 2022: पहली बार चुनावी मैदान से विधानसभा का सफ़र तय करने वाली महिलाएं
    13 Mar 2022
    महिला सशक्तिकरण के नारों और वादों से इतर महिलाओं को वास्तव में सशक्त करने के लिए राजनीति में महिलाओं को अधिक भागीदार बनाना होगा। तभी उनके मुद्दे सदन में जगह बना पाएंगे और चर्चा का विषय बन पाएंगे।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में हिन्दुत्व की जीत नहीं, ये नाकारा विपक्ष की हार है!
    12 Mar 2022
    देश के सबसे बड़े राज्य-यूपी में भाजपा की सत्ता में दोबारा वापसी को मीडिया और राजनीति के बड़े हिस्से में 'हिन्दुत्व' की जीत के तौर पर देखा जा रहा है. क्या यह सच है? क्या यह यूपी में विपक्ष का…
  • cpim
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति और मकान किराए के 525 करोड़ रुपए दबाए बैठी है शिवराज सरकार: माकपा
    12 Mar 2022
    माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से 2.80 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों के खाते में पहुंचने वाली 425 करोड़ की छात्रवृत्ति, मात्र 206 छात्रों के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License