NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
भारत
राजनीति
जम्मू: सार्वजनिक कुएं से पानी निकालने पर ऊंची जातियों के लोगों पर दलित परिवार की पिटाई करने का आरोप
दो साल पहले अत्याचार रोकथाम अधिनियम का क्षेत्राधिकार केंद्र शासित प्रदेशों तक कर दिया गया था, लेकिन ज़मीन पर अब भी इसे लागू नहीं किया गया है।
सागरिका किस्सू
19 Jun 2021
जम्मू: सार्वजनिक कुएं से पानी निकालने पर ऊंची जातियों के लोगों पर दलित परिवार की पिटाई करने का आरोप
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में ऊंची जातियों के लोगों द्वारा एक दलित परिवार की पिटाई करने का आरोप लगा है। यह घटना 10 जून को एक महिला के सार्वजनिक कुएं से पानी भरने के बाद हुई। पीड़ित परिवार के सदस्यों के मुताबिक़, चूंकि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं थी, ऐसे में परिवार की महिलाएं सार्वजनिक कुएं से पानी भरने चली गईं। वहां उनके ऊपर जातिगत टिप्पणियां और उनके साथ गाली-गलौज हुई। 

पवन कुमार कहते हैं, "मेरी भाभी और चाची पानी भरने गई थीं, लेकिन उन्हें पानी नहीं भरने दिया गया। उनसे जबरदस्ती पानी की बाल्टी छीन ली गई।" पवन के मुताबिक़, रात 11 बजे के आसपास, 15 आदमी लाठी-डंडों के साथ जबरदस्ती उनके घर में घुसे और उन्होंने सभी लोगों की पिटाई शुरू कर दी। 

पवन कहते हैं, "सभी को मारा गया। मेरे भतीजे को भी। मेरे भाई और भतीजे को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर लगातार कहते रहे 'अब इन *** (जातिगत गालीगलौज) की हिम्मत बढ़ चुकी है।"

पीड़ितों की पहचान सोमराज (42), देवराज (28), अमित कुमार (22) और पूरनचंद (35) के तौर पर हुई है। इन लोगों को तुरंत ऊधमपुर में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ दिन बाद कई लोगों ने प्रदर्शन किया और मांग रखी कि आरोपियों के खिलाफ़ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए। लेकिन अबतक केस दर्ज नहीं किया गया है। 

अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद सभी केंद्रीय कानून जम्मू-कश्मीर राज्य पर लागू हो गए थे। ST-SC एक्ट को अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लोगों के साथ भेदभाव रोकने, उनके खिलाफ़ होने वाले अत्याचार और घृणा आधारित अपराधों को ख़त्म करने के लिए लागू किया गया था। अब इस कानून को केंद्र शासित प्रदेश में मान्यता मिले हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन इसे ज़मीन पर लागू किया जाना अभी बाकी है। 

सामाजिक कार्यकर्ताओं के मुताबिक़, उन्हें दलितों के खिलाफ़ होने वाले अपराधों को इस अधिनियम के तहत दर्ज करवाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के पहले, दलितों के खिलाफ़ होने वाले अत्याचारों में जांच करने के लिए कोई विशेष अधिनियम नहीं था। सामाजिक कार्यकर्ता इस स्थिति के लिए तत्कालीन सरकारों को ज़िम्मेदार बताते हैं।

SC/ST/OBC संगठनों के अखिल भारतीय संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के कलसोत्रा कहते हैं, "जिस प्रशासन के पास मामले से जुड़े अधिकार थे, उन्होंने पुलिस को जातिगत अत्याचार का केस दर्ज करने का आदेश नहीं दिया। इसलिए इस तरह के मामलों में कमी नहीं आ रही है। मामला दर्ज करने के बजाए पुलिस 'विवाद' का निपटारा करने की कोशिश करती है। यह बहुत डराने वाला है।"

मल्हार के लोगों के भीतर बहुत चिंता घर कर चुकी है। मल्हार में करीब़ 25 दलित परिवार रहते हैं। एक परिवार के पड़ोसी सुभाष चंदर कहते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई है। वह कहते हैं, "इलाके के दलितों को आए दिन दमन का शिकार होना पड़ता है। अगर कोई दलित व्यक्ति किसी के पास से गुजर रहा हो, तो वह चिल्लाते हुए कहता है 'ओये म***ऐ, बड़े अच्छे कपड़े पहने हैं',"

पुलिस के मुताबिक़ मामले की जांच चल रही है, जब एक बार साबित हो जाएगा तो अत्याचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। ऊधमपुर के DC इंदु कंवल चिब कहते हैं, "जांच अब भी जारी है। जब तक हम पुख़्ता जांच नहीं कर लेते, तब तक हम अत्याचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज नहीं कर सकते। हम केस पर नज़र रखे हुए हैं। मुझे कल पता चल जाएगा कि यह जातिगत अत्याचार का मामला है या नहीं। तब हम अधिनियम के तहत मामला दर्ज करेंगे।"

लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर आवाज़ें नहीं उठाई जातीं, तो पुलिस कार्रवाई ही नहीं करती। आंबेडकर युवा संगठन के अध्यक्ष सतीश विद्रोही कहते हैं, "हमने प्रदर्शन किए और अपनी आवाज उठाई। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लिखा। इसके चलते ही प्रशासन मामले की पूरी जांच करने को राजी हुआ है।"

ऊधमपुर में हुई घटना ने एक बार फिर जम्मू क्षेत्र में दलितों के खिलाफ़ होने वाले भेदभाव से जुड़े सवालों को सामने रखा है। कलसोत्रा के मुताबिक़, यह मानना कि 'दलितों के खिलाफ़ जम्मू और कश्मीर में कोई अपराध नहीं होता', यह गलत अवधारणा है। वह कहते हैं, "जम्मू में दलितों के खिलाफ़ अपराध होते हैं। मैं ऐसे कुछ मामले गिना सकता हूं। लेकिन सभी मामलों को अधिनियम के तहत दर्ज नहीं किया जाता।"

इस लेख को मूल अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Jammu: Dalit Family Allegedly Beaten up For Drawing Water from a Public Well

Jammu
Udhampur
jammu kashmir
Dalits
SC/ST Act
POA
Atrocities Act
Caste crime

Related Stories

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बच्चों को कौन बता रहा है दलित और सवर्ण में अंतर?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

बागपत: भड़ल गांव में दलितों की चमड़ा इकाइयों पर चला बुलडोज़र, मुआवज़ा और कार्रवाई की मांग

मेरे लेखन का उद्देश्य मूलरूप से दलित और स्त्री विमर्श है: सुशीला टाकभौरे

गुजरात: मेहसाणा कोर्ट ने विधायक जिग्नेश मेवानी और 11 अन्य लोगों को 2017 में ग़ैर-क़ानूनी सभा करने का दोषी ठहराया

मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में सैलून वाले आज भी नहीं काटते दलितों के बाल!


बाकी खबरें

  • water pump
    शिवम चतुर्वेदी
    हरियाणा: आज़ादी के 75 साल बाद भी दलितों को नलों से पानी भरने की अनुमति नहीं
    22 Nov 2021
    रोहतक के ककराणा गांव के दलित वर्ग के लोगों का कहना है कि ब्राह्मण समाज के खेतों एवं अन्य जगह पर लगे नल से दलित वर्ग के लोगों को पानी भरने की अनुमति नहीं है।
  • ATEWA
    सरोजिनी बिष्ट
    पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा का लखनऊ में प्रदर्शन, निजीकरण का भी विरोध 
    22 Nov 2021
    21 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डेन में नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस को रद्द करने, पुरानी पेंशन सिस्टम यानी ओपीएस को पुनः बहाल करने और रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने की मांगों के साथऑल इंडिया टीचर्स एंड…
  • COP26
    डी रघुनंदन
    कोप-26: मामूली हासिल व भारत का विफल प्रयास
    22 Nov 2021
    इस शिखर सम्मेलन में एक ओर प्रधानमंत्री के और दूसरी ओर उनकी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों तथा आला अफसरों के अलग-अलग रुख अपनाने से ऐसी छवि बनी लगती है कि या तो इस शिखर सम्मेलन के लिए भारत ने ठीक से तैयारी…
  • birsa
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : ‘जनजातीय गौरव दिवस’ से सहमत नहीं हुआ आदिवासी समुदाय, संवैधानिक अधिकारों के लिए उठाई आवाज़! 
    22 Nov 2021
    बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रमों और सोशल मीडिया के मंचों से अधिकतर लोगों ने यही सवाल उठाया कि यदि बिरसा मुंडा और आदिवासियों की इतनी ही चिंता है तो आदिवासियों के प्रति अपने नकारात्मक नज़रिए और आचरण में…
  • kisan mahapanchayat
    लाल बहादुर सिंह
    मोदी को ‘माया मिली न राम’ : किसानों को भरोसा नहीं, कॉरपोरेट लॉबी में साख संकट में
    22 Nov 2021
    आज एक बार फिर कॉरपोरेट-राज के ख़िलाफ़ किसानों की लड़ाई लखनऊ होते हुए देश और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई और नीतिगत ढांचे में बदलाव की राजनीति का वाहक  बनने की ओर अग्रसर है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License