NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर कमला हैरिस ने इतिहास रचा
भारतीय मूल की कमला हैरिस ने परिणामों की घोषणा के बाद देशवासियों को पहली बार संबोधित करते हुए कहा,‘‘ जनता के पास बेहतर भविष्य के निर्माण की ताक़त है।’’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
08 Nov 2020
kamala harris
फोटो : स्क्रीन शॉट

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। अपने पहले संबोधन में उन्होंने साफ कर दिया है कि वे पहली महिला उपराष्ट्रपति ज़रूर हैं, लेकिन अंतिम नहीं।

कमला हैरिस ने अमेरिकियों से कहा कि उन्होंने जो बाइडेन को राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित करके अमेरिका के लिए नया दिन सुनिश्चित किया है।

भारतीय मूल की कमला हैरिस(56) ने परिणामों की घोषणा के बाद देशवासियों को पहली बार संबोधित करते हुए कहा,‘‘ जनता के पास बेहतर भविष्य के निर्माण की ताक़त है।’’

उन्होंने शनिवार को डेलावेयर के विलमिंग्टन में कहा,‘‘ आपने स्पष्ट संदेश दिया। आपने उम्मीद, एकता, शालीनता, विज्ञान और सत्य को चुना। आपने अमेरिका के लिए नया दिन सुनिश्चित किया।’’

हैरिस ने अपनी मां श्यामला गोपालन के बारे में कहा कि जब वह पहली बार अमेरिका आई थीं, तो उन्होंने इस पल के बारे में नहीं सोचा होगा।

हैरिस ने कहा,‘‘ मैं उन्हें याद कर रही हूं।’’

भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। 56 वर्षीय हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी।

उन्होंने कहा- मैं पहली (महिला उपराष्ट्रपति) हूं, लेकिन अंतिम नहीं

While I may be the first, I won’t be the last. pic.twitter.com/R5CousWtdx

— Kamala Harris (@KamalaHarris) November 8, 2020

US Elections 2020
Kamala Harris
First lady Vice President
Vice President Kamala Harris
Kamala Harris US Vice President

Related Stories

भारत में सामाजिक सुधार और महिलाओं का बौद्धिक विद्रोह

अमेरिका में मोदी का क्यों हुआ विरोध?

बड़े चक्र में गोल-गोल घूम रहा है क्वाड

विश्लेषण: मोदी की बेचारगी से भरी अमेरिका यात्रा

साइगॉन की यादों से वाबस्ता क्वाड

क्या राष्ट्रपति बाइडेन बदलेंगे अमेरिका की विदेश नीति?

बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, कहा “आज लोकतंत्र का दिन है”

चुनाव परिणामों को ख़ारिज करने के लिए ट्रम्प समर्थक वाशिंगटन डीसी में इकट्ठा हुए

कमला हैरिस: उम्मीदें जितनी, चुनौतियां भी उतनी ही

भारत को अपनी अमेरिकी नीतियों में करना होगा पूरा बदलाव


बाकी खबरें

  • ec
    पीपल्स डिस्पैच
    कंजर्वेटिव गिलर्मो लासो ने इक्वाडोर के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
    26 May 2021
    नए राष्ट्रपति ने देश में लोकतंत्र को मज़बूत करने और अपने पूर्ववर्ती लेनिन मोरेनो द्वारा प्रचलित किए गए विपक्षी ताकतों के राजनीतिक उत्पीड़न की संस्कृति को समाप्त करने का संकल्प लिया है।
  • black day
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: जो दरिया झूम के उट्ठे हैं तिनकों से न टाले जाएंगे...
    26 May 2021
    नवंबर 2020 में जब किसानों से पूछा गया था कि उनका आंदोलन कब तक चलेगा तो उन्होंने कहा था कि हम 6 महीने की तैयारी से आए हैं, उस समय शायद ही किसी को एहसास होगा कि वाकई ये आंदोलन 6 महीने तक उसी जज़्बे और…
  • ayur
    अजय कुमार
    आयुर्वेद हो या एलोपैथी; सवालों से बचना नहीं, सवालों का सामना ही है सही इलाज  
    26 May 2021
    अच्छा तरीका यही है कि जमकर सवाल उठाए जाएं, हर दवा और हर दावे पर विज्ञान सम्मत पद्धिति से गहन शोध हो और लोगों में उपलब्ध दवा और इलाज के बारे में भरोसा जगे।
  •  सुशील कुमार: एक महान पहलवान के गर्त में गिरने का दुख
    लेस्ली ज़ेवियर
    सुशील कुमार: एक महान पहलवान के गर्त में गिरने का दुख
    26 May 2021
    रविवार को सुशील कुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्हें 6 दिन की हिरासत में भेजा गया है। कुश्ती के अखाड़े से बाहर सुशील कुमार का जो पतन हुआ है, उसमें उनका तो दोष है ही, लेकिन खेल व्यवस्था ने भी उनको…
  • George Floyd
    एपी
    अमेरिका में फ्लॉयड की बरसी पर रखा गया मौन, निकाली गईं रैलियां
    26 May 2021
    जिस चौराहे पर यह घटना हुई थी वहां फ्लॉयड की याद में लोगों ने मेले और संगीत प्रस्तुतियों का आयोजन किया। जर्मनी में भी एक रैली निकाली गई और ग्रीस तथा स्पेन में अमेरिका के दूतावासों में भी फ्लॉयड की याद…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License