NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कर्नाटक: स्कूल के बच्चों से बाबरी मस्जिद विध्वंस का नाट्य रूपांतरण करवाया, पांच पर मामला दर्ज
पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी और केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा समेत कई गणमान्य लोग रविवार को हुए इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
भाषा
17 Dec 2019
Enactment-of-Babri-Masjid-demolition-by-Karnataka-school
Image courtesy: Latestly

बेंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल के निकट एक विद्यालय प्रबंधन के पांच सदस्यों के खिलाफ छात्रों द्वारा संस्था के वार्षिक खेल दिवस के दौरान कथित रूप से बाबरी ढांचा विध्वंस का नाट्य रूपांतरण दिखाने पर मामला दर्ज किया गया है।
 
पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी और केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा समेत कई गणमान्य लोग रविवार को हुए इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

तटीय शहर मेंगलुरु से करीब 30 किलोमीटर दूर कल्लाडका में श्री राम विद्या मंदिर का संचालन करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता कल्लाडका प्रभाकर भट और चार अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) और 298 (धार्मिक भावनाएं आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई इसी इलाके में रहने वाले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेता अबुबकर सिद्दीक की शिकायत पर की है।

दक्षिण कन्नड जिले के पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने को बताया, “पीएफआई कार्यकर्ता से शिकायत मिलने के बाद हमने विद्यालय प्रबंधन से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच जारी होने की वजह से हमने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। करीब आधे मिनट का एक वीडियो है जिसके आधार पर शिकायत दर्ज की गई है। हम साक्ष्य जुटा रहे हैं।”

किरन बेदी ने ट्वीट कर इस कार्यक्रम की और छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए।

Another formation d school children made was of the proposed Shri Ram Mandir at #Ayodhya. All such performances enabled d school ensure all of its 3800+ school children participate in d annual festival of Sri Rama Vidya Kendra, Kalladka Village, near Mangalore @PTI_News @ANI pic.twitter.com/IdaoySuBY4

— Kiran Bedi (@thekiranbedi) December 16, 2019

सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया होने पर भट ने कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा कि यह इतिहास के प्रकरण के बारे में जागरूकता और देशभक्ति की भावना के प्रसार का प्रयास था।
 
उन्होंने कहा कि छात्र हर साल वार्षिक समारोह के लिये एक प्रासंगिक विषय चुनते हैं और इस बार उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर उन्होंने अयोध्या का मुद्दा चुना। 

babri masjid
Babri Masjid demolition
karnataka
schools
education system
Religion Politics

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

नफ़रती Tool-Kit : ज्ञानवापी विवाद से लेकर कर्नाटक में बजरंगी हथियार ट्रेनिंग तक

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी विवाद: ईद बाद वकील कमिश्नर लेंगे परिसर का जायज़ा


बाकी खबरें

  • Hemant Soren
    अनिल अंशुमन
    झारखंड-बिहार: स्थानीय भाषा को लेकर विवाद कहीं महज़ कुर्सी की राजनीति तो नहीं?
    22 Sep 2021
    “किसी भी प्रदेश में वहां की स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता मिलना संविधान सम्मत है। लेकिन अब इस पर भी राजनीति होना संदेह पैदा करता है कि कहीं ये विवाद भी कोई सांप्रदायिक ध्रुविकरण करा कर बुनियादी सवालों…
  • Varanasi
    विजय विनीत
    बदहाली: रेशमी साड़ियां बुनने वाले हाथ कर रहे हैं ईंट-पत्थरों की ढुलाई, तल रहे हैं पकौड़े, बेच रहे हैं सब्ज़ी
    22 Sep 2021
    बनारस से ग्राउंड रिपोर्ट: विश्वविख्यात बनारस की रेशमी साड़ियों का ताना-बाना बिखर रहा है। इसी ताने-बाने में सिसक रही है बुनकरों की जिंदगी। जानने के लिए आपको लिए चलते हैं बनारस की संकरी गलियों में..
  • school
    सौम्या गुप्ता, सी. सरतचंद
    स्कूलों को वक़्त से पहले खोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए
    22 Sep 2021
    केवल स्कूलों को फिर से खोलने से असमान शिक्षा प्रणाली अधिक समान नहीं हो जाएगी जब तक कि सरकारें शिक्षा पर अपने ख़र्च को नहीं बढ़ाती हैं स्थिति में बदलाव लाना असंभव है। स्कूल खोलने से कोविड म्यूटेशन का…
  • SCO
    एम. के. भद्रकुमार
    ईरान की एससीओ सदस्यता एक बेहद बड़ी बात है
    22 Sep 2021
    तेहरान का एससीओ में ज़ोरदार स्वागत के साथ शामिल किया जाना और इस संगठन का जल्दबाज़ी के साथ विस्तार किया जाना दिखाता है कि बीजिंग और मॉस्को के बीच ज़बरदस्त तालमेल है।
  • यूपी: योगी सरकार का "विकासोत्सव" बर्बादी का जश्न है
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी: योगी सरकार का "विकासोत्सव" बर्बादी का जश्न है
    22 Sep 2021
    योगी जी का विकास का सारा जश्न दरअसल अर्थव्यवस्था के ध्वंस और कोविड से हलकान, हैरान-परेशान जनता को मुंह चिढ़ाने और उसके जले पर नमक छिड़कने जैसा है। कुछ विश्लेषकों ने ठीक नोट किया है कि "यूपी विकासोत्सव…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License