NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
केजरीवाल ने केंद्र से बाज़ार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा
मुख्यमंत्री ने साथ ही केंद्र से शादी समारोह में 200 लोगों के शिरकत करने के आदेश को वापस लेने का भी अनुरोध किया है।
भाषा
17 Nov 2020
केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। साथ ही शादी समारोह में 200 लोगों के शिरकत करने के आदेश को वापस लेने का भी अनुरोध किया है।

केजरीवाल ने मीडिया को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने उप राज्यपाल को शादी समारोह में 200 की बजाय अब केवल 50 लोगों को ही शिरकत करने की अनुमति देने के संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, केंद्र और सभी एजेंसियां राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रति करने के लिए ‘‘दोगुना प्रयास’’ कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम केंद्र सरकार को दिल्ली सरकार को बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार देने के लिए एक प्रस्ताव भेज रहे हैं, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। ’’

केजरीवाल ने केंद्र सरकार का इस ‘‘ बेहद मुश्किल समय ’’ में दिल्ली के लोगों की मदद करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया और दिल्लीवासियों से हाथ जोड़कर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन का अनुरोध किया।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। बुधवार को यहां आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे।

वहीं, बृहस्पतिवार को बीते पांच महीने में पहली बार सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।

Delhi
Coronavirus
COVID-19
Corona in Delhi
Lockdown
Arvind Kejriwal
Narendra modi
Central Government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Durand line
    एम के भद्रकुमार
    पाकिस्तान को मिला अफ़ग़ानिस्तान से झटका
    05 Jan 2022
    अफ़ग़ानिस्तान के घटनाक्रमों पर विचार की श्रृंखला के इस भाग में तालिबान सरकार को मान्यता दिये जाने के सिलसिले में पाकिस्तान की अनिच्छा को लेकर चर्चा की गयी है।
  • असद रिज़वी
    ‘सूर्य नमस्कार’ के बहाने ‘हिंदुत्व’ को शिक्षा-संस्थानों में घुसाने की कोशिश करती सरकार!
    05 Jan 2022
    सरकार द्वारा “आज़ादी” के “अमृत महोत्सव” के अवसर पर 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच स्कूलों में करवाए जा रहे 'सूर्य नमस्कार' कार्यक्रम पर प्रबुद्ध समाज ने सवाल किया है कि “क्या यह कार्यक्रम चुनावों से पहले…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    बुल्ली बाई की विकृत सोच से लड़ाई, पेड न्यूज़ और विज्ञापनों का ज़हर, सरकारी जवाबदेही की मांग
    04 Jan 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नये साल के आगाज़ में घिनौनी-बलात्कारी सोच के प्रतीक बुल्ली बाई के नाम पर मुस्लिम औरतों पर हुए हमले पर चर्चा करने के साथ-साथ मीडिया पर मोदी-योगी के प्रचार के…
  • अजय कुमार
    रोज़गार के रिपोर्ट कार्ड में मोदी सरकार फिर फेल
    04 Jan 2022
    पिछले 4 महीने में भारत की बेरोज़गारी दर और अधिक ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी : सड़क और जल निकासी की उचित व्यवस्था के लिए धरना दे रही एक महिला की मौत
    04 Jan 2022
    81 दिनों से धरना दे रही रानी देवी की आगरा के एक गाँव के धरनास्थल पर रविवार को मौत हो गई।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License