NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अरविंद केजरीवाल देशभक्ति का नया पाठ्यक्रम लेकर क्यों आ रहे हैं?
देशभक्ति के लिए नया पाठ्यक्रम बनाने की ज़रूरत नहीं बल्कि केजरीवाल जैसे नेताओं को नागरिक शास्त्र पढ़कर एक सजग नागरिक के तौर पर आलोचनात्मक चिंतन करते हुए ज़िंदगी जीने की ज़रूरत है।
अजय कुमार
01 Oct 2021
Kejriwal
Image courtesy : TOI

जो बिना बेईमानी के अपनी राजनीति का एक कदम नहीं चलते वह देश को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने निकल पड़ते है। कुछ ऐसा ही राग देश के कई नेताओं का है, जो अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए देशभक्ति के शब्द को अर्थहीन कर रहे हैं।

सोशल मीडिया के जमाने में जब पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और जागरूक लोगों ने मुखर होकर भारतीय जनता पार्टी के कामकाज की छानबीन करनी शुरू की तो उन्होंने राष्ट्रवाद का जुमला उछाल दिया। इस पार्टी ने स्वयं संविधान की धज्जियां उड़ाने में कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन2014 से यह देश के लोगों को देशभक्ति और देशद्रोह का तमगा देने में लिप्त है। मीडिया भारतीय जनता पार्टी के पैसे से चल रहा था तो उसने देशभक्ति और देशद्रोही के डिबेट को नशे की तरह भारतीय जनता के बीच घोल दिया। आम आदमी पार्टी जिसे लोगों ने भाजपा के खिलाफ चुन कर भेजा था उसे इस नशे का तगड़ा मुकाबला करना चाहिए था। लोगों के बीच घोले जा रहे इस जहर के खिलाफ अपनी देशभक्ति दिखानी चाहिए थी। लेकिन यह सब तो तब होता जब कुर्सी की परवाह किए बिना संविधान के आधार पर बेईमानी के बजाय नैतिकता वाली राजनीति की जाती। यह करने की बजाय आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की देश में फूंट डालने वाली चाल को ही अपना लिया। आम आदमी पार्टी को समझ आ गया कि अगर उसे अपनी विफलताओं को छुपाना है तो उसे इसका सहारा लेना होगा और इसी राह पर चलते हुए उसने देशभक्ति का पाठ्यक्रम लाने की पहलकदमी की।

इसे भी पढ़े: किस राष्ट्र के लिए लड़ रहे थे गांधी

देशभक्ति पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हम भगत सिंह की फिल्म देखते हैं तो हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं यही देशभक्ति है। जब हम तिरंगा देखते हैं तो हमारे भीतर कुछ होने लगता है, यही देशभक्ति है। लेकिन यह देशभक्ति कभी-कभी जगती है। 24 घंटे नहीं जगती। हमें ऐसा माहौल बनाना है कि यह देशभक्ति 24 घंटे जगती रहे। हर आदमी गांधी, नेहरू, पटेल, सुभाष चंद्र बोस की तरह बने। केवल डॉक्टर इंजीनियर वकील न बने बल्कि देशभक्त डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बने।

लेकिन अरविंद केजरीवाल ने यह नहीं कहा कि जो नेता जनता से किए गए अपने वादे से मुकर जाता है, वह देशभक्त नेता नहीं होता है। जो नेता संविधान की धज्जियां उड़ा कर काम करता है, वह देशभक्त नहीं होता। जो नेता भारत में भयंकर गरीबी से मर रहे बड़ी आबादी से मुंह मोड़ कर कुछ अमीरों के लिए काम करता है वह देश भक्त नहीं होता। जो भ्रष्टाचार मुक्त आंदोलन करके नेता बने और खुद अपनी पार्टी का चुनावी चंदा जग जाहिर न करें राज्यसभा की टिकट पैसा वसूल कर बेच दे, वह देश भक्त नहीं होता। ऐसी बातें भी अरविंद केजरीवाल के जुबान से नहीं निकली। प्रशासन करने की बजाय जिसका राजकोष का पैसा प्रचार और विज्ञापन पर खर्च होता हो क्या वैसे सरकार को भी देशभक्त कहा जाएगा? हर दिन अखबारों में उठने वाले बेईमानी के ऐसे उदाहरणों को अरविंद केजरीवाल ने देशभक्ति का बखान करते हुए नहीं बताया।

इसे भी पढ़े : विशेष : भगत सिंह 1928 में 2019 का सच लिख गए! आप भी पढ़िए...

अरविंद केजरीवाल सहित उन तमाम लोगों की देशभक्ति की परिभाषा में यही सबसे बड़ी कमी है कि वह अपने वर्तमान को ध्यान से देखने की बजाय अतीत के किन्हीं उदाहरणों में जाकर खुद को देशभक्त बताने की कोशिश करते हैं। गांधी, नेहरू, पटेल, सुभाष की बातें तो बताते हैं लेकिन खुद वैसा जीवन नहीं जीते। नेताओं के मुंह से देशभक्ति का शब्द ऐसे लगता है जैसे देशभक्ति एक माल हो और जिसका इस्तेमाल नेता अपने चुनावी धंधे में कर रहे हों।

अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहिए कि भारत सरकार के जरिए जिन किताबों और पाठ्यक्रमों को स्कूलों में पढ़ाया जाता है क्या उससे देशभक्ति पैदा नहीं होती? एनसीईआरटी की किताबें और स्कूलों में होने वाली पढ़ाई देशभक्ति पैदा नहीं करती? इन सारी किताबों का क्या मकसद है? क्या इन सारी किताबों और पढ़ाई से गुजरने के बाद लोग देशभक्त नहीं बनते हैं?

इसे भी देखें: India's Farmers Have Challenged Modi Govt Like Never Before

क्या अरविंद केजरीवाल को यह लगता है कि एनसीआरटी की किताबों के जरिए पढ़ाई जाने वाली इतिहास भूगोल नागरिक शास्त्र राजनीतिक सिद्धांत संविधान से मिलने वाली शिक्षा देशभक्ति पैदा नहीं करती? इसलिए देश भक्ति का नया पाठ्यक्रम बनना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर कक्षा 11 के राजनीतिक सिद्धांत की किताब में स्वतंत्रता, समानता, न्याय, अधिकार, शांति, बंधुत्व जैसे सनातन मूल्यों के बारे में पढ़ाया जाता है। यह वह मूल्य हैं जिनके आधार पर भारत का संविधान खड़ा हुआ है। कक्षा 12 के एनसीईआरटी में भारत के संविधान के बारे में पढ़ाया जाता है। क्या इन सारे विषयों को पढ़ने के बाद विद्यार्थी देशभक्त नहीं बनते? या यह सारे विषय देशभक्ति पैदा नहीं करते? अगर इन सारे विषयों को भारत की शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत पढ़ रहे हर विद्यार्थी को पढ़ना पड़ता है, अरविंद केजरीवाल देशभक्ति का नया पाठ्यक्रम लेकर क्यों आ रहे है?

इन सभी सवालों का जवाब ढूंढने पर आप इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ठीक उसी तरह से सोच रहे हैं, जिस तरह से वे लोग सोचते हैं जो एनसीईआरटी की किताबों को नहीं पढ़ते। समाज में फैलाए गए अफवाह सच मानकर देशभक्ति और देशद्रोह का तमगा देने लगते है। वह सारे इंजीनियर, डॉक्टर, मैनेजर जो भाजपा द्वारा फैलाए गए गांधी नेहरू जैसे लोगों के प्रति नफरत को सच मान कर चलते हैं, वह सब वहीं है जिन्होंने इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की तैयारी करने के नाम पर अपनी स्कूल की किताबों की पढ़ाई नहीं की। उसके बाद जब अफवाहों में फंसे तो देशद्रोही और देशभक्त का तमगा बांटने लगे।

कक्षा 11 की राजनीतिक सिद्धांत की किताब को पढ़कर कोई जिम्मेदार नागरिक ही बनता है। स्वतंत्रता, समानता और न्याय की गहरी जानकारी और समझदारी रख कर और इसे अपने जीवन में अपनाकर कोई डॉक्टर अपनी फीस इतनी नहीं कर सकता कि गरीब लोगों का शोषण होने लगे। कक्षा 12 की संविधान की किताब पढ़ कर कोई इंजीनियर पलट कर चुनावी राजनीति करने वाले नेताओं से जरूर पूछेगा कि वह लोगों की परेशानियां दूर करने की बजाय उन्हें हिंदू-मुस्लिम नफरत फैलाने का काम क्यों करते हैं? राजनीति करने वाले पार्टियों से पलट कर जरूर पूछेगा कि उनके चुनावी चंदा का स्रोत क्या है?

कोई विद्यार्थी जब ढंग से अपने मास्टर से इतिहास की किताबें पढ़ेगा तो वह नेताओं से पलटकर जरूर कहेगा कि केवल गांधी, भगत सिंह, अंबेडकर का नाम लेने से देशभक्त नहीं बना जाता है बल्कि उनके मूल्यों को भी जीवन में उतारना पड़ता है। इतिहास का मतलब नेताओं का गुणगान करना नहीं होता है बल्कि अपने अतीत की प्रवृत्तियों को समझ कर अपने वर्तमान की समझदारी बढ़ाना होता है। नागरिक शास्त्र पढ़कर सरकार की अंधभक्ति करना देशभक्ति नहीं है। बल्कि नागरिक शास्त्र पढ़कर एक सजग नागरिक के तौर पर आलोचनात्मक चिंतन करते हुए जिंदगी जीना असल देशभक्ति है।

इस आधार पर नरेंद्र मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक कोई भी देशभक्त नहीं है। सब के सब देशभक्ति से दूर जाकर वोट भक्ति, सत्ता भक्ति और लालच भक्ति की जिंदगी जीते हैं।

हमारे देश की असली परेशानी देशभक्ति नहीं है कि देशभक्ति का पाठ्यक्रम बनाकर लोगों में देशभक्ति भर दी जाए। हमारे देश की परेशानी यह है कि वह नैतिक तौर पर गिरता चला जा रहा है। किताबों में जो जीवन मूल्य और नागरिक मूल्य पढ़ाए और समझाए जाते है, वैसा जीवन मूल्य व्यवहारिक जीवन में नहीं दिखता।

हम ईमानदारी से जिंदगी जीने के बारे में पढ़ते हैं लेकिन सफलता उन्हें मिलती है जो बेईमानी से अपनी जिंदगी जी रहे होते हैं। हम गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर के बारे में पढ़ते हैं लेकिन नेता उसे चुनते हैं जिनका गांधी नेहरू पटेल अंबेडकर के जीवन चिंतन से कोई लेना देना नहीं होता है।

भारत की स्कूल की किताबों में देशभक्त और सजग नागरिक बनने के सारे मूल्य भरे पड़े हैं। उसके लिए किसी नए पाठ्यक्रम बनाने की जरूरत नहीं है। बल्कि मौजूदा समय में ऐसे उदाहरणों की जरूरत है, जो किताबों में बताए गए मूल्यों को जीते हो। अफसोस नरेंद्र मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक इन मूल्यों को जीते नहीं बल्कि इन मूल्यों को हर दिन बर्बाद करते रहते हैं। इसलिए सबसे पहले देशभक्ति का पाठ इन नेताओं को भारत की स्कूल की किताबों से पढ़ कर अपनी जिंदगी में उतारना चाहिए।

Arvind Kejriwal
Delhi
Deshbhakti
Nationalism
Deshbhakt and Arvind kejriwal
Arvind Kejriwal and Narendra Modi
Delhi schools
Deshbhakti in delhi school
deshbhakti curriculum
देशभक्ति का पाठ्यक्रम

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान : दलितों पर बढ़ते अत्याचार के ख़िलाफ़ DSMM का राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन
    22 Mar 2022
    दलित शोषण मुक्ति मंच(DSMM) ने पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा माँगा है और कहा राजस्थान सरकार कमजोर तबके की सुरक्षा में विफल रही है। 
  • एपी
    रूस-यूक्रेन अपडेट: सुरक्षा गांरटी मिलने पर नाटो की सदस्यता पर चर्चा को तैयार यूक्रेन
    22 Mar 2022
    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार देर रात कहा कि वह संघर्ष-विराम, रूसी सैनिकों की वापसी और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के बदले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता नहीं…
  • उद्धव सेठ
    यहूदियों के नरसंहार को दर्शाता उपन्यास ‘माउस’ पर प्रतिबंध सिर्फ एक पाखंड है
    22 Mar 2022
    बच्चों के लिए चित्रकथा बनाने वाले भारतीय रचनाकारों और शिक्षाविदों के मुताबिक़, टेनेसी स्कूल की ओर से लगाया गया यह प्रतिबंध बच्चों को असली ज़िंदगी की नग्नता और नस्लवाद को देखने से नहीं रोक सकता।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,581 नए मामले, 33 मरीज़ों की मौत
    22 Mar 2022
    देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 70 हज़ार 515 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीरी पंडितों ने द कश्मीर फाइल्स में किए गए सांप्रदायिक दावों का खंडन किया
    22 Mar 2022
    उस वक्त की हिंसा से बचे हुए लोग इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि कैसे भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान प्रायोजित विद्रोही समूहों के कार्यों के लिए दोषी ठहराया जा रहा है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License