NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
केरल में युवा कांग्रेस ने दलित विधायक के धरना स्थल का किया 'शुद्धिकरण'  
कांग्रेस ये बार-बार जताने की कोशिश करती है कि वो भाजपा से ‘किसी काम में कम नहीं’ है। इसे केरल के ताज़ा उदाहरण से समझा जा सकता है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Jul 2019
Kerala Youth Congress workers ‘purify’ spot where Dalit MLA held a sit-in protest

भले ही एक स्तर पर कांग्रेस और भाजपा दो अलग-अलग पार्टी हैं और सत्ता के लिए भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की मंशा रखती है, लेकिन ज़्यादातर नीतियों और अन्य क्रियाकलापों के आधार पर कांग्रेस और भाजपा में कोई ख़ास अंतर नहीं है। और इन दिनों तो ‘हारी और डरी हुई’ कांग्रेस ये बार-बार जताने की कोशिश करती है कि वो भाजपा से ‘किसी काम में कम नहीं’ है। चुनाव के दौरान राहुल गांधी के मंदिर-मंदिर दौरे और जनेऊ प्रकरण या उससे पहले के ‘कारनामों’ को छोड़ भी दें तो इसे केरल के एक ताज़ा उदाहरण से समझा जा सकता है।

केरल में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दलित विधायक के धरने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर प्रतीकात्मक 'शुद्धिकरण कार्यक्रम' किया जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। विधायक ने इसे जातिवादी करार देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
राज्य के मंत्रियों ने भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की निंदा की और कहा कि ऐसे कृत्य स्वीकार नहीं किये जा सकते हैं।
त्रिशूर के समीप चेरप्पू में शनिवार को नत्तिका की विधायक गीता गोपी इलाके में सड़क की ‘खराब दशा’ के विरूद्ध लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी थीं। उनके विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और आरोप लगाया कि धरना लोगों को ‘बेवकूफ’ बनाने की हरकत है।
जहां पर गीता धरने पर बैठी थीं, वहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक शुद्धिकरण के तौर पर गाय के गोबर मिश्रित पानी का छिड़काव भी किया। 
विधायक ने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम जातिवादी था और उन्होंने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

 इस शिकायत के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

केरल के संस्कृति मंत्री ए के बलान ने कहा, ‘‘ ऐसी हरकतें आम तौर पर उत्तरी भारत में देखने को मिलती है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।’’
स्वास्थ्य मंत्री के के श्यालजा ने भी इस घटना की निंदा की। 

(भाषा के इनपुट के साथ)

 

 

 

 

Kerala
Kerala Youth Congress workers
CPI
Thrissur
Dalit MLA Geetha Gopi

Related Stories

त्रिपुरा: भीड़ ने की तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या, आख़िर कौन है बढ़ती लिंचिंग का ज़िम्मेदार?

आख़िर 28 साल क्यों लगे सिस्टर अभया की हत्या मामले में फ़ैसला आने में?

हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिला वाम दलों का प्रतिनिधिमंडल, न्यायिक जांच की मांग की

केरल : आईएएस अधिकारी की गाड़ी से टकरा कर पत्रकार की मौत

एफ़आरए : आदिवासियों की ज़मीनों पर फ़ैसला कल


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 11,451 नए मामले, 266 मरीज़ों की मौत
    08 Nov 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 42 हज़ार 826 हो गयी है।
  •  Stubble Burning
    इंद्र शेखर सिंह
    पराली जलाने की समस्या आख़िर दूर होने का नाम क्यों नहीं ले रही?
    08 Nov 2021
    पराली जलाने की समस्या की जड़ में एक ऐसी सरकार है, जो इस समस्या का ख़्याल रखे बिना नीतियां बनाती है।
  • Muhammad Ali Jinnah
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहम्मद अली जिन्ना: सफ़ेद और स्याह के परे
    07 Nov 2021
    हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मोहम्मद अली जिन्ना को गाँधी, नेहरू व भारत की आज़ादी के लिए लड़ने वाले अन्य लोगों के समान रखा जिससे तमाम राजनीतिक दलों, खासतौर से दक्षिणपंथ, की ओर से…
  • cycle rally
    मुकुंद झा
    दिल्ली: बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, रंगकर्मी एंव प्रोफेशनल ने निकाली साईकिल रैली
    07 Nov 2021
    देश में लगातार बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ दिल्ली में मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, कलाकार, रंगकर्मी, प्रोफेशनल व अन्य जन संगठनों ने संयुक्त रूप से रविवार को एक साईकिल रैली निकली। यह रैली दिल्ली…
  • diwali
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: इस साल भी !
    07 Nov 2021
    ‘इतवार की कविता’ में पढ़ते हैं कवि-पत्रकार उपेंद्र चौधरी की एक नई कविता...जिसमें वे दीन-दुनिया के मामूल का ज़िक्र करते हुए बता रहे हैं कि कैसे “इस साल भी…, जलता रहा दीया, दरकती रही छाती”।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License