NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
कृषि
भारत
राजनीति
किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने की बैठक, बुधवार को सरकार और किसानों के बीच बातचीत
आज, मंगलवार को सरकार और किसानों के बीच में बातचीत होनी थी परन्तु सरकार ने उसे टाल दिया और अब दसवें दौर की वार्ता बुधवार 20 जनवरी को होगी। इस बीच सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की आज पहली बैठक हुई। कमेटी ने कहा इसकी विस्तारित बैठक दोबारा 21 जनवरी को होगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Jan 2021
किसान आंदोलन

दिल्ली: नए कृषि कानूनों को लेकर पिछले 56 दिन से सर्दी में दिल्ली के बॉर्डरों पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को सरकार और किसानों के बीच में बातचीत होनी थी परन्तु सरकार ने उसे टाल दिया और अब दसवें दौर की वार्ता बुधवार 20 जनवरी को होगी।

केंद्र ने कहा है कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द गतिरोध सुलझाना चाहते हैं लेकिन अलग विचारधारा के लोगों की संलिप्तता की वजह से इसमें देरी हो रही है। सरकार की तरफ से बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए आज यानी 19 जनवरी को होने वाली सुप्रीम कोर्ट  बैठक का हवाला दिया गया।  हालांकि  किसानों ने कोर्ट की कमेटी को पूरी तरह से नकार दिया है, इस कमेटी के एक सदस्य ने पहले ही इससे ख़ुद को अलग कर लिया है। इस सबके बावजूद सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने आज, मंगलवार को पहली बैठक की।

कमेटी ने कहा है कि विस्तारित बैठक दोबारा 21 जनवरी को होनी है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान पहले ही समिति से अलग हो चुके हैं। समिति में शेतकारी संगठन (महाराष्ट्र) के प्रमुख के अलावा, कृषि-अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी और प्रमोद कुमार जोशी शामिल हैं।  

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी की मीटिंग में नहीं जा रहे हैं। सरकार अध्यादेश के जरिए कानून लेकर आई है। ये कानून जहां से आए हैं, वहीं वापस जाने चाहिए।'

सरकार ने यह दावा किया कि नये कृषि कानून किसानों के हित में हैं और कहा कि जब भी कोई अच्छा कदम उठाया जाता है तो इसमें अड़चनें आती हैं। सरकार ने कहा कि मामले को सुलझाने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि किसान नेता अपने हिसाब से समाधान चाहते हैं।

कृषि मंत्रालय के एक बयान में सोमवार को कहा गया, ‘‘विज्ञान भवन में किसान संगठनों के साथ सरकार के मंत्रियों की वार्ता 19 जनवरी के बजाय 20 जनवरी को दोपहर दो बजे होगी।
 
सरकार और किसान संगठनों के बीच पिछली बैठकें बेनतीजा रही थी। इसलिए किसानों को सरकार से बातचीत को लेकर बहुत उम्मीद नहीं है। किसान अपने आगे की आंदोलन की तैयारियों में जुटा हुआ है। किसान परेड को लेकर पुलिस लगातार किसान नेताओं से बात कर रही है कि उसे किसान टाल दें। इसको लेकर भी आज दिल्ली पुलिस के अधिकारी और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई। उसमें भी कोई नतीजा नहीं निकला। किसानों ने साफ़ किया कि वो अपनी प्रस्तावित किसान परेड करेंगे।

इस बीच एक हिंदी अखबार ने एक किसान नेता पर पैसे लेने के आरोप लगाया है। इस आधार पर कई समाचार चैनल और अख़बार सरकार के साथ दसवें दौर की वार्ता से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों में पड़ी फूट, आपस में भिड़े गुरनाम सिंह चढ़ूनी और शिवकुमार कक्का जैसी खबरें चला रहे हैं।

हालांकि दोनों नेताओं ने आज एक वीडियो संदेश जारी कर इस तरह की खबरों का खंडन किया और शिवकुमार कक्का ने इस तरह की खबर प्लांट करने वाले समाचार संस्थान भास्कर ग्रुप के ख़िलाफ़ मानहानि का केस करने की भी चेतावनी दी है।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

farmers protest
farmers protest update
kisan andolan
Farm bills 2020
Supreme Court
Farmer Government Meeting

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

लंबे संघर्ष के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायक को मिला ग्रेच्युटी का हक़, यूनियन ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला


बाकी खबरें

  • hate speech
    सैयद मोहम्मद वक़ार
    रवांडा नरसंहार की तर्ज़ पर भारत में मिलते-जुलते सांप्रदायिक हिंसा के मामले
    19 Jan 2022
    नफ़रत भरे भाषण देने वाले राजनेताओं और इसी तरह के घृणित अभियान चलाने वाले मीडिया घरानों पर क़ानून की अदालत में मुकदमा तक नहीं चलाया गया और उन्हें सज़ा से मुक्ति भी मिल गयी।
  • aparna yadav
    भाषा
    यूपी चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं मुलायम की पुत्रवधु अपर्णा यादव
    19 Jan 2022
    केशव प्रसाद मौर्य ने अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके विचार सदैव से ही भाजपाई रहे हैं और समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से उन्होंने यह जाहिर भी किया।
  • संदीपन तालुकदार
    कोरोना वायरस वेरिएंट : एंटीबॉडी न होने पर भी सक्षम है टी सेल इम्यूनिटी
    19 Jan 2022
    टी सेल के टार्गेट ज़्यादातर कोरोना वाइरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में मौजूद होते हैं।
  • jandesh
    लाल बहादुर सिंह
    चुनाव 2022 : UP में भाजपा के विरुद्ध निर्णायक जनादेश की शर्तें
    19 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में निर्णायक जनादेश के लिए जनता को चाहिए कृषि के चौतरफा विकास, युद्धस्तर पर रोजगार सृजन, हाशिये के तबकों के लिए न्याय का ठोस आश्वासन
  • संदीपन तालुकदार
    नासा रोवर ने मार्स पर ढूंढा कार्बन, जीवन होने के सवाल पर बढ़ी जिज्ञासा
    19 Jan 2022
    लगभग एक दशक से, क्यूरियोसिटी रोवर ने गेल क्रेटर का पता लगाया है और सतह में ड्रिल किया है, जिसमें प्राचीन चट्टानों की परतें हैं। इसके नए निष्कर्ष वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर जीवन के अस्तित्व को साबित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License