NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम
कर्मचारियों के संगठन ने एलआईसी के मूल्य को कम करने पर भी चिंता ज़ाहिर की। उनके मुताबिक़ यह एलआईसी के पॉलिसी धारकों और देश के नागरिकों के भरोसे का गंभीर उल्लंघन है।
रौनक छाबड़ा
30 Apr 2022
LIC

नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारियों ने 4 मई को दो घंटे की हड़ताल करने का ऐलान किया है। यह कर्मचारी जीवन बीमा निगम के आईपीओ को लाए जाने का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यह कंपनी के निजीकरण की दिशा में पहला कदम है। 4 मई को ही कंपनी का आईपीओ आना था। 

इस हड़ताल में वर्ग 3 और वर्ग 4 के करीब 80 हजार कर्मचारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लाइज़ एसोसिएशन (एआईआईईए) और ऑल इंडिया एलआईसी एंप्लाइज़ फेडरेशन (एआईएलसीईएफ) ने किया है। 

एलआईसी संस्थाओं ने हड़ताल पर जाने के फैसले को आईपीओ के खिलाफ प्रदर्शन दर्ज करने के लिए उठाया गया कदम बताया है। यह दोनों ही संगठन मिलकर मैदान पर काम करने वाले एजेंट्स को छोड़कर सारे कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

AIIEA ने इस हफ़्ते की शुरुआत में एक स्टेटमेंट में कहा, "आईपीओ एलआईसी के बुनियादी मूल्यों का उल्लंघन करता है। पिछले 65-70 सालों में एलआईसी देश की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय विकास का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। अर्थव्यवस्था में कोई भी ऐसा क्षेत्र खोजना मुश्किल है, जहां एलआईसी के पदचिन्ह ना हों।"

बीमा कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठनों में शामिल संगठन ने कहा कि एलआईसी का आईपीओ उन लाखों पॉलिसी धारकों के लिए भी अनैतिक है, जो एलआईसी के असली मालिक हैं। 

एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी के स्थानांतरण का फैसला केंद्र सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में लिया था। लेकिन यह बाद में बताया गया कि इश्यू के आकार को 5 फ़ीसदी से कम कर 3.5 फ़ीसदी कर दिया गया। इसी तरह इश्यू की कीमत में भी कमी की गई।  ऐसा बाजार की प्रतिकूल स्थितियों के चलते किया गया है। 

इस तरह एलआईसी की कीमत 6 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। जबकि पहले यह अधिकतम 10 लाख करोड़ रुपये तक आंकी गई थी। तब आईपीओ का आकार 21 हजार करोड़ रुपये का था।  ऐसा भी बताया गया था कि एलआईसी के एम्बेडेड वेल्यू (ईवी) का अनुमान तब पहली बार 5.4 लाख करोड़ रुपये लगाया गया था।

कर्मचारी संगठनों ने एलआईसी की कीमत को कम आंके जाने पर भी चिंता जताई, उनके मुताबिक यह पॉलिसी धारकों और देश के नागरिकों के विश्वास का गंभीर उल्लंघन है। बुधवार को जारी किए गए वक्तव्य में एआईआईईए ने आरोप लगाते हुए कहा कि एलआईसी की कीमत में कमी, केंद्र सरकार की सरकारी बीमा कंपनी में शेयरों को बेचने की व्याकुलता को ज़्यादा स्पष्टता से प्रदर्शित करती है। 

एआईआईईए ने शुक्रवार को न्यूज़क्लिक को बताया कि इस हड़ताल को पूरे देश में लागू करवाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। 

उन्होंने कहा, "हर ब्रान्च के स्तर पर संगठन के सदस्य अभियान के कार्यक्रमों में रोज हिस्सा ले रहे हैं। वे इस मामले में ना केवल बीमा कर्मचारियों, बल्कि आम जनता में भी जानकारी फैला रहे हैं।" हालांकि उन्होंने माना कि केंद्र द्वारा बनाए गए विमर्श को पूरी तरह बदलना बड़ा मुश्किल है, क्योंकि एलआईसी आईपीओ को लेकर फिलहाल मीडिया में बहुत हो हल्ला है। 

भटनागर ने आगे बताया कि 4 मई को होने वाली हड़ताल में वे तय करना चाहते हैं कि उसमें ज़्यादा से ज़्यादा कर्मचारी हिस्सा लें। वे कहते हैं, "हम भविष्य में एलआईसी के संभावित निजीकरण के खिलाफ़ और कंपनी को बचाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।"

गुरुवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने भी केंद्र को एलआईसी आईपीओ को खोलने के "देश विरोधी" कदम को उठाने पर लताड़ लगाई। 

सीटू ने कहा, “अपने छद्म-राष्ट्रवादी लबादे से इतर, बीजेपी सरकार वैश्विक और घरेलू, तथाकथित निवेशकों की मांग के सामने झुक गई है, जो लंबे वक़्त से सबसे बड़े सार्वजनिक वित्तीय संस्थान को निगलने के लिए आवाज उठा रहे थे।”

इस बीच केंद्र सरकार को विपक्षी दलों की आलोचना भी झेलनी पड़ी है, विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के कदम को एलआईसी के सार्वजनिक चरित्र को खत्म करने की दिशा में पहला कदम बताया है। बता दें जीवन बीमा निगम के पास बीमा बाज़ार का दो तिहाई हिस्सा है।

एक वक्तव्य में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) और सीपीआई ने केंद्र सरकार की आलोचना की है, जबकि द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक़, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

LIC Employees to Observe Walkout Strike Against LIC IPO on May 4

LIC
LIC IPO
Central Government
Modi government
LIC employees
LIC Employees Unions
Privatisation
CPIM
CPI
CITU
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?


बाकी खबरें

  • fact check
    अर्चित मेहता
    फ़ैक्ट-चेक: क्या शाहजहां ने ताजमहल बनाने वाले मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे?
    30 Dec 2021
    अमीश देवगन ने पीएम की तुलना 17वीं सदी के मुगल बादशाह शाहजहां से की. उन्होंने दावा किया कि जहां पीएम मोदी ने सफाई कर्मियों पर फूलों की बौछार की, वहीं शाहजहां ने ताजमहल बनाने वालों के हाथ काट दिए थे.
  • Uttrakhand
    सीमा शर्मा
    उत्तराखंड: लंबित यमुना बांध परियोजना पर स्थानीय आंदोलन और आपदाओं ने कड़ी चोट की
    30 Dec 2021
    पर्यावरणविद भी आपदा संभावित क्षेत्र में परियोजना के निर्माण पर अपनी आपत्ति जता रहे हैं, क्योंकि यह इलाक़ा बादलों के फटने, अचानक बाढ़ के आने और भूस्खलन की बार-बार होने वाली घटनाओं के लिहाज से…
  •  UP Elections
    सबरंग इंडिया
    UP चुनाव: ...तो ब्राह्मण वोट के लिए अभियान में टेनी महाराज को आगे नहीं करेगी भाजपा
    30 Dec 2021
    यूपी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण वोट पाने के लिए बीजेपी अभियान चलाएगी। लेकिन राज्य के इकलौते ब्राह्मण मंत्री (केंद्रीय राज्यमंत्री) टेनी महाराज उर्फ अजय मिश्रा को अभियान में आगे नहीं करेगी। दरअसल…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में डेढ़ महीने बाद 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए
    30 Dec 2021
    देश में आज डेढ़ महीने बाद कोरोना के 13 हज़ार से ज़्यादा यानी 13,154 नए मामले दर्ज किये गए है | वही ओमीक्रॉन के मामलो की संख्या बढ़कर 961 हो गयी है |
  • health
    ऋचा चिंतन
    उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य: लोगों की बेहतर सेवाओं और ज़्यादा बजट की मांग
    30 Dec 2021
    यूपी के कुछ ज़िलों के एक अध्ययन से पता चलता है कि स्वास्थ्य पर प्रति व्यक्ति ख़र्च बहुत कम है और यह 2018-19 और 2019-20 के बीच और कम हो गया है। महामारी के दौरान परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License