NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति

जनादेश 2022: पंजाब में शाम 5 बजे तक 63.44 % और यूपी में 57.58% मतदान

पंजाब में आज एक ही चरण में सभी 117 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के लिए 16 ज़िले की 59 सीटों पर मतदान हुआ।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Feb 2022

Live blog

16 ज़िले की 59 सीटों पर मतदान

10:10 IST, Feb 20

उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है। इस चरण में 16 ज़िलों की वो 59 सीटों पर मतदान हो रहा है जिनपर कुल 327 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां करीब दो करोड़ 15 लाख 75 हजार 400 वोटर हैं। जिनमें एक करोड़ 16 लाख 12 हजार 10 पुरुष, 99 लाख, 62 हजार 324 महिला और एक हजार 96 ट्रांसजेंडर हैं।

यूपी तीसरा चरण: 16 ज़िले, 59 सीटें

10:10 IST, Feb 20

हाथरस- हाथरस (एससी), सादाबाद, सिकंदराराऊ

फिरोजाबाद- टूंडला(एससी), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज

कासगंज- कासगंज, अमांपुर, पटियाली

एटा- अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर(एससी)

मैनपुरी- मैनपुरी, भोगांव, किशनी(एससी), करहल

फर्रुखाबाद- कायमगंज(एससी), अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर

इटावा- जसवंतनगर, इटावा, भरथना(एससी)

कन्नौज- छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज(एससी)

औरैया- बिधूना, दिबियापुर, औरैया(एससी)

कानपुर देहात- रसूलाबाद(एससी), अकबरपुर-रानिया, सिकंदरा, भोगनीपुर

कानपुर नगर- बिल्हौर(एससी), बिठूर, कल्याणपुर, गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर छावनी, महाराजपुर, घाटमपुर(एससी)

जालौन- माधोगढ़, कालपी, उरई(एससी)

हमीरपुर- हमीरपुर, राठ(एससी)

महोबा- महोबा, चरखारी

झांसी- बबीना, झांसी नगर, मौरानीपुर(एससी), गरौठा

ललितपुर- ललितपुर, महरौनी(एससी)

यूपी: अहम चुनाव

10:12 IST, Feb 20

तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते हैं।

यूपी : अहम मुद्दे

10:12 IST, Feb 20

तीसरे चरण के तीन अहम मुद्दे

•        योगी सरकार को विपक्ष सबसे ज्यादा हाथरस में दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार के मामले पर घेरता रहा है। मामले को जिंदा रखने के लिए समाजवादी पार्टी हर महीने 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' मना रही है। बाकी आपको तो याद ही होगा कि इस मामले के बाद कांग्रेस की ओर से कैसे प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने पीड़िता के घर जाकर उन्हें ढांढस बंधाया था और योगी सरकार पर आरोप मढ़े थे।

 

•        बिकरू कांड, विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर और उसके एक सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को जेल भेजा जाना भी अहम मुद्दा है। जिसके जरिए विपक्ष योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी साबित करने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस ने खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को नारायणपुर से टिकट दिया है।

 

•        इसके अलावा विपक्ष की तरह भाजपा कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां से मिले 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और उसके कथित समाजवादी पार्टी के कनेक्शन का मुद्दा उठा रही है। हालांकि इसी मुद्दे पर सपा की ओर से भी भाजपा पर हमला किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था की इतनी दुहाई दी जाती है तो इतने रुपये कहां से आए?

आलू किसान हुआ महत्वपूर्ण

10:13 IST, Feb 20

यूपी के 16 ज़िलों की 59 सीटों पर शामिल बृज और अवध के क्षेत्र को आलू बेल्ट भी कहा जाता है। यानी 59 में से 36 सीटें आलू बेल्ट में आती है, जो आवारा पशुओं के काफी परेशान है। यहां आलू की खेती यादव समाज ही नहीं बल्कि शाक्य और कुर्मी समुदाय के लोग भी बड़ी तादाद में करते हैं, जिन्हें बीजेपी का हार्ड कोर वोटर माना जा रहा है। लेकिन अगर इन सीटों पर बसपा और सपा का जातीय समीकरण फिट बैठ जाता है, तो भाजपा को बड़ा ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।

पहली बार चुनावी मैदान में अखिलेश

10:14 IST, Feb 20

तमाम मुद्दों और जातीय समीकरण के अलावा यहां से कई ऐसे बड़े चेहरे हैं जिनकी साख भी दांव पर लगी हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव का है, अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके लिए इन्होंने अपने पिता यानी मुलायम सिंह का गढ़ मानी जाने वाली करहल विधानसभा सीट को चुना है। आपको बता दें कि करहल विधानसभा सीट अखिलेश यादव के पारिवारिक गांव सैफई से सटी हुई और मैनपुरी लोकसभा में आती है, मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद भी हैं। इतना ही नहीं मुलायम सिंह यादव ने यहीं से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी और बतौर शिक्षक नौकरी भी की थी।

अखिलेश बनाम बघेल

10:14 IST, Feb 20

अब अखिलेश यादव के पक्ष में समीकरण होने के बावजूद ये सीट इसलिए अहम है क्योंकि यहां से भाजपा ने केंद्रीय कानून राज्य मंत्री और आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बना दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बघेल अखिलेश को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। माना जा रहा है कि एसपी सिंह बघेल आसपास की सीटों के सामाजिक और जातीय समीकरण पर असर डाल सकते हैं।

शिवपाल यादव

10:15 IST, Feb 20

एक और चेहरा जो मतदान के दौरान फोकस में है वो है शिवपाल यादव का। यादव परिवार में हुई कलह के बाद शिवपाल यादव सपा से अलग एक पार्टी बना चुके थे, लेकिन अब उन्होंने अपने भतीजे यानी अखिलेश को माफ कर दिया है और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी ले लिया है। शिवपाल यादव अपनी इटावा की अपनी पारंपरिक सीट जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं, इस सीट पर अधिकतर मुलायम कुनबे का ही कब्ज़ा रहा है, सिर्फ एक बार 1980 में यहां कांग्रेस का परचम लहराया था, 1996 से लगातार शिवपाल यादव यहां से विधायक चुने जा रहे हैं।  

सतीश महाना

10:16 IST, Feb 20

योगी सरकार के मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। सतीश महाना पिछले 7 बार से विधायक हैं और अब आठवीं बार फिर से किस्मत आज़मा रहे हैं। इनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के फतेह बहादुर सिंह गिल के साथ है। जबकि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडेय भी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस

10:17 IST, Feb 20

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले 2002 मे लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। 2007 में लुईस खुर्शीद चुनाव हार गई थीं, 2012 में लुइस खुर्शीद ने अपनी सीट बदली और फर्रुखाबाद सदर से चुनाव लड़ा लेकिन इस चुनाव में भी इनको कामयाबी नहीं मिल पाई। लुईस के सामने बीजेपी के मौजूदा विधायक सुनील द्विवेदी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुमन मौर्य मैदान में है।

कन्नौज से पूर्व आईपीएस असीम अरुण

10:17 IST, Feb 20

पुलिस कमिश्नर पद से वीआरएस लेकर बीजेपी में शामिल हुए सीनियर आईपीएस ऑफिसर असीम अरुण कन्नौज सदर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। भाजपा के असीम अरुण का मुकाबला समाजवादी पार्टी के अनिल दोहरे से है, वहीं बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर समरजीत दोहरे को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने रीता देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कन्नौज की जनता की माने तो इस सीट पर भाजपा के असीम अरुण का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के अनिल दोहरे के साथ है।

पंजाब : 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान

10:18 IST, Feb 20

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह मतदान आरंभ हो गया। मतदान सुबह आठ बजे आरंभ हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

इसमें 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य में 1,02,00,996 महिलाओं समेत 2,14,99,804 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि राज्य में कुल 24,740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पंजाब: सुरक्षा

10:23 IST, Feb 20

मतदान के लिए राज्य पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कुल 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। राज्य में महिलाओं के लिए 196 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 70 मतदान केंद्रों का प्रबंधन दिव्यांगजन के हाथों में है।

कोविड-19 के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मास्क, दस्तानों और सैनेटाइजर का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा, कोविड अपशिष्ट प्रबंधन के निपटान की भी व्यवस्था की गई है।

पंजाब: बहुकोणीय मुकाबला

10:24 IST, Feb 20

पंजाब में इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल (शिअद)- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- पंजाब लोक कांग्रेस(पीएलसी)-शिअद (संयुक्त) गठबंधन और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।

शिअद इस बार बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा ने इस चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नीत पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है।

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के कई किसान संगठन भी ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ (एसएसएम) बनाकर विधानसभा चुनाव में उतरे हैं और उन्होंने इसके लिए हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी नीत संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ हाथ मिलाया है।

पंजाब चुनाव: अहम चेहरे

10:24 IST, Feb 20

चुनाव लड़ रहे चर्चित चेहरों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रमुख हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

10:25 IST, Feb 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रहे मतदान के बीच युवाओं से और पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करने वालों सहित आमजन से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। मैं मतदाताओं, खासतौर पर युवाओं और पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।’’

 

The Punjab elections and the third phase of the UP elections are being held today. I call upon all those voting today to do so in large numbers, particularly the youth as well as first time voters.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2022

प्रधानमंत्री ने पंजाबी भाषा में भी ट्वीट किया और लोगों से मतदान की अपील की।

निडर होकर जवाब देने वाले को वोट दीजिए : राहुल गांधी

10:32 IST, Feb 20

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतदान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे उनका साथ देने और निडर होकर जवाब देने वाले उम्मीदवार को अपना वोट दें।

गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए जारी मतदान के मद्देनजर राज्य के मतदाताओं से विकास के लिए वोट देने की अपील की और कहा कि नई सरकार के गठन के साथ नया भविष्य बनेगा।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जो जन का साथ दे, निडर होकर जवाब दे, वोट उसी को दो। पंजाब के प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट करें।’’

 

जो जन का साथ दे,
निडर होकर जवाब दे,
वोट उसी को दो!

पंजाब के प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट करें।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 20, 2022

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘वोट उत्तर प्रदेश में पड़ेगा, बदलाव देशभर में आएगा। शांति और प्रगति के लिए वोट दें- नयी सरकार बनेगी तो नया भविष्य बनेगा।’’

वोट उत्तर प्रदेश में पड़ेगा,
बदलाव देशभर में आएगा!

शांति और प्रगति के लिए वोट दें- नयी सरकार बनेगी तो नया भविष्य बनेगा।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 20, 2022

यूपी चुनाव : तीसरे चरण के लिए सुबह नौ बजे तक औसतन 8.15 प्रतिशत मतदान

11:30 IST, Feb 20

लखनऊ (भाषा): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिये रविवार सुबह नौ बजे तक औसतन 8.15 प्रतिशत मतदान हुआ। 
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में सुबह नौ बजे तक औसत 8.15 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में प्रदेश में 16 जिलों के कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में 627 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 97 महिला प्रत्याशी हैं।
निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में सुबह नौ बजे तक राज्य के हाथरस (7.62), फिरोजाबाद (9.85), कासगंज (9.53), एटा (10.16), मैनपुरी (11.02), फर्रुखाबाद (5. 88), कन्नौज (10.11), इटावा (6.83), औरैया (7.74), कानपुर देहात (6.18), कानपुर नगर (5.66), जालौन (9.53), झांसी (7.69), ललितपुर (9.36), हमीरपुर (9.58), और महोबा में आठ प्रतिशत तक औसत मतदान हुआ। इन जिलों में शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था।
तीसरे चरण में दो करोड़ 16 लाख मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता, 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता और एक हजार से अधिक तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। आयोग के अनुसार, तीसरे चरण के चुनाव में कुल 25,794 मतदेय स्थल तथा 15,557 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं और कोविड-19 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने हर मतदेय स्थल पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,250 तक रखने के निर्देश दिये गये हैं। 
तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने हैं। अखिलेश मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 2017 में भाजपा की लहर में भी सपा के सोबरन सिंह यादव ने इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी थी। अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव अपनी पारंपरिक जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 

पंजाब चुनाव: सुबह नौ बजे तक 4.80 प्रतिशत मतदान

11:30 IST, Feb 20

चंडीगढ़ (भाषा) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान में रविवार सुबह नौ बजे तक 4.80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 117 विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे आरंभ हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

इस चुनाव में 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य में 1,02,00,996 महिलाओं समेत 2,14,99,804 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।

अमृतसर में पूर्वाह्न नौ बजे तक 4.14 प्रतिशत, बरनाला में 6.70 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब में 6.94 प्रतिशत, फाजिल्का में 6.61 फीसदी, मलेरकोटला में 8.01 फीसदी और मुक्तसर में 6.21 फीसदी मतदान हुआ।   

मतदान केंद्रों के बाहर सुबह मतदाताओं की कतारें देखी जा सकती हैं। कई युवा पहली बार अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

राज्य में सुबह मतदान करने वालों में राज्य के मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मनप्रीत सिंह बादल, परगट सिंह और विजय इंदर सिंगला, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा शामिल थे।   

इनके अलावा मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली में मतदान किया। मान ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ को अबोहर में मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पंक्तिबद्ध देखा गया।

मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर मास्क और दस्ताने दिए गए तथा उनके हाथों को सैनेटाइज किया गया।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में धार्मिक स्थलों पर सुबह माथा टेका।

पंजाब में इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल (शिअद)- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- पंजाब लोक कांग्रेस(पीएलसी)-शिअद (संयुक्त) गठबंधन और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।

यूपी चुनाव : पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 21.18 प्रतिशत मतदान

12:44 IST, Feb 20

लखनऊ (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिये रविवार पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 21.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 21.18 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में प्रदेश में 16 जिलों के कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में 627 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 97 महिला प्रत्याशी हैं।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक राज्य के हाथरस (22.67), फिरोजाबाद (24.32), कासगंज (22.54), एटा (24.30), मैनपुरी (24.46), फर्रुखाबाद (19. 64), कन्नौज (22.00), इटावा (19.84), औरैया (18.53), कानपुर देहात (19.86), कानपुर नगर (16.79), जालौन (21.66), झांसी (19.11), ललितपुर (25.80), हमीरपुर (23.30), और महोबा में औसतन 23.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

Pagination

  • Next page ››
Punjab Assembly Elections 2022
UP Assembly Elections 2022
BJP
Congress
Yogi Adityanath
Charanjeet Singh Channi
AKHILESH YADAV

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !

उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत के बीच कुछ ज़रूरी सवाल


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
    06 Jun 2022
    वक्फ की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह एक जीवंत मस्जिद है, जो कि एक राजपत्रित वक्फ संपत्ति भी है, जहां लोग नियमित रूप से नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि, अचानक 15 मई को भारतीय पुरातत्व…
  • भाषा
    उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
    06 Jun 2022
    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
    06 Jun 2022
    23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना
    06 Jun 2022
    समिति द्वारा प्राप्त अविश्वास संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद (15 प्रतिशत) इसकी मांग कर रहे हैं और सोमवार शाम ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इसे रखा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
    06 Jun 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License