NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति

जनादेश 2022: पंजाब में शाम 5 बजे तक 63.44 % और यूपी में 57.58% मतदान

पंजाब में आज एक ही चरण में सभी 117 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के लिए 16 ज़िले की 59 सीटों पर मतदान हुआ।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Feb 2022

Live blog

भाजपा पर सपा एजेंट की पिटाई का आरोप

12:50 IST, Feb 20

समाजवादी पार्टी ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद सीट पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सपा के एजेंट की पिटाई का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद विधानसभा के बूथ नंबर 158 पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के एजेंट को मारा पीटा जा रहा है, भाजपा के लोगों के द्वारा।''

सपा ने निर्वाचन आयोग से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

 

फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद विधानसभा 98, बूथ नंबर 158 पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के एजेंट को मारा पीटा जा रहा है भाजपा के गुंडों द्वारा।

संज्ञान लेकर कठोरतम कार्यवाही दोषियों के खिलाफ सुनिश्चित करें चुनाव आयोग।@ECISVEEP @ceoup

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 20, 2022

कानपुर महापौर के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज

12:50 IST, Feb 20

कानपुर से मिली खबर के अनुसार मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल से सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के आरोप में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय और भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के पूर्व पदाधिकारी नवाब सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे हडसन स्कूल में मतदान केंद्र के अंदर अपना मोबाइल फोन लेकर गईं और मताधिकार का प्रयोग करते हुए एक सेल्फी ली, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि कानपुर की महापौर ने ऐसा करके चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है।

नोट कीजिए: कहां कितना मतदान

12:52 IST, Feb 20

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

तीसरे चरण के अंतर्गत 16 जनपदों में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल औसतन मतदान 21.18% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase3 pic.twitter.com/dQmao2xfZm

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 20, 2022

यूपी में 'सखी बूथ'

12:54 IST, Feb 20

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

तीसरे चरण के अंतर्गत 16 जनपदों में मत देने की सुविधा हेतु महिलाओं के लिए 'सखी बूथ' स्थापित किए गए हैं।

जागरूक महिला, जागरूक मतदाता@ECISVEEP@SpokespersonECI#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP_Phase3 pic.twitter.com/leNz937DfJ

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 20, 2022

पंजाब: 11 बजे तक 17.77 प्रतिशत मतदान

12:56 IST, Feb 20

पंजाब में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल 17.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब के 23 ज़िलों की कुल 117 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

 

Punjab Assembly Elections 2022
Total Average Voter Turnout in 23 Districts of Punjab
Till 11:00 AM-17.77%
GO VOTE TODAY!!#GoVote #AssemblyElections2022 #COVIDsafeElections #TheCEOPunjab #PunjabVotes2022 #EveryVoteCounts @ECISVEEP @SpokespersonECI @rajivkumarec @DDNewslive pic.twitter.com/WofFVJyX7e

— Chief Electoral Officer, Punjab (@TheCEOPunjab) February 20, 2022

यूपी: दोपहर एक बजे तक 35.88 फ़ीसदी मतदान

14:19 IST, Feb 20

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिये आज दोपहर 1 बजे तक औसतन 35.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

तीसरे चरण के अंतर्गत 16 जनपदों में अपराह्न 01 बजे तक कुल औसतन मतदान 35.88% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase3 pic.twitter.com/69cLkTucEc

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 20, 2022

पंजाब : दोपहर 1 बजे तक कुल 34.10 प्रतिशत मतदान

14:19 IST, Feb 20

पंजाब में दोपहर 1 बजे तक कुल 34.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंजाब के 23 ज़िलों की कुल 117 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

 

Punjab Assembly Elections 2022

Total Average Voter Turnout in 23 Districts of Punjab
Till 01:00 PM-34.10%
GO VOTE TODAY!!#GoVote #AssemblyElections2022 #COVIDsafeElections #TheCEOPunjab #PunjabVotes2022 #EveryVoteCounts @ECISVEEP @SpokespersonECI @rajivkumarec @DDNewslive pic.twitter.com/kZghuPjeTf

— Chief Electoral Officer, Punjab (@TheCEOPunjab) February 20, 2022

पंजाब : दोपहर 3 बजे तक 49.81 प्रतिशत मतदान

15:50 IST, Feb 20

पंजाब में दोपहर 3 बजे तक औसतन 49.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंजाब के 23 ज़िलों की कुल 117 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

 

ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2022
Punjab Assembly Elections 2022

Total Average Voter Turnout in 23 Districts of Punjab
Till 03:00 PM-49.81%

GO VOTE TODAY!!#govote #AssemblyElections2022 #COVIDsafeElections #TheCEOPunjab #PunjabVotes2022 #EveryVoteCounts @ECISVEEP @SpokespersonECI pic.twitter.com/EWp3IwDhlm

— Chief Electoral Officer, Punjab (@TheCEOPunjab) February 20, 2022

यूपी: दोपहर 3 बजे तक औसतन 48.81 प्रतिशत मतदान

15:50 IST, Feb 20

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिये आज दोपहर 3 बजे तक औसतन 48.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

तीसरे चरण के अंतर्गत 16 जनपदों की 59 विधानसभा सीटों पर अपराह्न 03 बजे तक कुल औसतन मतदान 48.81% रहा।@ECISVEEP @SpokespersonECI #ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVoteUP#GoVoteUP_Phase3 pic.twitter.com/eFMzKXm0dF

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 20, 2022

पंजाब : शाम 5 बजे तक 63.44 प्रतिशत मतदान

17:48 IST, Feb 20

पंजाब में शाम 5 बजे तक औसतन 63.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक औसतन 49.81 प्रतिशत और पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल 17.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। पंजाब के 23 ज़िलों की कुल 117 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

 

ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2022
Punjab Assembly Elections 2022

Total Average Voter Turnout in 23 Districts of Punjab
Till 05:00 PM-63.44%

GO VOTE TODAY!!#govote #AssemblyElections2022 #COVIDsafeElections #TheCEOPunjab #PunjabVotes2022 #EveryVoteCounts @ECISVEEP @SpokespersonECI pic.twitter.com/SPd6rURvlD

— Chief Electoral Officer, Punjab (@TheCEOPunjab) February 20, 2022

यूपी: शाम 5 बजे तक औसतन 57.58% मतदान

18:52 IST, Feb 20

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिये आज शाम 6 बजे मतदान संपन्न हो गया। 6 बजे के बाद उन्हीं लोगों ने मतदान किया जो 6 बजे तक मतदान केंद्रों के अंदर पहुंच गए थे। अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। जबकि दोपहर 3 बजे तक 48.81 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 35.88 प्रतिशत और पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 21.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

तीसरे चरण के अंतर्गत 16 जनपदों में सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVoteUP#GoVoteUP_Phase3 pic.twitter.com/eZnzLX1z3h

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 20, 2022

Pagination

  • Previous page ‹‹
Punjab Assembly Elections 2022
UP Assembly Elections 2022
BJP
Congress
Yogi Adityanath
Charanjeet Singh Channi
AKHILESH YADAV

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !

उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत के बीच कुछ ज़रूरी सवाल


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License