NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चाईबासा कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को ज़मानत, फ़िलहाल जेल में रहेंगे
यह मामला अविभाजित बिहार के चाईबासा कोषागार से 33.67 करोड़ रुपये के गबन का है । इस दौरान लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे। हालांकि यादव अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि वह दुमका कोषागार से जुड़े 3.13 करोड़ रुपये के गबन के मामले में सजा काट रहे हैं।
भाषा
09 Oct 2020
 लालू प्रसाद यादव

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार मामले में आधी सजा पूरी कर लेने के कारण राजद के पूर्व अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जमानत प्रदान कर दी। इस मामले में यादव को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

यह मामला अविभाजित बिहार के चाईबासा कोषागार से 33.67 करोड़ रुपये के गबन का है । इस दौरान लालू यादव मुख्यमंत्री थे।

हालांकि यादव अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि वह दुमका कोषागार से जुड़े 3.13 करोड़ रुपये के गबन के मामले में सजा काट रहे हैं।

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से धोखाधड़ी मामले में जमानत के लिए राजद प्रमुख को 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके देने और दो लाख रुपये की जुर्माने की राशि जमा कराने के भी निर्देश दिये हैं।

अदालत ने रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से लालू की चिकित्सकीय रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए यहां भर्ती कराए जाने के बाद से उनसे मुलाकात करने वालों के संबंध में भी अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है।

लालू की ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल के साथ पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत से आग्रह किया कि 72 वर्षीय नेता को जमानत प्रदान कर दी जाए, क्योंकि वह चाईबासा मामले में सुनाई गई कैद की सजा में से आधी पूरी कर चुके हैं।

इससे पहले प्रसाद को देवघर कोषागार से धोखाधड़ी कर करीब 89 लाख रुपये निकालने के मामले में जमानत मिल चुकी है। वह फिलहाल डोरंडा कोषागार मामले में सुनवाई का सामना कर रहे हैं।

वर्ष 1992 में सामने आए इस घोटाले में काल्पनिक दवाओं और पशु चारे की खरीद के लिए सरकारी खजाने से 950 करोड़ रुपये का गबन शामिल था।

Chaibasa treasury case
Lalu Prasad Yadav
fodder scam
RJD

Related Stories

बीमार लालू फिर निशाने पर क्यों, दो दलित प्रोफेसरों पर हिन्दुत्व का कोप

सवर्णों के साथ मिलकर मलाई खाने की चाहत बहुजनों की राजनीति को खत्म कर देगी

तेजप्रताप यादव की “स्टाइल ऑफ पॉलिटिक्स” महज मज़ाक नहीं...

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

बिहार: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने समान नागरिक संहिता का किया विरोध

चारा घोटाला: झारखंड उच्च न्यायालय ने लालू यादव को डोरंडा कोषागार मामले में ज़मानत दी

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में औंधे मुंह गिरी भाजपा

बिहार में शराबबंदी से क्या समस्याएं हैं 

बीजेपी बिहार की सत्ता हासिल करना चाहती है या नीतीश सौंपना चाहते हैं!

बिहार: तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद भी साहनी ने रखा संयम, बोले- निषाद कोटा के लिए करेंगे संघर्ष


बाकी खबरें

  • अजय कुमार
    कच्चे तेल की तलाश की संभावनाओं पर सरकार ने उचित ख़र्च किया है?
    08 Apr 2022
    कच्चे तेल को लेकर भारत की स्थिति क्या है? क्या वाक़ई ऐसा है कि कच्चा तेल निकालने से जुड़े वह सारे उपाय किये जा चुके हैं, जिसके बाद यह कहा जा सके कि भारत में कच्चे तेल उत्पादन को लेकर कोई बहुत बड़ी…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,109 नए मामले, 43 मरीज़ों की मौत
    08 Apr 2022
    देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 492 रह गयी है।
  • कुशल चौधरी, गोविंद शर्मा
    नोएडा की झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास योजना ख़त्म, अब भी अधर में लटका है ग़रीबों का भविष्य
    08 Apr 2022
    एक दशक तक ख़राब तरीक़े से लागू किये जाने के बाद झुग्गी पुनर्वास योजना ख़त्म हो गयी है। इस योजना के तहत नये बने फ्लैटों में से महज़ 10% फ़्लैट ही भर पाये हैं।
  • अब्दुल रहमान
    बुका हमले के बावजूद रशिया-यूक्रेन के बीच समझौते जारी
    08 Apr 2022
    रूस ने आरोप लगाया है कि पश्चिमी देशों और मीडिया ने जानबूझकर उन तथ्यों की अनदेखी की है जो बुचा हत्याओं में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हैं क्योंकि उनका एकमात्र उद्देश्य शांति वार्ता में अब तक हुई…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मानवाधिकार के असल मुद्दों से क्यों बच रहे हैं अमित शाह?
    07 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह की जिसमे उन्होंने लोक सभा में मानवाधिकार की बात उठाई। अभिसार इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License