NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लेबनान को नया प्रधानमंत्री मिलने की संभावना
इस महीने की शुरूआत में बेरूत में घातक विस्फोट के बाद इस्तीफा देने के बाद से पिछली सरकार के प्रधानमंत्री हसन दियाब कार्यवाहक रुप में काम कर रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
31 Aug 2020
लेबनान

विभिन्न प्रमुख राजनीतिक ब्लॉकों का प्रतिनिधित्व करने वाले लेबनान के चार पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए मुस्तफा अदिब के नामांकन को समर्थन का संकेत देने के बाद जर्मनी में लेबनान के राजदूत मुस्तफा देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। एक पूर्व प्रधानमंत्री फउद सिनीओरा ने अदिब के समर्थन की पुष्टि करते हुए रविवार 30 अगस्त को संवाददाताओं से कहा कि विभिन्न राजनीतिक ब्लॉक के समूह को उम्मीद है कि एक बार जब वे पद ग्रहण कर लेंगे तो नई सरकार जल्दी से काम कर सकती है और देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए लंबे समय से आवश्यक आर्थिक सुधारों को लागू कर सकती है।

सिनियोरा ने यह भी उम्मीद जताई कि नई सरकार राजधानी बेरूत में पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू करेगी जो शहर के बंदरगाह के पास भीषण रासायनिक विस्फोट के बाद से अभी भी प्रभावित हो रही है। इस घटना में समें 190 लोग मारे गए और 6000 से अधिक लोग घायल हो गए थें।

पूर्व पीएम साद हरीरी के फ्यूचर मूवमेंट सहित प्रमुख सुन्नी राजनीतिक ब्लॉकों के समर्थन हासिल करने के अलावा अदिब ने दो प्रमुख शिया ब्लॉक्स, हिजबुल्लाह और अमल मूवमेंट से भी अहम समर्थन हासिल कर लिया है। द क्रिस्चियन फ्री पैट्रियोटिक मूवमें (एफपीएम) ने भी वर्चुअल तरीक़ें से उनकी नियुक्ति को सुरक्षित करते हुए अदिब के समर्थन की पुष्टि की है।

लेबनान के संप्रदाय की राजनीतिक व्यवस्था में प्रधानमंत्री का पद सुन्नी संप्रदाय के मुसलमानों के लिए आरक्षित रहता है।

पीएम पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार 31 अगस्त को होना निर्धारित है। इस दिन लेबनानी राष्ट्रपति मिशेल औन आधिकारिक परामर्श के लिए विभिन्न संसदीय ब्लॉकों से मिलेंगे।

शिक्षाविद और राजनयिक अदिब ने पिछले लेबनानी प्रशासन में कई पदों पर सेवा दी है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नजीब मिकाती के निजी सलाहकार के रूप में सेवा की साथ ही साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के निदेशक के रूप में भी काम किया। उन्होंने पहले 2010 से सरकार द्वारा वित्त पोषित लेबनानी विश्वविद्यालय में भी पढ़ाया है। साल 2013 से अदिब ने जर्मनी के लेबनान के राजदूत के रूप में कार्य किया है।

Lebanon
Lebanon new PM
Mustapha Adib
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में तीन अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमले किए

लेबनान के मनोनीत पीएम नजीब मिकाती ने सरकार बनाने के लिए संसदीय बहुमत हासिल किया

लेबनान : सरकार द्वारा फ़्यूल सब्सिडी समाप्त करने की घोषणा के बाद विरोध प्रदर्शन

ईरान हो या इज़रायल, क्या भारत का दांव उल्टा?


बाकी खबरें

  • prashant kishor
    अनिल सिन्हा
    नज़रिया: प्रशांत किशोर; कांग्रेस और लोकतंत्र के सफ़ाए की रणनीति!
    04 Dec 2021
    ग़ौर से देखेंगे तो किशोर भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ तोड़ने में लगे हैं। वह देश को कारपोरेट लोकतंत्र में बदलना चाहते हैं और संसदीय लोकतंत्र की जगह टेक्नोक्रेट संचालित लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं…
  • All five accused arrested in the murder case
    भाषा
    माकपा के स्थानीय नेता की हत्या के मामले में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार
    04 Dec 2021
    घटना पर माकपा प्रदेश सचिवालय ने एक बयान जारी कर आरएसएस को हत्या का जिम्मेदार बताया है और मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है.पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे हुई थी और संदीप…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    MSP की कानूनी गारंटी ही यूपी के किसानों के लिए ठोस उपलब्धि हो सकती है
    04 Dec 2021
    पंजाब-हरियाणा के बाहर के, विशेषकर UP के किसानों और उनके नेताओं की स्थिति वस्तुगत रूप से भिन्न है। MSP की कानूनी गारंटी ही उनके लिए इस आंदोलन की एक ठोस उपलब्धि हो सकती है, जो अभी अधर में है। इसलिए वे…
  • covid
    भाषा
    कोरोना अपडेट: देशभर में 8,603 नए मामले सामने आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से कम हुई
    04 Dec 2021
    देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 हो गई है।  
  • uttarkhand
    सत्यम कुमार
    देहरादून: प्रधानमंत्री के स्वागत में, आमरण अनशन पर बैठे बेरोज़गारों को पुलिस ने जबरन उठाया
    04 Dec 2021
    4 दिसंबर 2021 को उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आमरण अनशन पर बैठे बेरोजगार युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License