NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
वाम दलों ने की लखीमपुर घटना की कड़ी निंदा, सीपीआई-एम के राज्य सम्मेलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि
सीपीआई-एम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि हमारे वीर और दृढ़निश्चयी किसानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Oct 2021
Lakhimpur

वाम दलों ने लखीमपुर खीरी की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए अपना रोष प्रकट किया है। और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सीपीआई-एम के इलाहाबाद में चल रहे 23वें राज्य सम्मेलन में इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।

सीपीआई-एम महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे वीर और दृढ़निश्चयी किसानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

The sacrifice of our brave and determined farmers will not be allowed to go in vain.
Our respects to those who have paid with their lives. https://t.co/Poo2f5hHB3

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) October 4, 2021

येचुरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा और मोदी सरकार को किसानों पर की गई बर्बरता के शिकार लोगों तक राजनीतिक दलों को नहीं पहुंचने देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र के इस क्रूर दमन की कड़ी निंदा करते हैं।

The BJP and Modi government have no business to not allow political parties to reach victims of the barbarism inflicted on farmers yesterday.
Strongly condemn this draconian throttling of democracy. https://t.co/wgm4adyGFv

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) October 4, 2021

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो साझा करते हुए येचुरी ने प्रधानमंत्री से उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस वीडियो में खट्टर अपने समर्थकों को किसानों को सबक़ सिखाने की बात कर रहे हैं और लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।

येचीर ने कहा- क्या हमें उम्मीद करनी चाहिए कि हमारे "मूक" पीएम अपनी पार्टी के सीएम के बयान पर बोलेंगे या अपने केंद्रीय मंत्री के बेटे पर कथित तौर पर यूपी में किसानों की हत्या कर रहे हैं, या लोकतंत्र और कानून के शासन के बारे में व्याख्यान केवल विदेशी दर्शकों के लिए हैं? यह एक भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री हैं जो मोदी सरकार के कठोर कृषि कानूनों के खिलाफ दृढ़ लेकिन शांतिपूर्वक विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ हिंसा का आह्वान कर रहे हैं।

येचुरी ने कहा कि इस तरह के बयान के बाद उन्हें सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

This is the CM of a BJP ruled state calling for vigilantism & violence against farmers who have been determinedly but peacefully protesting against draconian farm laws of the Modi govt.
He doesn't have any right to continue to be CM after such a statement.https://t.co/aJTV5vJ3k8

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) October 3, 2021

सीपीआई-एमएल यानी भाकपा माले ने भी लखीमपुर खीरी की घटना पर गहरा शोक और रोष प्रकट किया है। पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का कहना है कि किसानों के खिलाफ बीजेपी की घिनौनी जंग दिनों-दिन तेज़ होती जा रही है। उन्होंने बताया कि माले की एक टीम लखीमपुर खीरी में तथ्य और अपडेट इकट्ठा करने के लिए पहुंच चुकी है। किसान आंदोलन को बल पूर्वक दबाया नहीं जा सकता।

A team of @cpimlliberation comprising Comrades Krishna Adhikari, Ishwari Prasad Kushwaha, Shriram Chaudhary and Afroz Alam has rushed to #Lakhimpur_Kheri to gather facts and updates from the local people and protesting farmers. The farmers' movement cannot be suppressed by force.

— Dipankar (@Dipankar_cpiml) October 3, 2021

Lakhimpur Kheri
Lakhimpur Kheri Update
left parties
CPI-M
Sitaram yechury

Related Stories

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

दिल्ली: ''बुलडोज़र राजनीति'' के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे वाम दल और नागरिक समाज

चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

कोलकाता : वामपंथी दलों ने जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलने और बढ़ती सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ निकाला मार्च

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

करौली हिंसा पर फैक्ट फाइंडिंग:  संघ-भाजपा पर सुनियोजित ढंग से हिंसा भड़काने का आरोप

जहांगीरपुरी हिंसा: वाम दलों ने जारी की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License