NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एमएएस उम्मीदवारों ने बोलीविया में आम चुनावों के लिए नामांकन किया
डी-फैक्टो सरकार द्वारा निरंतर राजनीतिक उत्पीड़न के बावजूद एमएएस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार लुइस एर्से और उनके प्रतिद्वंद्वि डेविड चोकेहुंसा ने सुप्रीम इलेक्टोरल कोर्ट के कार्यालय में अपनी उम्मीदवारी का परचा दाखिल किया।
पीपल्स डिस्पैच
04 Feb 2020
Bolivia

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के नेतृत्व में समाजवादी राजनीतिक दल मूवमेंट टूवार्ड्स सोशलिज्म (एमएएस) ने 3 मई को बोलीविया में होने वाले आम चुनावों के लिए 3 फरवरी को अपने राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और अन्य राष्ट्रीय विधानसभा उम्मीदवारों का पंजीकरण कराया। ये चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब अतिदक्षिण पंथी नेता जीनिन एनेज की अगुवाई में तख्तापलट के बाद निरंतर राजनीतिक उत्पीड़न जारी है।

एमएएस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार लुइस एर्से और उनके प्रतिद्वंद्‌वि डेविड चोकेहुंसा सुप्रीम इलेक्टोरल कोर्ट (टीएसई) के कार्यालय में पहुंचे और भारी संख्या में एमएएस नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई। ये नेता और समर्थक सैन फ्रांसिस्को प्लाजा से उनके साथ चुनावी कार्यालय पहुंचे।

बोलिविया के लोगों में अपना विश्वास दिखाते हुए अपनी उम्मीदवारी का परचा भरने के बाद एर्से ने कहा, “हमारे पक्ष में भारी संख्या में लोग हैं। हम एकमात्र पार्टी हैं, एकमात्र राजनीतिक विकल्प जो सबसे ग़रीब मध्यम वर्ग के लोगों के स्वदेशी भाइयों, किसानों के सबसे ग़रीब लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो इस सरकार के चलते लगातार ग़रीब हुए हैं। ऐसे कई लोग हैं जो न केवल राजनीतिक भागीदारी में सीमा के चलते परेशान हैं बल्कि अर्थव्यवस्था में भी पिछड़े हैं। हमारे पास इन बहुसंख्यक लोगों का समर्थन है।”

हाल ही में, डी-फैक्टो सरकार ने उनके ख़िलाफ़ झूठे भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करके आगामी चुनाव में एर्से की भागीदारी को बाधित करने का प्रयास किया। एमएएस अधिकारियों और सामाजिक नेताओं का उत्पीड़न जीनिन एनेज की तानाशाही के अधीन कुछ भी नया नहीं है।

दक्षिणपंथी तख्तापलट के बाद ला-पाज़ में स्थित मैक्सिकन दूतावास में शरण लेने वाले एमएएस के सहायकों और मंत्रियों को एक बढ़ी हुई सैन्य उपस्थिति से डराया गया था और पांच एमएएस मंत्रियों के ख़िलाफ़ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। यहां तक कि बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस पर भी देशद्रोह, आतंकवाद और आतंकवाद को फंडिंग करने का आरोप लगाते हुए वारंट जारी किया गया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

bolivia
MAS candidates
Juan Evo Morales
Bolivia Elections
Bolivian opposition

Related Stories

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

बोलिवियाई लोगों को तख्तापलट करने वाली नेता जीनिन आनेज़ के जेल से भागने की आशंका

बोलिविया के तख़्तापलट में शस्त्र मुहैया कराने के मामले में अर्जेंटीना ने जांच शुरू की

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

साकाबा नरसंहार के एक साल बाद बोलीविया ने पीड़ितों को याद किया और न्याय की मांग की

बोलिवियाई लोगों ने एक विशाल रैली में ईवो मोरालेस का स्वागत किया

बोलिवियाः लुइस एर्से ने राष्ट्रपति और डेविड चोकेहुआंसा ने उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया

बोलीवियाः एमएएस ने ला पाज़ में कैम्पेन हेडक्वार्टर के पास विस्फ़ोट की निंदा की

बोलीविया के चुनावी नतीजों के मायने!


बाकी खबरें

  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • MNREGA
    अजय कुमार
    बिहार मनरेगा: 393 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 11 करोड़ 79 लाख की चोरी और वसूली केवल 1593 रुपये
    03 Mar 2022
    बिहार सरकार के सामाजिक अंकेक्षण समिति ने बिहार के तकरीबन 30% ग्राम पंचायतों का अध्ययन कर बताया कि मनरेगा की योजना में 393 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता पाई गई और 11 करोड़ 90 लाख की चोरी हुई जबकि…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 मरीज़ों की मौत
    03 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 388 लोगों अपनी जान गँवा चुके है।
  • Civil demonstration in Lucknow
    असद रिज़वी
    लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें
    03 Mar 2022
    युद्ध भले ही हज़ारों मील दूर यूक्रेन-रूस में चल रहा हो लेकिन शांति प्रिय लोग हर जगह इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ के नागरिकों को भी यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों के साथ युद्ध में मारे जा रहे लोगों के…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में 'अपर-कास्ट हिन्दुत्व' की दरार, सिमटी BSP और पिछड़ों की बढ़ी एकता
    03 Mar 2022
    यूपी चुनाव के छठें चरण मे पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत पाया था. लेकिन इस बार वह ज्यादा आश्वस्त नहीं नज़र आ रही है. भाजपा के साथ कमोबेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License