NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जेएनयू और एएमयू पर सांसद संजीव बालियान के बेतुके बयान
सांसद संजीव बालियान ने बुधवार को मेरठ के शताब्‍दी नगर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छात्रों को जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी (एएमयू) में 10% आरक्षण दे दिया जाए तो वहां लोग ‘टुकड़े-टुकड़े’ का नारा लगाना भूल जाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश वाले उनका इलाज कर देंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Jan 2020
संजीव बालियान

नागरिकता संशोधन कानून पर केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर के सांसद डाॅ. संजीव बालियान ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छात्रों को जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी (एएमयू) में 10% आरक्षण दे दिया जाए तो वहां लोग ‘टुकड़े-टुकड़े’ का नारा लगाना भूल जाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश वाले उनका इलाज कर देंगे। बालियान बुधवार को मेरठ के शताब्‍दी नगर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में रैली को संबोधित कर रहे थे।

बालियान ने कहा- ‘‘8 हजार छात्र जेएनयू, 8 हजार जामिया व एएमयू में हैं, जहां विरोध हो रहा है। उनसे ज्यादा छात्र तो हमारे मेरठ कॉलेज में ही हैं, जो सीएए और एनआरसी का समर्थन कर रहे हैं। एएमयू और जामिया विश्वविद्यालय में जो विरोध कर रहे हैं, वह सब राजनीति के तहत हो रहा है।’’

राजनाथ ने कहा- सीएए हमारा वादा, हमने पूरा किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रैली में कहा- ‘‘सीएए हमारा वादा था, जिसे हमने पूरा किया। हमने कोई अपराध नहीं किया, लेकिन इसे हिंदू और मुसलमान के नजरिए से देखा जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री धर्म के आधार पर नहीं, इंसानियत के आधार पर सोचते हैं।’’ राजनाथ ने विपक्षी दलों पर सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा- जो मुसलमान भारत का नागरिक है, कोई मां का लाल उसे छू नहीं पाएगा।

इशारो- इशारों में संजीव बालियान कहना क्या चाह रहे हैं? क्या वो यह कह रहे हैं देश का स्थापित और प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविधालय में भारत विरोधी गतिवधियां होती है ? अगर वह कह रहे हैं तो उनकी बात बेतुकी ही नहीं देशविरोधी भी है। अपने ही देश के छात्रों के लिए सार्वजनिक मंच से नफरत भरा   बयान देना, समाज में नफरत फ़ैलाने जैसा है। और सार्वजनिक मंच से नफरत फ़ैलाने की मंशा से की गयी भाषणबाजी कानून की नजरों में देशविरोधी  गतिवविधियों के अंतरगत आती है। उसके बाद अपने ही देश के एक समुदाय को अपने देश के छात्रों के प्रति उकसाना भी देशविरोधी गतिविधियों में आता है।  

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

Sanjeev Balyan
Sanjeev Balyan Statement
BJP
JNU
Jamia Milia Islamia
AMU
CAA
NRC
NPR
modi sarkar
Narendra modi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • sedition
    भाषा
    सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह मामलों की कार्यवाही पर लगाई रोक, नई FIR दर्ज नहीं करने का आदेश
    11 May 2022
    पीठ ने कहा कि राजद्रोह के आरोप से संबंधित सभी लंबित मामले, अपील और कार्यवाही को स्थगित रखा जाना चाहिए। अदालतों द्वारा आरोपियों को दी गई राहत जारी रहेगी। उसने आगे कहा कि प्रावधान की वैधता को चुनौती…
  • बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे
    एम.ओबैद
    बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे
    11 May 2022
    "ख़ासकर बिहार में बड़ी संख्या में वैसे बच्चे जाते हैं जिनके घरों में खाना उपलब्ध नहीं होता है। उनके लिए कम से कम एक वक्त के खाने का स्कूल ही आसरा है। लेकिन उन्हें ये भी न मिलना बिहार सरकार की विफलता…
  • मार्को फ़र्नांडीज़
    लैटिन अमेरिका को क्यों एक नई विश्व व्यवस्था की ज़रूरत है?
    11 May 2022
    दुनिया यूक्रेन में युद्ध का अंत देखना चाहती है। हालाँकि, नाटो देश यूक्रेन को हथियारों की खेप बढ़ाकर युद्ध को लम्बा खींचना चाहते हैं और इस घोषणा के साथ कि वे "रूस को कमजोर" बनाना चाहते हैं। यूक्रेन
  • assad
    एम. के. भद्रकुमार
    असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की
    11 May 2022
    राष्ट्रपति बशर अल-असद का यह तेहरान दौरा इस बात का संकेत है कि ईरान, सीरिया की भविष्य की रणनीति का मुख्य आधार बना हुआ है।
  • रवि शंकर दुबे
    इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा यूपी में: कबीर और भारतेंदु से लेकर बिस्मिल्लाह तक के आंगन से इकट्ठा की मिट्टी
    11 May 2022
    इप्टा की ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में गीतों, नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License