NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
मिताली 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी
भारतीय महिला क्रिकेट की कर्णधार रही मिताली राज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गयी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
12 Mar 2021
मिताली

लखनऊ/दिल्ली :क्रिकेट भारत में किसी धर्म की तरह मान जाता है लेकिन इस खेल के भगवान हमेशा पुरुष ही बनते रहे हैं।  परन्तु पिछले दो दशक से भी अधिक समय से भारतीय महिला क्रिकेट की कर्णधार रही मिताली राज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गयी। इस मुक़ामा पर पहुंचने वाली वो पहली महिला क्रिकेटर है इसके साथ ही वो लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान भी रही है।  

मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 35वां रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की। उनके नाम पर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,001 रन दर्ज हैं और उनका औसत 46.73 है।

इस 38 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज से पहले इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 309 मैचों में 10,273 रन बनाये।

सचिन तेंदुलकर सहित दुनिया के कई क्रिकेटरों ने मिताली को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

पूर्व भारतीय कप्तान तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने पर हार्दिक बधाई मिताली। शानदार उपलब्धि। मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहो। ’’

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय कप्तान को महिला क्रिकेट की दिग्गज करार दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बधाई मिताली राज। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय। क्या शानदार उपलब्धि है। दिग्गज। ’’

इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी मिताली को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी थी।

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘‘क्या शानदार क्रिकेटर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज। बधाई मिताली। ’’

अपना 311वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही मिताली ने भारत की तरफ से जून 1999 में वनडे के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 51.00 की औसत से 663 रन, वनडे में 212 मैचों में 50.53 की औसत से 6,974 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाये हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स ने भी महिला क्रिकेट की इस शीर्ष खिलाड़ी को बधाई दी।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि मिताली युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘’10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने पर बधाई मिताली। आप इस खेल की महान दूत और दिग्गज ही नहीं हो बल्कि आपने क्रिकेटरों की एक पीढ़ी को इस खेल को अपनाने के लिये प्रेरित किया। आप पर गर्व है। ’’

मिताली ने अपने करियर में रिकार्ड 75 अर्धशतक और आठ शतक जमाये हैं। इनमें से 54 अर्धशतक और सात शतक उन्होंने वनडे में बनाये हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने एकमात्र शतक (214 रन) इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में टॉटन में बनाया था।

मिताली ने सितंबर 2019 में टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इस प्रारूप में उन्होंने 17 अर्धशतक जमाये हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 97 है।

Mithali Raj
Women Cricket
Indian cricket

Related Stories

भारत vs न्यूज़ीलैंड क्रिकेट: भारत के सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती

कोहली बनाम गांगुली: दक्षिण अफ्रीका के जोख़िम भरे दौरे के पहले बीसीसीआई के लिए अनुकूल भटकाव

बहस: क्रिकेट कैसे किसी की देशभक्ति या देशद्रोह का पैमाना हो सकता है!

'मैं भी ब्राह्मण हूं' का एलान ख़ुद को जातियों की ज़ंजीरों में मज़बूती से क़ैद करना है

IPL 2021: भेदभाव ना करने वाले वायरस से संघर्ष के दौरान घुमावदार बातों का विशेषाधिकार

भारत में क्रिकेट का दौर कब शुरू हुआ

ब्रिसबेन टेस्ट: भारत ने रचा इतिहास, गाबा पर ख़त्म की ऑस्ट्रेलियाई बादशाहत


बाकी खबरें

  • सरकारी एजेंसियां किसानों से सबसे कम उत्पाद ख़रीदती हैं : एनएसओ सर्वे
    दित्सा भट्टाचार्य
    सरकारी एजेंसियां किसानों से सबसे कम उत्पाद ख़रीदती हैं : एनएसओ सर्वे
    17 Sep 2021
    सरकारी एजेंसी द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक़, देश के ज़्यादातर किसान अपने उत्पाद को स्थानीय बाज़ार में बेचते हैं।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों ने भरी भारत बंद की हुंकार, एनसीआरबी रिपोर्ट और अन्य ख़बरें
    16 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी किसानों द्वारा भारत बंद, एनसीआरबी की रिपोर्ट और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • विवादित तीन कृषि क़ानूनों के  ख़िलाफ़ सीकर में माकपा के नेतृत्व में कृषि मंडी में हज़ारों किसानों ने किया रोष प्रदर्शन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विवादित तीन कृषि क़ानूनों के  ख़िलाफ़ सीकर में माकपा के नेतृत्व में कृषि मंडी में हज़ारों किसानों ने किया रोष प्रदर्शन
    16 Sep 2021
    इस सभा में नेताओं ने तीन नए विवादित कृषि कानूनों के साथ ही आम जन मानस से जुड़े मुद्दे भी उठाए। सभा के बाद मंच स्थल पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया गया और सभा के दौरान राजस्थान के लोकप्रिय…
  • Harsh Mander
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर के घर और दफ्तरों पर ED का छापा
    16 Sep 2021
    आज ही आयकर विभाग ने उनके द्वारा चलाए जा रहे बच्चों के शेल्टर होम पर भी छापा मारा है।
  • कोविड 19 टीके गंभीर संक्रमण और मौत से करते हैं बचाव
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोविड 19 टीके गंभीर संक्रमण और मौत से करते हैं बचाव
    16 Sep 2021
    कोरोना टीकों को लेकर अनेक सवाल उठाए जा रहे हैं। कोविड शो के इस अंक में वैज्ञानिक सत्यजीत रथ से इसी मुद्दे पर चर्चा देखिए
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License