NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
मोदी सरकार में जारी है दलितों और आदिवासियों की उपेक्षा
इस वर्ग के लिए स्पष्ट मानदंडों के बावजूद पिछले पांच वर्षों के बजट आवंटन में भारी कटौती की गई है।
सुबोध वर्मा
22 Feb 2020
Modi

पिछले पांच वर्षों में क्रमिक बजट आवंटन में कमी के कारण दलित समुदायों को 272 हजार करोड़ रुपये और आदिवासी समुदायों को 114 करोड़ रुपये का चौंका देने वाला नुकसान हुआ है। यह नेशनल कैंपेन ऑन दलित ह्यूमन राइट (एनसीडीएचआर) और दलित आर्थिक अधिकार आंदोलन (डीएएए) द्वारा किए गए बजटीय आवंटन के विश्लेषण से सामने आया है।

यहां बताया गया है कि इन नुकसान का हिसाब किताब कैसे किया जाता है: 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में लगभग 201 मिलियन (20 करोड़ 10 लाख) दलित और 104 मिलियन (10 करोड़ 40 लाख) आदिवासी हैं। यह क्रमशः कुल जनसंख्या का 16% और 8% है। केंद्र सरकार के केंद्रीय बजट के कार्यक्रमों और योजनाओं में दलितों और आदिवासियों के लिए धन का समान अनुपात आवंटित करना सरकार की नीति थी, हालांकि पहले आवंटन भी इस मानक से कम होते थे।

फिर, जब से 2017-18 में मोदी सरकार ने योजना और गैर-योजना भेदभाव को समाप्त कर दिया, तब से उथल पुथल हो गई और दो वर्षों में इस तरह के विशिष्ट आवंटन वार्षिक दिशानिर्देशों द्वारा किए गए थे। अंत में, 2016 के वित्त मंत्रालय के सर्कुलेशन के आधार पर एक व्यवस्था तैयार की गई जिसके तहत सभी केंद्रीय योजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए कुल आवंटन जनसंख्या अनुपात (दलितों के लिए 16% और आदिवासियों के लिए 8%) में बंटवारा किया गया था।

तो, निश्चित राशि से वंचित करने का अर्थ है निश्चित मात्रा के अनुसार वास्तविक आवंटन (बजट दस्तावेजों में वक्तव्य में अलग से दिया गया)।

नीचे दिया गया चार्ट पिछले पांच वर्षों में दलितों के लिए वार्षिक देय आवंटन और वास्तविक आवंटन को दर्शाता है। ध्यान दें कि यह कभी भी देय राशि को हासिल नहीं करता है। इन पांच वर्षों के लिए 8.27% के औसत के साथ अनुपात के रूप में यह 7% और 9.3% के बीच है। यह देय राशि का आधा है।

graph 1.png

ऐसी ही स्थिति आदिवासियों के लिए आवंटन के मामले में भी है जो नीचे दिए गए चार्ट में दिखाया गया है। यह आवंटन इन पांच वर्षों में औसतन लगभग 5.4% के साथ 4.6% और 5.9% के बीच रही है।

graph 2.png

इससे यह स्पष्ट होता है कि सभी बड़ी-बड़ी बातों और नाटकीय तरीके से दलित परिवारों के पैर धोने या घरों में रात बिताने के फोटो खिंचवाने के बावजूद मोदी सरकार को वास्तव में दलित और आदिवासी समुदायों के उत्थान के लिए पैसा खर्च करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसा ही आदिवासियों के साथ है।

आवंटन का दुरुपयोग

हालांकि, ये दुखद कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। यहां तक कि सीमित आवंटित राशि का एक हिस्सा सामान्य योजनाओं और कार्यक्रमों पर खर्च किया जाता है, हालांकि यह इन समुदायों पर खर्च की गई पुस्तकों में दिखाया गया है। उदाहरण के लिए, इस वर्ष के बजट में यह खुलासा हुआ कि "टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर भारतनेट के सृजन और संवर्द्धन के लिए सेवा प्रदाताओं के लिए मुआवजा’’ पर 756 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। सिवाय इसके कि यह राशि दलित / आदिवासियों के लिए विशिष्ट आवंटन के तहत दर्शाई गई थी!

इस मद में पैसा खर्च करने की आवश्यकता हो सकती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है जो सीधे तौर पर दलितों और आदिवासियों को लाभ पहुंचाता है। ये अलग आवंटन ऐसी खास जरूरतों के लिए है। इसमें छात्रवृत्ति या व्यावसायिक प्रशिक्षण या अन्य योजनाएं शामिल हो सकती हैं जो सीधे तौर पर इन समुदायों के उत्थान में मदद करेंगी। सामान्य आवंटन को दलितों और आदिवासियों के लिए विशिष्ट मद के तहत नहीं दिखाया जाना चाहिए।

लेकिन यह एक सर्वव्यापी प्रचलित प्रथा है जो पहले से चली आ रही है और मोदी सरकार ने बिना देरी किए इसे आगे बढ़ाया है।

एनसीडीएचआर-डीएएए ने लेखा जोखा किया है कि इन पांच वर्षों में दलितों के लिए आवंटित 312 हजार करोड़ रुपये में से लक्षित योजनाओं पर सिर्फ 112 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए जबकि शेष 200 हजार करोड़ रुपये से अधिक ऊपर बताई गई योजना की तरह गैर-लक्षित योजनाओं पर खर्च किए गए। इसी तरह, आदिवासियों के लिए इन पांच वर्षों में लगभग 202 हजार करोड़ के आवंटन में लक्षित योजनाओं पर सिर्फ 85 हज़ार करोड़ रुपये खर्च हुए और गैर-लक्षित योजनाओं पर 117 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए।

इन सबके होते हुए दलितों और आदिवासियों की स्थितियां निरंतर वैसी ही बनी हुई है। इनमें बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा तक गरीबों की पहुंच, अल्प कौशल वाली नौकरियों में घिरे रहना, घटिया नागरिक सुविधाओं वाले बस्तियों में रहने के लिए मजबूर होना शामिल है और दूसरी श्रेणी का माना जाना शामिल है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Modi Govt Continues Neglect of Dalits, Adivasis

Dalits
Adivasi
Modi Govt
Budget allocations
Central Schemes
union budget
SC/ST Schemes

Related Stories

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

बच्चों को कौन बता रहा है दलित और सवर्ण में अंतर?

मोदी सरकार 'पंचतीर्थ' के बहाने अंबेडकर की विचारधारा पर हमला कर रही है


बाकी खबरें

  • आपको मालूम है कि इस कोरोना संकट में लोगों ने कैसे-कैसे एक-दूसरे की मदद की
    कुमुदिनी पति
    आपको मालूम है कि इस कोरोना संकट में लोगों ने कैसे-कैसे एक-दूसरे की मदद की
    30 May 2021
    “मैं इनमें से चुनिंन्दा एक्टिविस्ट और वॉलेंटीयर्स के अनुभवों को साझा कर रही हूं। यह एक झलकी भर है। इनके अलावा भी ढेर सारे लोग ऐसे कामों में लगे हैं जिनकी वजह से मानव मूल्य ज़िन्दा हैं”
  • बिजनौर ज़िले के गेहूं क्रय केंद्र
    पीयूष शर्मा, सत्यम कुमार
    यूपी में गेहूं ख़रीद : 50 फ़ीसदी किसान ही पहुंच पा रहे हैं क्रय केंद्रों तक
    30 May 2021
    कोविड और लॉकडाउन की वजह से उत्तर प्रदेश में गेहूं ख़रीद प्रभावित हुई है। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर बारदाने की कमी और साथ ही रजिस्ट्रेशन की जटिल प्रक्रिया ने भी गेहूं ख़रीद को मुश्किल बनाया है। इसके…
  • कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले जब कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड में स्कूल खोले गए तब बच्चों ने महामारी के दिनों पर अपने अनुभवों पर पत्रिका विशेषांक निकाला। फोटो साभार: सबीना खान।
    शिरीष खरे
    वॉल मैगजीन कैम्पेन: दीवारों पर अभिव्यक्ति के सहारे कोरोना से आई दूरियां पाट रहे बाल-पत्रकार 
    30 May 2021
    सरकारी स्कूल और कॉलेजों में शिक्षक और बच्चों द्वारा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के कुंजनपुर प्राथमिक स्कूल से वर्ष 2000 में शुरू किया गया यह कैंपेन आज उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान से होते…
  • ममता-मोदी टकराव: समुद्री तूफान बनाम सियासी तूफान, निशाने पर लक्षद्वीप क्यों!
    न्यूज़क्लिक टीम
    ममता-मोदी टकराव: समुद्री तूफान बनाम सियासी तूफान, निशाने पर लक्षद्वीप क्यों!
    29 May 2021
    एक तरफ कोरोना का कहर और दूसरी तरफ़ समुद्री-तूफान! लेकिन बंगाल में लोगों के भले के बारे में सोचने की जगह मच गया सियासी तूफान! इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दोनों की तरफ से…
  • अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए आवेदन मंगाए गए
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए आवेदन मंगाए गए
    29 May 2021
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता कानून 1955 और 2009 में कानून के अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत आदेश के तत्काल कार्यान्वयन के लिए इस आशय की एक अधिसूचना जारी की। हालांकि, सरकार ने 2019 में लागू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License