NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मोहम्मद अल्लावी को इराक का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया
अल्लावी के नाम की घोषणा ने इराक में प्रदर्शनकारियों से मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोग उन्हें एक मौका देने के लिए तैयार हैं जबकि अन्य लोगों ने उन्हें अस्वीकार कर दिया।
पीपल्स डिस्पैच
03 Feb 2020
मोहम्मद अल्लावी

लगभग 4 महीने के लंबे विरोध प्रदर्शनों और नवंबर 2019 में इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति बरहम सलेह ने रविवार 2 फरवरी को मोहम्मद अल्लावी को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

इराक में नए चुनाव होने तक मोहम्मद अल्लावी सरकार का नेतृत्व करेंगे। नई सरकार बनाने और संसद की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए उसके पास एक महीना का समय है।

मोहम्मद अल्लावी 2012 तक नूरी अल-मलिकी सरकार में संचार मंत्री थें।

अल्लावी के नाम की घोषणा होते ही मुकतदा अल-सदर और देश के कई अन्य समूहों का जल्द समर्थन मिल गया। हालांकि, सड़क पर उतरे कुछ समूहों और प्रदर्शनकारियों ने उनके नामांकन को नकार दिया है।

देश की अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोज़गारी और ग़रीबी जैसे मुद्दों को नियंत्रित करने में पिछली सरकारों की विफलता के ख़िलाफ़ पिछले साल अक्टूबर से इराक में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इस मामले के चलते गुस्से में हैं कि एक तेल समृद्ध देश होने के बावजूद इराक बेहद ख़राब सार्वजनिक सेवा वितरण के साथ एक ग़रीब देश बना हुआ है। यह जो कि सबसे बड़े तेल निर्यातक देशों में से एक है। प्रदर्शनकारियों ने देश में राजनीतिक उच्च वर्ग में व्यापक भ्रष्टाचार को अपनी आर्थिक समस्याओं के प्रमुख कारणों में से एक माना है। उन्होंने देश की राजनीतिक व्यवस्था और इसके घरेलू मामलों में सभी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप को समाप्त करने के लिए बड़े सुधार की भी मांग की है।

मोहम्मद अल्लावी के नाम से इन विरोधों का अंत नहीं हो सकता है। हालांकि, सदर समर्थकों ने पिछले शुक्रवार को इसमें फिर से शामिल होने के बाद एक बार फिर आंदोलन से हटना शुरू कर दिया है। जनवरी के शुरू में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी जनरल सुलेमानी और इराक के अबू मेहदी अल मुहांदिस की बगदाद में हत्या के बाद उन्होंने इन विरोध प्रदर्शनों से समर्थन वापस ले लिया।

उनके नाम की घोषणा के तुरंत बाद मोहम्मद अल्लावी ने इराकियों को संबोधित किया और उन सभी लोगों के लिए न्याय दिलाने की कसम खाई जो अब तक इन विरोध प्रदर्शनों में मारे गए हैं। उन्होंने इन विरोध प्रदर्शनों की प्रतिक्रिया में पिछली सरकार द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों और नीतिगत पहलों को आगे बढ़ाने का भी वचन दिया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Mohammad Allawi
Iraq
Adil Abdul-Mahdi
Iraq New PM Mohammad Allawi
unemployment
economic crises
poverty

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License