NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान, कई इलाकों में हिंसा
सूत्रों ने बताया कि विजयनगरम जिले में वाईएसआरसी एवं तेदेपा के कार्यकर्ताओं के बीच मतदाताओं को लाने के मसले पर मतदान केंद्र के भीतर झड़प हो गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
18 Feb 2021
 चुनाव
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमरावती:  एक तरफ जहां कल पंजाब में स्थानीय निकाय के चुनाव परिणाम आ रहे थे, वहीं आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनावों में मतदान चल रहा था। आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में बुधवार को 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी के बीच कुछ स्थानों पर झड़प हो गई।

प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक सहायक पीठासीन अधिकारी का चुनाव ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

पंचायत राज आयुक्त एम गिरिजा शंकर ने बताया कि अधिकारी की मौत के संबंध में पूर्वी गोदावरी के जिला अधिकारी को एक रिपोर्ट भेजने के लिये कहा गया है जिसके आधार पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जा सके।

आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के सभी 13 जिलों के 55.75 लाख मतदाताओं में से 80.71 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

उन्होंने बताया कि विजयनगरम में सबसे अधिक 87.09 फीसदी जबकि विशाखापत्तनम में सबसे कम 69.28 प्रतिशत मतदान हुआ ।

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि अंतिम खबरें आने तक मतों की गिनती जारी थी और मध्य रात्रि के बाद अंतिम परिणाम आने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि विजयनगरम जिले में वाईएसआरसी एवं तेदेपा के कार्यकर्ताओं के बीच मतदाताओं को लाने के मसले पर मतदान केंद्र के भीतर झड़प हो गयी ।

इलाके में उस वक्त तनाव व्याप्त हो गया जब दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी ।

किसान आंदोलन के बीच देश के कई राज्यों में स्थानीय निकाय के चुनाव हुए हैं। हर जगह बीजेपी और उसके सहयोगियों की स्थति कमज़ोर होती दिखी है। हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महराष्ट्र में भी बीजेपी को हार का समाना करना पड़ा है। वहीं अभी तक आंध्र में हुए मतदान के बाद वहां भी बीजेपी मुकाबले से बहार ही दिख रही है।  

Andhra pradesh
Gram Panchayat
Gram Panchayat elections

Related Stories

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10-11 नवंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी

‘माओवादी इलाकों में ज़िंदगी बंदूक की नाल पर टिकी होती है’

आंध्र प्रदेश में चूना पत्थर की खदान में विस्फोट, 4 की मौत

कोविड-19 : अस्पतालों में भारी भीड़ों से तेलुगू सरकारें ख़ौफ़ में 

यूपी: पंचायत चुनाव में गांव-गांव बह रहे हैं शराब के परनाले!, मिलावटी शराब से मौतों का भी सिलसिला

आंध्र प्रदेश : नए हवाई अड्डे को अनुमति दिए जाने के क्रम में स्थानीय मुद्दों को नज़रअंदाज़ किया गया

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत

क़ानून में डूबने के बजाए उसके साथ ऊपर उठिये

कृषि कानूनों के खात्मे से जुड़ी लड़ाई में शामिल दक्षिण भारत के किसानों की राय

आंध्र: अनंतपुर की इंडियन डिज़ाइन कंपनी के कपड़ा मज़दूर न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने के लिए कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: न कान्हा मिले, न राम...योगी जी की घर वापसी!
    15 Jan 2022
    गोदी मीडिया के ज़रिये बहुत ज़ोर से माहौल बनाया गया था कि योगी आदित्यनाथ जी, अयोध्या से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले एक सांसद जी के सपने के जरिये कहलवाया गया था कि भगवान कृष्ण चाहते हैं कि योगी…
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: यूपी में 80 बनाम 20 का असल मतलब है सामाजिक न्याय बनाम हिन्दुत्व की लड़ाई
    15 Jan 2022
    क्या उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग बिखर गई है। क्या उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मंडल बनाम कमंडल का दौर लौट आया है। क्या सामाजिक न्याय की राजनीति हिन्दुत्व की राजनीति को एक बार फिर…
  • congress
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम चन्नी को चमकौर साहिब से टिकट
    15 Jan 2022
    पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। देखिए प्रमुख लोगों को कहां से मिला है टिकट
  • bjp
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव:  बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी
    15 Jan 2022
    यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: फिर सामने आया कोरोना टीकाकरण फ़र्ज़ीवाड़ा, वैक्सीन लगने से पहले ही आ गया सर्टिफिकेट
    15 Jan 2022
    राजधानी पटना में टीकाकरण के फर्जीवाड़े का एक बार फिर मामला सामने आया है जहां टीका लगने से पहले ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। जब पीड़ित पीएचसी गया तो अस्पताल के कर्मचारी उसे ही ग़लत ठहराने लगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License