NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
म्यांमार की सेना ने सोशल मीडिया ब्लॉक करने का आदेश जारी किया
सोशल मीडिया पर प्रतिबंध 1 फरवरी को सेना द्वारा किए गए तख्तापलट के ख़िलाफ़ देश में बढ़ते असंतोष को रोकने का एक प्रयास है। किसी भी अन्य ज़रियों के अभाव में सोशल मीडिया लोगों के विरोध को व्यक्त करने के लिए एक प्लेटफॉर्म बन गया है।
पीपल्स डिस्पैच
04 Feb 2021
म्यांमार

1 फरवरी को सेना द्वारा किए गए तख्तापलट के बाद सेना द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। म्यांमार के परिवहन और संचार मंत्रालय ने गुरुवार 4 फरवरी को इंटरनेशनल गेटवे, मोबाइल ऑपरेटरों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को फेसबुक और व्हाट्सएप को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश जारी किया।

किए जा रहे अधिकारों के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त करते हुए टेलीनॉर म्यांमार ने गुरुवार को म्यांमार की सेना द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का फैसला किया। इस दूरसंचार कंपनी ने एक बयान में कहा कि "टेलीनॉर यह नहीं मानती है कि ये अनुरोध आवश्यकता और आनुरुपता पर आधारित है जो अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के अनुसार है।"

सैन्य तख्तापलट के कुछ घंटों बाद फेसबुक ने 2 फरवरी को म्यांमार के राष्ट्रीय टेलीविजन म्यावड्डी नेटवर्क पेज (ये टेलीविजन चैनल राष्ट्रीय सेना द्वारा समर्थित है) पर प्रतिबंध लगा दिया। इस तख्तापलट को लेकर दुनिया भर के मानवाधिकार संगठनों की ओर से गंभीर चिंता व्यक्त की गई और अंतरराष्ट्रीय स्तर निंदा गई।

देश में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का ये फैसला सेना द्वारा उसके तख्तापलट और प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के बाद देश में बढ़ते असंतोष की आवाज को कुचलने का प्रयास है। फेसबुक का इस्तेमाल देश की 53 मिलियन आबादी में से लगभग आधी आबादी द्वारा किया जाता है।

इस बीच तख्तापलट सरकार ने बुधवार को संचार उपकरण की खरीद में भ्रष्टाचार के लिए आंग सांग सू की सरकार पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आरोप दायर किया है।

मंगलवार को फेसबुक द्वारा उन तस्वीरों को हटाए जाने से पहले म्यावड्डी के टीवी सोशल नेटवर्किंग पेज ने कथित तौर पर उन तस्वीरों को पोस्ट किया था जो सैन्य तख्तापलट का महिमा मंडित करता था।

रोहिंग्या नरसंहार के लिए न्याय के आह्वान के बाद साल 2018 में भी म्यावड्डी सोशल मीडिया अकाउंट को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया था क्योंकि यह पेश किया गया था कि इस चैनल का सरकारी सेना के साथ मजबूत संबंध था।

Myanmar
myanmar coup
social media banned in myanmar
military rule in myanmar
Emergency in Myanmar

Related Stories

कैसे सैन्य शासन के विरोध ने म्यांमार को 2021 के तख़्तापलट के बाद से बदल दिया है

तख़्तापल्ट का एक वर्ष: म्यांमार का लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध आशाजनक, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एकजुटता डगमग

म्यांमार के प्रति भारतीय विदेश नीति अब भी अस्पष्ट बनी हुई है

म्यांमार में 4,800 खदान कर्मचारियों की हड़ताल के छह महीने पूरे

म्यांमार के नयपीडाव में सैन्य छापेमारी में 31 लोग मारे गए

हिरासत में लिए गए रोहिंग्याओं को निर्धारित प्रक्रिया के बिना म्यांमा प्रत्यर्पित नहीं किया जायेगा:सुप्रीम कोर्ट

म्यांमा में तख़्तापलट के बाद सबसे ख़ूनी दिन, बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई!

क्यों म्यांमार का मसला चिंतनीय है

भारत को म्यांमार पर अपनी हद पर डटे रहना होगा

म्यांमार में सात अन्य प्रदर्शनकारियों की मौत, हत्या का सिलसिला जारी


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 हज़ार नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    19 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 27 हज़ार 802 हो गयी है।
  • Nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैगाम-ए-आज़ादी। जवाहरलाल नेहरु पर लेक्चर अदित्या मुख़र्जी द्वारा। लोकतंत्रशाला
    18 Mar 2022
    पैगाम-ए-आजादी श्रंखला लोकतंत्रशाला और न्यूजक्लिक की एक संयुक्त पहल है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर केंद्रित है। श्रृंखला का यह व्याख्यान जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित होगा और आदित्य…
  • असद शेख़
    ओवैसी की AIMIM, मुसलमानों के लिए राजनीतिक विकल्प या मुसीबत? 
    18 Mar 2022
    यूपी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में हम ओवैसी की पार्टी से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगें– पहला ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल…
  • neo librelism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल
    18 Mar 2022
    रूस के ख़िलाफ़ अब तक जो पाबंदियां लगायी गयी हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रूसी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को, पश्चिमी दुनिया के वित्तीय ताने-बाने से काटे जाने का ही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  
    18 Mar 2022
    रिपोर्ट्स में पता चला है कि 2019-2020 में हुए दस चुनावों में से नौ में बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में विज्ञापनों के लिए फ़ेसबुक पर 29 फ़ीसदी कम कीमत चुकानी पड़ी थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License