आज देश अहम मोड़ पर खड़ा है। इस मोड़ से आगे का रास्ता देश में अगले साल 2022 की शुरुआत में पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से तय होगा। तय होगा कि 2024 के आम चुनाव में देश क्या फ़ैसला लेगा। न्यूज़क्लिक के नए कार्यक्रम “चुनाव चक्र” में हम इसी सब की ज़मीनी पड़ताल करेंगे। जानेंगे किस राज्य में क्या चुनावी गतिविधियां हैं, चर्चा है। बात करेंगे चुनाव के जानकारों से, अपने वरिष्ठ और साथी पत्रकारों से।