NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Sep 2020
अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित

कुछ लोग भले ही कोरोना संक्रमण में जात-धर्म देखते हों या दिखाना चाहते हों, लेकिन हक़ीक़त ये है कि कोरोना जात-धर्म और पद कुछ नहीं देखता।

अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह घर में पृथक-वास में हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं सूचित करना चाहता हूं कि मुझे कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुझ में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं, इसलिए मैंने घर में पृथक-वास को चुना है। मैं घर से अपना काम जारी रखूंगा। जो भी मेरे करीबी संपर्क में आए हैं, उन्हें जरूरी एहतियात उठाने की सलाह दी जाती है।’’

इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस तरह अब तक चार मुख्यमंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और ये चारों ही भाजपा के हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित होकर अभी स्वस्थ हुए हैं।

मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आई। बीते रविवार को सीएम खट्टर का दोबारा टेस्ट किया गया था। यानी उन्हें अभी कुछ और दिन मेदांता अस्पताल में रहना पड़ेगा। खट्टर को कोरोना संक्रमण के चलते 25 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता में भर्ता करवाया गया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एक बार फिर पृथक-वास में गये

उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर पृथक-वास में चले गये हैं और इसके चलते बुधवार को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक दूसरी बार स्थगित कर दी गयी ।

सरकारी सूत्रों ने यहां बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री रावत के एक विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) की कोरोना जॉच रिपोर्ट में संक्रमित पाये जाने के बाद एक बार फिर वह तीन दिन के लिए पृथक-वास में चले गए हैं ।

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री के एक अन्य ओएसडी और एक सलाहकार में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद 25 अगस्त को वह तीन दिन के पृथक-वास में चले गए थे। जांच रिपोर्ट में कोरोना—मुक्त पाए जाने के बाद 30 अगस्त को वह पृथक-वास से बाहर आए थे।

रावत के पृथक-वास में जाने के कारण राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गयी है । इससे पहले 26 अगस्त को प्रस्तावित बैठक भी रावत के पृथक-वास के कारण स्थगित की गयी थी ।

प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण का ग्राफ बढता जा रहा है और महामारी से पीडितों का आंकडा बीस हजार के पार पहुंच चुका है और 280 लोग इससे जान भी गंवा चुके हैं ।

नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

विधायक पंकज सिंह (41) ने उन सभी लोगों से अपनी जांच कराने का आग्रह किया जो हाल में उनके संपर्क में आए हैं।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपनी जांच करायी और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया स्वयं पृथकवास में चले जाएं और अपनी जांच करवाएं।’’

 

पंकज सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं।

 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
ICMR
goa cm
CM Pramod Sawant
karnataka
B S Yeddyurappa
manohar laal khattar
pankej singh

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • sudan
    पीपल्स डिस्पैच
    सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल
    17 Feb 2022
    इजिप्ट इस तख़्तापलट में सैन्य शासन का समर्थन कर रहा है। ऐसे में नागरिक प्रतिरोधक समितियों ने दोनों देशों की सीमाओं पर कम से कम 15 जगह बैरिकेडिंग की है, ताकि व्यापार रोका जा सके।
  • muslim
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    मोदी जी, क्या आपने मुस्लिम महिलाओं से इसी सुरक्षा का वादा किया था?
    17 Feb 2022
    तीन तलाक के बारे में ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना, तब, जब मुस्लिम महिलाओं को उनकी पारंपरिक पोशाक के एक हिस्से को सार्वजनिक चकाचौंध में उतारने पर मजबूर किया जा रहा है, यह न केवल लिंग, बल्कि धार्मिक पहचान पर भी…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव में दलित-फैक्टर, सबको याद आये रैदास
    16 Feb 2022
    पंजाब के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी पार्टियों के शीर्ष नेता बुधवार को संत रैदास के स्मृति स्थलों पर देखे गये. रैदास को चुनावी माहौल में याद करना जरूरी लगा क्योंकि पंजाब में 32 फीसदी…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: मोदी की ‘आएंगे तो योगी ही’ से अलग नितिन गडकरी की लाइन
    16 Feb 2022
    अभी तय नहीं कौन आएंगे और कौन जाएंगे लेकिन ‘आएंगे तो योगी ही’ के नारों से लबरेज़ योगी और यूपी बीजेपी के समर्थकों को कहीं निराश न होना पड़ा जाए, क्योंकि नितिन गडकरी के बयान ने कई कयासों को जन्म दे दिया…
  • press freedom
    कृष्ण सिंह
    ‘दिशा-निर्देश 2022’: पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का नया हथियार!
    16 Feb 2022
    दरअसल जो शर्तें पीआईबी मान्यता के लिए जोड़ी गई हैं वे भारतीय मीडिया पर दूरगामी असर डालने वाली हैं। यह सिर्फ किसी पत्रकार की मान्यता स्थगित और रद्द होने तक ही सीमित नहीं रहने वाला, यह मीडिया में हर उस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License