NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
कन्या भोज के दौरान आग लगने से एक बच्ची की मौत, दो घायल
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) : उन्नाव जिले के मांखी थाना क्षेत्र के निस्पंसरी गांव में नवरात्रि के अंतिम दिन सोमवार को कन्या भोज के दौरान पूजा करते समय आग लग गयी, जिससे एक बालिका की मौत हो गयी। आग में दो अन्य बालिकाएं बुरी तरह से झुलस गयीं।
भाषा
07 Oct 2019
unnao fire
(फोटो साभार : दैनिक भास्कर)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है।

घायल बच्चियों को इलाज के लिए सीएचसी तथा मृतक कन्या को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जिले के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष मांखी राजबहादुर ने बताया कि थाना क्षेत्र के पूरा निस्पंसरी निवासी सुनील ने नवरात्रि के अंतिम दिन घर पर कन्या भोज आयोजित किया था। इसी बीच घर के बाहर बनी किराने की दुकान पर अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

किराने की दुकान से जुड़े आवास पर ही कन्या भोज का आयोजन था। आग की चपेट मे आकर एक बच्ची पूजा (उम्र 7 वर्ष) की मौत हो गयी। हादसे में खुशी (10 साल) और मिष्टी (4 साल) झुलस गयी हैं। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की घटना में एक कन्या की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल कन्याओं के समुचित इलाज के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं। उन्होंने उन्नाव के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कल आठ अक्टूबर, 2019 तक पूरी कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये हैं।

UttarPradesh
fire during Kanya Bhoj
yogi sarkar
Yogi Adityanath
Financial help of two lakh rupees

Related Stories

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत

यूपी: ‘135 शिक्षक, शिक्षा मित्रों की पंचायत चुनावों में तैनाती के बाद कोविड जैसे लक्षणों से मौत'


बाकी खबरें

  • gauhati
    सबरंग इंडिया
    गुवाहाटी HC ने असम में बेदखली का सामना कर रहे 244 परिवारों को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की
    20 Dec 2021
    इन परिवारों को 15 नवंबर को बेदखली का नोटिस दिया गया था; उनका कहना है कि उनके भूमिहीन पूर्वजों को राज्य सरकार द्वारा सेटलमेंट के लिए जमीन दी गई थी
  • inflation
    सुबोध वर्मा
    महंगे ईंधन से थोक की क़ीमतें बढ़ीं, कम मांग से कम हुई खुदरा क़ीमतें
    20 Dec 2021
    बाज़ार में इन दो प्रकार की क़ीमतों में यह विचित्र अंतर अर्थव्यवस्था की जर्जर स्थिति और लोगों की परेशानी को दर्शाता है।
  • Chunav Chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: यूपी चुनाव में छोटे दलों की भूमिका पर विशेष
    19 Dec 2021
    बड़ी पार्टियों की हर समय बात होती है, लेकिन छोटी पार्टियां...! इनका क्या? जबकि ये भी हर चुनाव में बड़ी भूमिका निभाती हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी इनकी अहम भूमिका रहने वाली है। सामाजिक और…
  •  What was the history of Aurangzeb
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या था औरंगज़ेब का इतिहास?
    19 Dec 2021
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस भाग में नीलांजन औरंगज़ेब के बारे में बात करते हैं इतिहासकार तनूजा से
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : "मैंने रिहर्सल की है ख़ुद को दुनियादार बनाने की..."
    19 Dec 2021
    इतवार की कविता में आज पढ़िये इमरान बदायूंनी की बेहद नए ज़ावियों पर लिखी यह ग़ज़ल...   वक़्त पे आँखें नम करने की, वक़्त पे हँसने गाने की
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License