NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ब्रेओना टेलर हत्या मामले में केवल एक अधिकारी मामूली आरोपों का सामना करेंगे
केंटकी जूरी ने अन्य दो आरोपियों के ख़िलाफ़ हत्या के मुक़दमे को ख़ारिज कर दिया।
पीपल्स डिस्पैच
25 Sep 2020
Breonna Taylor

23 सितंबर को लुइसविले में मेडिकल वर्कर ब्रायो टेलर की हत्या में शामिल तीन अधिकारियों पर केंटकी प्रांत में एक जूरी द्वारा आरोप तय करने से इनकार करने के बाद बाद बुधवार को अमेरिका में कई स्थानों पर ताज़ा विरोध प्रदर्शन हुए। एक हत्या के अभियोग, जिसे टेलर के परिवार और समर्थकों द्वारा अन्यायपूर्ण हत्या का दावा करने वाले मुकदमे में अनुरोध किया गया था, के बजाय जूरी ने पीड़ितों के पड़ोसी की ज़िंदगी को ख़तरे में डालने के लिए केवल एक अधिकारी के ख़िलाफ़ फैसला सुनाया है।

लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग से निष्कासित ब्रेट हैंकिसन को पड़ोसी के अपार्टमेंट की खिड़की पर अंधाधुंध 10 राउंड गोलियां चलाने के लिए "अकारण खतरे" में डालने के तीन आरोपों का सामना करना पड़ेगा। इस जूरी ने निम्न-स्तरीय आपराधिक आरोपों की चर्चा की जिसमें प्रत्येक को अधिकतम केवल पांच साल की जेल होती है।

इस जूरी ने जोनाथन मैटिंगली और माइल्स कॉसग्रोव को भी छोड़ने का फैसला किया जिन्होंने टेलर और उनके साथी पर उनके अपार्टमेंट के भीतर 20 राउंड गोली चलाई थी। इस जूरी को केंटकी प्रांत के अटॉर्नी जनरल डैनियल कैमरन द्वारा पैनल में रखा गया था जो कि रिपब्लिकन पार्टी से है।

टेलर परिवार ने इस मुक़दमे के परिणाम को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की है जिसे उनके वकील ने "अपमानजनक और कष्टप्रद" बताया है।

पुलिस विभाग के तर्क देने के बाद कि अधिकारियों ने इस साल मार्च महीने में एक कथित नशीली दवाओं के भंडाफोड़ को लेकर कार्रवाई करने के दौरान अपार्टमेंट में घुसने की बात की तो जूरी ने पाया कि पुलिस अधिकारियों ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। अधिकारियों ने तब गोली चलाई जब टेलर के साथी केनेथ वाकर ने गोली चलाई थी।

पुलिस के बयान को वाकर के अलावा 11 गवाहों द्वारा नकार दिया गया है। वाकर ने गवाही में कहा कि अधिकारियों ने पहले खुद के बारे में नहीं बताया था। परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाली क़ानूनी टीम द्वारा सार्वजनिक रूप से जारी किए गए सबूतों से पता चलता है कि तीन अधिकारी सादे वर्दी में पीड़ित के अपार्टमेंट में घुस गए और बिना वारंट के बिना पहचान वाली कार में आए। वाकर ने फोन नंबर 911 पर इमेर्जेंसी कॉल किया जिसमें उन्होंने अपराधियों द्वारा घुसने की सूचना दी।

टेलर के परिवार और वकीलों ने कहा कि वाकर ने समझा की अपराधी प्रवेश कर रहे हैं ऐसे में उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई। हाल ही में वकीलों द्वारा जारी किए गए फोटोग्राफिक सबूत ने परिवार के दावों की पुष्टि की और यह भी बताया कि कम से कम एक अधिकारी के शरीर में लगा एक कैमरा था जिसे पुलिस विभाग ने अस्वीकार कर दिया था।

इस फैसले के कुछ ही घंटों के भीतर लुइसविले में तीव्र विरोध देखा गया। गवर्नर की ओर से लॉकडाउन के आदेश के बावजूद शहर के बाहर और पुलिस के ईर्द गिर्द सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।

Breonna Taylor
Breonna Taylor's Case
International news
Breona Taylor murder case

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

जॉर्ज फ्लॉय्ड की मौत के 2 साल बाद क्या अमेरिका में कुछ बदलाव आया?

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

ईरान हो या इज़रायल, क्या भारत का दांव उल्टा?

दुनिया भर की : नेतन्याहू के जानेभर से इज़रायल भला नहीं बन जाएगा

थाईलैंड : "राजशाही के अपमान" को लेकर प्रदर्शनकारियों पर मुक़दमा शुरू


बाकी खबरें

  • गरीबों को आवास चाहिए, न कि पीएम का महल
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गरीबों को आवास चाहिए, न कि पीएम का महल
    13 Jul 2021
    ‘इस परियोजना के लिए प्रेरक शक्ति के रूप में स्वयं पीएम काम कर रहे हैं, जो एक वास्तु भविष्यवाणी के माध्यम से निर्देशित हो रहे हैं कि एक गोलाकार संसद भवन का अर्थ है कि वे सत्ता में अपनी वापसी नहीं कर…
  • भारत की 1983 विश्व कप जीत के नायक यशपाल शर्मा का निधन
    भाषा
    भारत की 1983 विश्व कप जीत के नायक यशपाल शर्मा का निधन
    13 Jul 2021
    उन्हें अपने जुझारूपन के लिये जाना जाता है। विश्व कप 1983 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी अर्धशतकीय पारी क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा याद रहेगी।
  • रालोद ने अपने तीन नेताओं को छह वर्ष के लिए निलंबित किया
    भाषा
    रालोद ने अपने तीन नेताओं को छह वर्ष के लिए निलंबित किया
    13 Jul 2021
    रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश की अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान ने मथुरा के तीन नेताओं को एक दिन पहले एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ‘अनुशासनहीनता’ करने का…
  • चावल से एथनॉल बनाना, गरीबों पर चोट करना है
    सोम सुंदर मार्ला
    चावल से एथनॉल बनाना, गरीबों पर चोट करना है
    13 Jul 2021
    सरकार को ऊर्जा-सुरक्षा हासिल करने के लिए गैर-परम्परागत संसाधनों का अवश्य ही पता लगाना चाहिए। उसकी एथनॉल एवं बायो-डीजल बनाने की मौजूदा नीति देश की खाद्यान्न सुरक्षा की कीमत पर जैव ईंधन उद्योग की मदद…
  • मेहुल चौकसी फिर फरार; आ रही कोरोना की तीसरी लहर
    न्यूज़क्लिक टीम
    मेहुल चौकसी फिर फरार; आ रही कोरोना की तीसरी लहर
    13 Jul 2021
    आज न्यूज़चक्र में अभिसार शर्मा यह सवाल उठा रहे हैं कि अब जबकि कोरोना की तीसरी लहर का आना लगभग तय है तब केंद्र सरकार और आम जनता क्या कर रहे हैं ? क्या हमारी तैयारी पूरी है? अभिसार साथ ही मेहुल चौकसी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License