NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
16 Jul 2021
अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा

अल्जीरियाई सरकार ने हिरासत में रखे गए सत्ता-विरोधी हिरक आंदोलन से जुड़े 101 लोगों को रिहा करने का आदेश दे दिया। 2019 में शुरू हुए सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने और समर्थन करने के लिए सरकार द्वारा कई हिरक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया और हिरासत में लिया गया। अधिकांश प्रदर्शनकारियों को जिनकी रिहाई का आदेश बुधवार को दिया गया था उन्हें 12 जुलाई को विधायी चुनाव से ठीक पहले गिरफ्तार किया गया था।

राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बाउने ने गैरकानूनी सभा और सरकारी व्यवस्था को बिगाड़ने के मामलों में 30 बंदियों के लिए क्षमा का आदेश दिया। उन्होंने इन जैसे गतिविधियों के दोषी 71 युवा कैदियों के पक्ष में अतिरिक्त क्षमादान का भी आदेश दिया, जिन्हें रिहा किया जाएगा। अल्जीरियाई स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 18 हिरक प्रदर्शनकारियों को रिहा करने के लिए इसी तरह का आदेश दिया गया था।

अल्जीरियाई राष्ट्रपति द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि "ईद उल-अज़हा के मौके पर राष्ट्रपति ने अंतिम फैसले के साथ 30 बंदियों और 71 अन्य लोगों को क्षमा करने का फैसला किया है, जिन्हें हिरक आंदोलन द्वारा विरोध उनकी गतिविधियों के कारण सजा नहीं मिली थी।”

हिरक आंदोलन ने 12 जून को होने वाले चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया था। इस आंदोलन के साप्ताहिक शुक्रवार के विरोध ने अल्जीरियाई लोगों को चुनावों से दूर रहने का आह्वान किया, जिसे सरकार ने अपनी वैधता के लिए एक गंभीर खतरे के रूप में देखा। चुनावों से पहले के हफ्तों में सरकार ने हिरक आंदोलन और विपक्ष पर भारी कार्रवाई शुरू की जिसमें करीब 2,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिर भी, अंतिम मतदान 23% के साथ निराशाजनक रहा जो कि पिछले चुनावों की तुलना में भी कम था।

अल्जीरियन लीग फॉर द डिफेंस ऑफ ह्यूमन राइट्स (एलएडीडीएच) के उपाध्यक्ष साल्ही ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 101 बंदियों में से 46 बंदी कल रात ही जेल से छूट चुके थे। उन्होंने इस रिहाई का स्वागत किया और सरकार से अल्जीरियाई जेलों में बंद अन्य सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का आह्वान किया। उनके अनुसार, कल का क्षमादान अपर्याप्त होता है यदि यह अन्य सभी राजनीतिक कैदियों पर लागू नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को दमन और मनमानी गिरफ्तारी के चल रहे अभियान को भी खत्म करना चाहिए।

Algeria
Anti government protest
Algerian Government

Related Stories

हड़ताल-आंदोलन की धार कुंद नहीं पड़ी

विचार: पूर्व के आंदोलनों से किस तरह अलग और विशिष्ट है किसान आंदोलन

2020 : सरकार के दमन के बावजूद जन आंदोलनों का साल

2020: लोकतंत्र और संविधान पर हमले और प्रतिरोध का साल

“एक बुज़ुर्ग होने के नाते हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम अपने बच्चों की आवाज़ बनें”

कार्टून क्लिक : मित्रों... नामकरण करा लो


बाकी खबरें

  • election
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव दूसरा चरण:  वोट अपील के बहाने सियासी बयानबाज़ी के बीच मतदान
    14 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कितने अहम हैं, ये दिग्गज राजनेताओं की सक्रियता से ही भांपा जा सकता है, मतदान के पहले तक राजनीतिक दलों और राजनेताओं की ओर से वोट के लिए अपील की जा रही है, वो भी बेहद तीखे…
  • unemployment
    तारिक़ अनवर
    उत्तर प्रदेश: क्या बेरोज़गारी ने बीजेपी का युवा वोट छीन लिया है?
    14 Feb 2022
    21 साल की एक अंग्रेज़ी ग्रेजुएट शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनकी शिक्षा के बावजूद, उन्हें राज्य में बेरोज़गारी के चलते उपले बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
  • delhi high court
    भाषा
    अदालत ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 44 हजार बच्चों के दाख़िले पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा
    14 Feb 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम और पिछले वर्ष सीटों की संख्या, प्राप्त आवेदनों और दाखिलों की संख्या को लेकर एक संक्षिप्त और स्पष्ट जवाब दाखिल करें।’’ अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
  • ashok gehlot
    भाषा
    रीट पर गतिरोध कायम, सरकार ने कहा ‘एसओजी पर विश्वास रखे विपक्ष’
    14 Feb 2022
    इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई विशेष चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन जारी रखा। ये विधायक तीन कार्यदिवसों से इसको लेकर सदन में प्रदर्शन कर…
  • ISRO
    भाषा
    इसरो का 2022 का पहला प्रक्षेपण: धरती पर नज़र रखने वाला उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित
    14 Feb 2022
    पीएसएलवी-सी 52 के जरिए धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 और दो छोटे उपग्रहों को सोमवार को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने इसे ‘‘अद्भुत उपलब्धि’’ बताया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License