NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
यूपी: महामारी ने बुनकरों किया तबाह, छिने रोज़गार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद! 
इस नए अध्ययन के अनुसार- केंद्र सरकार की बहुप्रचारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) और प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) जैसी योजनाओं तक भी बुनकरों की पहुंच नहीं है।
दित्सा भट्टाचार्य
01 Feb 2022
varansi weavers
वाराणसी के बुनकर

​पूर्वी उत्तर प्रदेश के 89 फीसदी बुनकर कोविड-19 के दौरान खाद्य राशन, मौद्रिक सहायता, बढ़े हुए बिजली बिल, सीवेज से संबंधित और अन्य नागरिक समस्याओं से निबटने के लिए दिए जा रहे विभिन्न राहत उपायों को पाने के लिए स्थानीय और राज्य सरकार के प्रति विश्वास की कमी के कारण संपर्क नहीं कर सके थे या उनका संपर्क नहीं हुआ था।

यह खुलासा सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) द्वारा सोमवार, 31 जनवरी को जारी की गई एक रिपोर्ट में किया गया है। बाकी बचे 11 फीसदी​ बुनकर जिन्होंने मदद के लिए राज्य सरकार से संपर्क किया था, वे इस बारे में सरकारी प्रतिक्रिया से अंसतुष्ट थे।
 
यह अध्ययन रिपोर्ट 2020 से लेकर 2021 के दौरान कई महीनों तक चलने वाले एक सतत सहयोगी अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है।​ यह अध्ययन वाराणसी स्थित विद्वान और सामाजिक विज्ञान में योग्य शोधकर्ता डॉ. मुनिज़ा खान के नेतृत्व में अच्छी तरह से प्रशिक्षित ऑन-ग्राउंड शोधकर्ताओं की एक समर्पित टीम द्वारा किया गया है। इस तथ्यान्वेषी जांच दल ने वाराणसी, गोरखपुर (रसूलपुर, पुराना गोरखनाथ), आजमगढ़ (मुबारकपुर, इब्राहिमपुर, शाहपुर) और मऊ (घोसी, मधुबन) में 204 बुनकरों के विस्तृत साक्षात्कार रिकॉर्ड किए। शोधकर्ताओं ने बुनाई-कताई के विभिन्न पहलुओं और विभिन्न चरणों में लगे लोगों एवं भारत के कुछ सबसे उत्तम वस्त्रों को बनानेवालों से एक साथ बात की।
 
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बुनकरों की केंद्र सरकार की योजनाओं तक पहुंच नहीं है। बहुप्रचारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) भी उन तक नहीं पहुंची है। इस सर्वें में शामिल महिलाओं में से केवल ​10 फीसदी​ महिलाएं ही इस योजना के तहत उज्ज्वला गैस प्राप्त करने के लिए पंजीकृत थीं; बाकी को आवेदन करने के कई प्रयासों के बावजूद यह सुविधा नहीं दी गई थी। बुनकरों ने पाया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) तक भी उनकी पहुंच मुश्किल है। एक चौंका देने वाला तथ्य यह सामने आया कि ​52 फीसदी​ उत्तरदाताओं के पास खाते तक नहीं थे। केवल ​​58 फीसदी ने ही एक से अधिक बार नकद हस्तांतरण प्राप्त किया था।
 
बुनकर जो मजदूरी करते हैं या जिनके पास कुछ ही करघे हैं, वे मुस्लिम अंसारी, दलित, ओबीसी जैसे समुदायों से संबंधित हैं और उनमें कुछ ऐसे बुनकर हैं, जो अधिक विशेषाधिकार प्राप्त मुस्लिम जातियों से हैं।" आज, इस कारीगर उद्योग का एक बड़ा वर्ग पूरी तरह से गरीब है और सरकारी नजरों से अदृश्य है। इसलिए न केवल राजनीतिक असर डालने के लिए बल्कि आर्थिक नीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए भी जानकार और तर्कसंगत सार्वजनिक संवाद की आवश्यकता है," रिपोर्ट में कहा गया है।
 
शोधकर्ताओं के अनुसार, यूरोप और ब्रिटेन में कोविड-19 के कारण पूर्वांचल के हस्तशिल्प और हथकरघा व्यवसायों को 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यूरोपीय देश भारत से रेशम की पोशाक सामग्री, साड़ी, स्कार्फ, दुपट्टे, चादरें और कुशन कवर का काफी अधिक मात्रा में आयात करते हैं।
 
बनारसी वस्त्र उद्योग संघ के महासचिव राजन बहल ने शोधकर्ताओं को बताया कि यूरोपीय देशों में कोरोनावायरस की दूसरी लहर को देखते हुए व्यापारी चिंतित हो गए हैं। जो ऑर्डर मिले थे, उन्हें भी कैंसिल किया जा रहा है। कई व्यापारियों ने अपना उत्पादन कम कर दिया है तो कई ने काम बंद कर दिए हैं।
 
इसका खामियाजा बुनकरों को भुगतना पड़ा है। जब करघा उद्योग की बात आती है तो बुनाई प्रमुख कार्य है। लॉकडाउन से पहले, ​सर्वेक्षण में शामिल 120 पुरुष उत्तरदाता यानी ​​77 फीसदी​ लोग बुनाई के काम में शामिल थे। लॉकडाउन के बाद इस संख्या में भारी गिरावट आई है। इसके बाद तो केवल ​​40​ फीसदी​ यानी 40 पुरुषों के पास ही यह काम रह गया था।
 
​​"​इसलिए, एक गतिविधि के रूप में बुनाई इस बुरी हद तक प्रभावित हुई कि यह एक तरह से समाप्त हो गई। इस वजह से घर-परिवार के पुरुषों ने यह सोच कर जो भी काम मिला उसे करने लगे कि वे पुरुष हैं और अपने परिवार के लिए आखिर उन्हें ही रोटी जुटानी है,” रिपोर्ट में कहा गया है। लॉकडाउन के पहले केवल तीन (2 फीसदी) पुरुष ही मजदूरी कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन के बाद यह संख्या बढ़ कर 19 हो गई है यानी 12 फीसदी लोग दिहाड़ी मजदूरी करने लगे हैं। करघा उद्योग में पुरुषों के अन्य कार्यों में बंधन, परिष्करण, रंगाई, पट्टा (ड्राफ्ट डिजाइन) और कढ़ाई बनाना शामिल है। इन सभी बुनाई संबंधी गतिविधियों में लॉकडाउन से पहले शामिल पुरुषों की संख्या 19 यानी (12 फीसदी)​ थी, और लॉकडाउन के बाद, इसमें 6 फीसदी की गिरावट आई यानी कुल 10 लोग ही पुश्तैनी धंधे में लगे रहे।
 
जरी/जरदोजी का काम बुनाई से अलग है; यह मुख्य रूप से हाथ की कढ़ाई का काम है। सर्वेक्षण के अनुसार, ​​19 लोग (यानी 12 फीसदी) ​​पुरुष ज़री और आरी के काम में शामिल थे, और लॉकडाउन के बाद, उनकी तादाद में गिरावट आई और मात्र ​​13 लोग (8 फीसदी) ही इस काम में रह गए। लॉकडाउन से पहले, ​​4 (2.5फीसदी) ​पुरुषों की अपनी दुकानें थीं, और लॉकडाउन के बाद, केवल ​2 (1 फीसदी) ​​पुरुषों की अपनी दुकानें रह गईं थीं। लॉकडाउन के पहले 20 (13 फीसदी) पुरुष अन्य कामों में संलग्न थे जबकि तालाबंदी के बाद 23 (15 फीसदी) लोग अन्य कामों को करने लगे हैं। इन पुरुषों के व्यवसायों में किसी और की दुकान पर काम करना, दिहाड़ी मजदूर, ऑटो-रिक्शा चलाना, बढ़ईगीरी, चाय की दुकान चलाना आदि शामिल हैं। इनमें 6 लोग यानी 4 फीसदी बुनकर हैं जिन्हें तालाबंदी के बाद कोई काम नहीं है।
 
​महिला श्रमिकों को तो और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। ​सर्वेक्षण में शामिल 8 महिलाएं यानी 16 फीसदी लॉकडाउन से पहले बुनाई में शामिल थीं, लेकिन इसके बाद करघे पर काम करने वाली एक भी महिला नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस उद्योग में काम करने वाली महिलाएं इस महामारी से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। शोधकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चला है कि ​​​लॉकडाउन के बाद 25 (51 फीसदी) महिलाओं के पास कोई काम नहीं था, जबकि लॉकडाउन से पहले सिर्फ ​3​3 (6 फीसदी) ​​महिलाओं के पास कोई काम नहीं था।
 
कुल ​204 साक्षात्कार देने वाले बुनकरों में से 165 (81%) परिवारों के पास राशन कार्ड हैं। इनमें से​ 145 (88 फीसदी) ​​परिवारों के पास सफेद राशन कार्ड है। सफेद राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट प्रति माह ​5​​ किलो खाद्यान्न (​2​​.5 किलो चावल और ​​2​​.5 किलो गेहूं) मिलता है। उन्हें 2 रुपये प्रति किलो गेहूं और 3 रुपये किलो चावल मिलता है। 8 (5 फीसदी) परिवारों के पास लाल राशन कार्ड है। ये अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत आने वाले सबसे गरीब वर्ग हैं, और इन्हें हर महीने प्रति यूनिट 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है। 12 (7 फीसदी) परिवारों के पास पीला राशन कार्ड है। ये राशन कार्डधारक गरीबी रेखा से ऊपर हैं, और इसलिए वे पीडीएस के हकदार नहीं हैं।
 
अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के दौरान सरकार ने एक योजना की घोषणा की थी, जहां लोगों को महीने में दो बार राशन दिए जाने की बात थी। इसके तहत, पहली बार उन्हें मुफ्त में गेहूं, चावल और ​1​​ किलो चना दिया जाना था और दूसरी बार इन खाद्यान्नों को सामान्य दरों पर खरीदना था। यह योजना आठ महीने तक लागू रहने वाली थी।
 
सर्वे में शामिल जिन 165​​ परिवारों के पास राशन कार्ड हैं, उनमें केवल ​​111 (67 फीसदी) परिवारों को ​​लॉकडाउन के दौरान दो बार राशन मिला; पहली बार, यह मुफ्त में दिया गया था, और दूसरी बार उन्हें खरीदना पड़ा। इस योजना के कार्यान्वयन में भी कथित खामियां थीं। लोगों को 5-6 महीने में यह केवल पहली बार मिला है, जबकि योजना के अनुसार, उन्हें यह लाभ नवम्बर 2020 तक मिलना था ।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्यान्न का वितरण भी जगह-जगह अलग-अलग था। "कई जगहों पर लोगों को 1 या 2 किलो से भी कम राशन मिला" ​और कहीं-कहीं लोगों को 51 किलो तक राशन मिला था ! इसलिए, पीडीएस में एकरूपता नहीं थी, और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। लोगों ने यह भी शिकायत की कि दुकानदार कभी-कभी नियमित कीमतों पर बिक्री के अंतर को ध्यान में रखते हुए प्रति सदस्य निर्धारित यूनिट नहीं देते हैं। नतीजतन, लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन की दुकान से कम राशन मिला।
 
रिपोर्ट में कहा गया है, "बुनाई उद्योग के जटिल, बहु-स्तरीय और अन्योन्याश्रित ढांचे पर प्रभाव एक स्तर पर है, जिसे समझना काफी आसान है। करघे रहित बुनकरों की सबसे निचली परत, यानी मजदूरी करने वाले (हथकरघा और बिजली करघा दोनों), लॉकडाउन के दौरान सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। लेकिन महामारी और लॉकडाउन के प्रभाव का पूरे उद्योग पर भारी प्रभाव पड़ा है। इससे समूचा उद्योग ठप हो गया है, और सरकार की तरफ से इन लोगों के लिए किए गए विभिन्न राहत उपाय संभवतः उन तक नहीं पहुंचे, जो सबसे ज्यादा जरूरतमंद थे।"
 
अंग्रेजी में मूल रूप से लिखे गए लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: 

Weavers of Eastern UP Lost Work During Pandemic, Received No Help From Govt, Says Study

Citizens for Justice and Peace
Covid-19 Pandemic
Eastern UP
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana
Banarasi Vastra Udyog Sangh
Prime Minister Jan Dhan Yojana
Antodaya Anna Yojana
Lockdown

Related Stories

लॉकडाउन में लड़कियां हुई शिक्षा से दूर, 67% नहीं ले पाईं ऑनलाइन क्लास : रिपोर्ट

कटाक्ष: नये साल के लक्षण अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं...

कोरोना अपडेट: देश के 14 राज्यों में ओमिक्रॉन फैला, अब तक 220 लोग संक्रमित

मोदी जी, शहरों में नौकरियों का क्या?

ओमिक्रॉन से नहीं, पूंजी के लालच से है दुनिया को ख़तरा

महामारी का दर्द: साल 2020 में दिहाड़ी मज़दूरों ने  की सबसे ज़्यादा आत्महत्या

100 करोड़ वैक्सीन डोज़ : तस्वीर का दूसरा रुख़

दिल्ली : याचिका का दावा- स्कूलों से अनुपस्थित हैं 40,000 शिक्षक, कोविड संबंधी ज़िम्मेदारियों में किया गया नियुक्त

आज भी न्याय में देरी का मतलब न्याय न मिलना ही है

कोरोना लॉकडाउन में घने वनों से घिरे बैगाचक में बांटा गया परंपरागत खाद्य पदार्थ, दिया पोषण-सुरक्षा का मॉडल


बाकी खबरें

  • putin
    अब्दुल रहमान
    मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 
    24 Feb 2022
    अति-राष्ट्रवादियों और रूसोफोब्स के दबाव में, यूक्रेन में एक के बाद एक आने वाली सरकारें डोनबास क्षेत्र में रूसी बोलने वाली बड़ी आबादी की शिकायतों को दूर करने में विफल रही हैं। इसके साथ ही, वह इस…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!
    24 Feb 2022
    तमाम आशंकाओं के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी है। इस युद्ध के लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन से कारण इसके पीछे हैं? आइए इसे समझते हैं। 
  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश चुनाव: ज़मीन का मालिकाना हक़ पाने के लिए जूझ रहे वनटांगिया मतदाता अब भी मुख्यधारा से कोसों दूर
    24 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान इस इलाक़े में होना है। ज़मीन के मालिकाना हक़, बेरोज़गारी और महंगाई इस क्षेत्र के कुछ अहम चुनावी मुद्दे हैं।
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव: अयोध्यावादियों के विरुद्ध फिर खड़े हैं अयोध्यावासी
    24 Feb 2022
    अयोध्या में पांचवे दौर में 27 फरवरी को मतदान होना है। लंबे समय बाद यहां अयोध्यावादी और अयोध्यावासी का विभाजन साफ तौर पर दिख रहा है और धर्म केंद्रित विकास की जगह आजीविका केंद्रित विकास की मांग हो रही…
  • mali
    पवन कुलकर्णी
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है
    24 Feb 2022
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों को हटाने की मांग करने वाले बड़े पैमाने के जन-आंदोलनों का उभार 2020 से जारी है। इन आंदोलनों की पृष्ठभूमि में, माली की संक्रमणकालीन सरकार ने फ़्रांस के खिलाफ़ लगातार विद्रोही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License