NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जनता के एजेंडे को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा पीपुल्स ब्रिक्स से
दुनिया के पांच प्रमुख देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की जनता की आवाजें 11-12 नवंबर को ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में जुट रही हैं। यहां वे जनता की मांगपत्र को तैयार करेंगी जिन्हें आधिकारिक ब्रिक्स सम्मेलन में भेजा जाएगा।
भाषा सिंह
11 Nov 2019
brics

ब्राजीलिया: दुनिया के पांच प्रमुख देशों की जनता की आवाजें जमा हो गईं हैं लातिन अमेरिकी देश ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में। यहां पीपुल्स ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के राजनीतिक नेता, जनआंदोलनों के नेता, ट्रेड यूनियन के नेता, सांसद, बुद्धिजीवी आदि बड़ी संख्या में जुट रहे हैं और पांचों देशों की जनता का मांगपत्र तैयार करेंगे। साथ ही संयुक्त रणनीति बनाएंगे। पीपुल्स ब्रिक्स 11 और 12 नवंबर को ब्राजील की संसद के भीतर चैम्बर ऑफ ड्यूपिटीस में शुरू हो रहा है। इसे फिर सरकारों के आधिकारिक ब्रिक्स यानी 13 और 14 नवंबर को हो रहे 11वें ब्रिक्स राष्ट्राध्यक्षों का सम्मेलन में भेजा जाएगा।

पीपुल्स ब्रिक्स एक वैकल्पिक दस्तावेज तैयार करेगा, अपने-अपने देशों के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व पर जो ब्राजीलिया में मुख्य ब्रिक्स में शिरकत करने आएंगे। पीपुल्स ब्रिक्स में तमाम देशों की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के संदर्भ में समझा जाएगा और जनता के एजेंडे को मुख्य एजेंडे में प्रवेश कराने के लिए राजनीतिक रणनीति तैयार की जाएगी। इसमें शिरकत करने के लिए इन पांच देशों से चुने हुए प्रतिनिधि आ चुके हैं। पीपुल्स ब्रिक्स को आयोजित करने का जिम्मा इंटरनेशनल पीपुलिस असेंबली, एएलबीए मूवमेंस –ब्राजील चैप्टर, ट्राईकॉनटिनेंटल: इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिसर्च, ब्राजील पीपुल्स फ्रंट और फीयरलेस पीपुल्स फ्रंट के ऊपर है।
IMG-20191111-WA0009.jpg
इस सम्मेलन में शिरकत करने आईं ब्राजील के भूमिहीन श्रमिकों आंदोलन की प्रतिनिधित्व करने वाली ग्रासिया ने बताया कि तकरीबन इन पांचों देशों की सरकारें दक्षिण पंथी हैं और जनता के बुनियादी अधिकारों की अनदेखी कर रही हैं। ऐसे में आधिकारिक ब्रिक्स में इन देशों की सही मांग और इच्छाएं सामने नहीं आ पाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देशों के बारे में एक झूठी छवि गठित की जाती है, बताया जाता है कि इन देशों में शासन बहुत अच्छे से चल रहा है। इसे चुनौती देने के लिए ही हम यहाँ जमा हुए हैं। हम असल जनता की आवाज है।

यहां हम खुलकर चर्चा करेंगे कि कैसे इन पांचों देशों की जनता को साथ आना है और अपने मुद्दे सामने रखने हैं। यह हमारे लिए बेहद जरूरी है। वरना तमाम मंचों से असली मुद्दे गायब हो रहे हैं। यहां से हमारा मांगपत्र आधिकारिक ब्रिक्स सम्मेलन में जाना बेहद अहम है क्योंकि इससे यह पता चलेगा कि इन देशों की जनता जागी हुई है और परिवर्तन की मांग तेज है।

दो दिन तक चलने वाले पीपुल्स ब्रिक्स में चार सत्रों में चर्चा होगी। इसकी शुरुआत होगी साम्राज्यवाद और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में ब्रिक्स की भूमिका से। दूसरा सत्र है अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर बातचीत होगी, रणनीति बनाई जाएगी। तीसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक संकट और जनता के आंदोलनों पर चर्चा होगी और आखिरी सत्र अंतर्राष्ट्रवाद की चुनौतियों, गठबंधन और लोगों की एकजुटता पर केंद्रित होगा। इन सत्रों में पांच देशों के 17 विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगें और फिर उस पर बहस होगी।

एक अलग दुनिया संभव है और जनता के सवालों के बिना सुने बिना, उन्हें बराबरी का स्थान दिए बिना कोई भी देश सही विकास नहीं कर सकता, इसका एक जीवंत प्लेटफार्म बन सकता है पीपुल्स ब्रिक्स।

BRICS
Brazil
Brasilia
Russia
China
India
South Africa
Leader of mass movements
leader of trade union

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

UN में भारत: देश में 30 करोड़ लोग आजीविका के लिए जंगलों पर निर्भर, सरकार उनके अधिकारों की रक्षा को प्रतिबद्ध

वर्ष 2030 तक हार्ट अटैक से सबसे ज़्यादा मौत भारत में होगी

लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार

वित्त मंत्री जी आप बिल्कुल गलत हैं! महंगाई की मार ग़रीबों पर पड़ती है, अमीरों पर नहीं

रूस की नए बाज़ारों की तलाश, भारत और चीन को दे सकती  है सबसे अधिक लाभ

प्रेस फ्रीडम सूचकांक में भारत 150वे स्थान पर क्यों पहुंचा

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    अब साहित्य का दक्षिण टोला बनाने की एक कोशिश हो रही है: जयप्रकाश कर्दम
    13 Feb 2022
    इतवार विशेष: दलित साहित्य और दलित लेखकों के साथ भेदभाव हो रहा है जैसे गांव में होता है न, दलित बस्ती दक्षिण टोला। दलित साहित्य को भी यह मान लीजिए कि यह एक दक्षिण टोला है। इस तरह वे लोग दलित साहित्य…
  • Saharanpur
    शंभूनाथ शुक्ल
    यूपी चुनाव 2022: शांति का प्रहरी बनता रहा है सहारनपुर
    13 Feb 2022
    बीजेपी की असली परीक्षा दूसरे चरण में हैं, जहां सोमवार, 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। दूसरे चरण में वोटिंग सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूँ, शाहजहांपुर ज़िलों की विधानसभा…
  • Uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    चुनाव 2022: उत्तराखंड में दलितों के मुद्दे हाशिये पर क्यों रहते हैं?
    13 Feb 2022
    अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी दलित समाज के अस्तित्व से जुड़े सवाल कभी भी मुख्यधारा के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रश्न नहीं रहे हैं। पहाड़ी जिलों में तो दलितों की स्थिति और भी…
  • Modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: अगर आरएसएस न होता...अगर बीजेपी नहीं होती
    13 Feb 2022
    "...ये तो अंग्रेजों की चापलूसी में लगे थे। कह रहे थे, अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं"
  • election
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: चुनाव आयोग की साख पर इतना गंभीर सवाल!
    13 Feb 2022
    हर हफ़्ते की कुछ खबरें और उनकी बारिकियाँ बड़ी खबरों के पीछे छूट जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार जैन हफ़्ते की इन्हीं कुछ खबरों के बारे में बता रहे हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License