NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
विरोध प्रदर्शन ने बाइडेन को नया एविक्शन बैन लागू करने के लिए मजबूर किया
अमेरिका में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ प्रगतिशील सदस्य कोरी बुश के नेतृत्व में राजधानी में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नई एविक्शन मोरेटोरियम लागू किया गया।
पीपल्स डिस्पैच
05 Aug 2021
विरोध प्रदर्शन ने बाइडेन को नया एविक्शन बैन लागू करने के लिए मजबूर किया

फेडरल एविक्शन मोरेटोरियम की समाप्त होने के विरोध में कई दिनों के विरोध के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन ने मंगलवार 3 अगस्त को एक नया मोरेटोरियम जारी किया। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) द्वारा लागू किया गया नया मोरेटोरियम अगले दो महीने यानी 3 अक्टूबर तक के लिए प्रभावी होगा।

ये मोरेटोरियम यह देखते हुए कि सीडीसी COVID-19 के सामुदायिक प्रसारण की "पर्याप्त" या "उच्च" दर क्या है अमेरिका में काउंटियों को कवर करेगा। सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार, 2 अगस्त तक 3,219 काउंटियों में से 2,604 ऐसे उच्च स्तर के प्रसार का सामना कर रहे हैं जो लगभग 80.9% काउंटियों को दर्शाता है जहां लगभग 90% अमेरिकी आबादी निवास करती है।

सीडीसी और अमेरिकी कांग्रेस द्वारा मोरेटोरियम की समाप्ति से पहले इसे बढ़ाने में विफल रहने के बाद पिछले 11 महीनों के लंबे सीडीसी एविक्शन बैन 31 जुलाई को समाप्त होने के तीन दिन बाद नया मोरेटोरियम है। ये नया मोरेटोरियम पिछले वाले की तरह व्यापक नहीं है, लेकिन सामाजिक आंदोलन, हाउसिंग राइट्स एक्टिविस्ट और प्रगतिशील समूह इसे बाइडेन प्रशासन से एक बड़े लाभ के रूप में देखते हैं।

राष्ट्रव्यापी एविक्शन क्राइसिस को रोकने के लिए कोई उपाय पारित किए बिना जब से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा शुक्रवार 30 जुलाई को छह सप्ताह की छुट्टी के लिए स्थगित हो गई, डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रगतिशील कांग्रेसी कोरी बुश वाशिंगटन डीसी में कैपिटल बिल्डिंग के बाहर धरना दे रही हैं। इस भवन में अमेरिकी कांग्रेस है।

एक मां के रूप में बेदखली और बेघर होने का अनुभव कर चुकी बुश आवास अधिकारों, अमेरिकी कांग्रेस में मोरेटोरियम के विस्तार और किराया रद्द करने की सबसे बड़ी समर्थक रही हैं। पिछले पांच दिनों में उनके धरने में कई जमीनी सामाजिक आंदोलनों के प्रतिनिधि शामिल हुए और कांग्रेस में उनके प्रगतिशील डेमोक्रेटिक सहयोगियों से व्यापक समर्थन मिला जिसमें अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़, मोंडायरे जेम्स, जिमी गोमेज़, जमाल बोमन, बर्नी सैंडर्स, इल्हान उमर और अन्य शामिल थे।

बाइडेन प्रशासन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए बुश अपने ट्वीट में कहा, "पांच दिनों से हम यहां बाहर हैं और मांग कर रहे हैं कि हमारी सरकार जान बचाने के लिए काम करे।" उन्होंने कहा, "आज, हमारे आंदोलन ने पहाड़ों को हिला दिया।"

America
Joe Biden
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License