NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफगानिस्तान : हवाई हमले में सात लोगों के मारे जाने के बाद बल्ख प्रांत में विरोध प्रदर्शन तेज़
पीड़ितों में एक ही परिवार से तीन नाबालिग और महिलाएं शामिल हैं। रिपोर्टों में उल्लेख किया गया है कि अमेरिका द्वारा समर्थित हमले में वे अपने घर में ही मारे गए।
पीपल्स डिस्पैच
27 Jan 2020
Afghanistan Raids

26 जनवरी को सरकारी सैनिकों द्वारा किए गए हवाई हमलों में एक ही परिवार के सात सदस्यों के मारे जाने के बाद उत्तरी बल्ख प्रांत में विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गए। सरकारी सैनिक अमेरिका के साथ मिलकर तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में हवाई हमले कर रही है।

टोलो न्यूज के अनुसार, रविवार के हवाई हमले में मारे गए लोग रात के वक़्त खाना खा रहे थे। हालांकि, अशरफ गनी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस क्षेत्र में नागरिक की मौत की रिपोर्टों की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग मिशन भेजने का वादा किया है।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार को किए गए कई हवाई हमलों में "दर्जनों आतंकवादियों" को मारने का दावा किया। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में दावा किया कि सरकारी सैनिकों द्वारा पहले किए गए हवाई हमले के जवाब में शनिवार को कुंडुज में एक चेक पोस्ट के पास अफगान बलों के कम से कम 10 सैनिक मारे गए।

इससे पहले 21 जनवरी को अफगानिस्तान के स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग ने इस महीने की शुरुआत में किए गए एक हवाई हमले में तीन नाबालिगों और तीन महिलाओं सहित 15 अफगान नागरिकों की मौत के लिए अमेरिकी सेनाओं को जिम्मेदार ठहराया था। आयोग ने जारी हवाई हमलों में नागरिक हत्याओं को "मानवाधिकारों के उल्लंघन" का एक ख़तरनाक उदाहरण क़रार दिया।

8 जनवरी को पश्चिमी अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले के बाद यूएस और नाटो सैनिकों के एक प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान रसूल समूह के क्षेत्रीय कमांडर, मुल्लाह राज़ मोहम्मद नंग्यलाई की हत्या की पुष्टि की थी। हालांकि, 15 नागरिकों की मौतों पर सवाल उठाए जाने पर प्रवक्ता ने तुरंत अफगान रक्षा मंत्रालय से जवाब देने के लिए कहा।

अफगानिस्तान के स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग ने नागरिकों की मौतों को रोकने के लिए सैन्य अभियानों के दौरान देश में संचालित घरेलू और विदेशी सेनाओं को अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाने के लिए बार-बार कहा है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच सहित अधिकार की रक्षा करने वाले कई समूहों ने पहले उल्लेख किया है कि किस तरह 2019 में तालिबान विद्रोहियों की तुलना में अधिक नागरिकों को मारने के लिए अमेरिकी सेना के साथ-साथ अफगान सेनाएं ज़िम्मेदार थीं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

America
Afganistan
Airstrike
Afghan Ministry of Defense
Human rights commission
Afghanistan Raids

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर

क्या बंदूक़धारी हमारे ग्रह को साँस लेने देंगे


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License