NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम चन्नी को चमकौर साहिब से टिकट
पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। देखिए प्रमुख लोगों को कहां से मिला है टिकट
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jan 2022
congress
Image courtesy : The Indian Express

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनज़र कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है, जिसके बाद अब चुनावी सरगर्मियां और तेज़ हो गई हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी जिस तरह से प्रदेश में अपनी पैठ जमा रही है ऐसे में कांग्रेस के लिए उम्मीदवारों को सोच-समझ कर उतारना बेहद ज़रूरी हो गया है।

पंजाब कांग्रेस की पहली लिस्ट में 86 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चमकौर साहिब विधानसभा सीट जीतने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन करने वाली सोनू सूद की बहन मालविका सूद को मोगा से टिकट दिया गया है इसके अलावा गायक सिद्धू मुसेवाला को मानसा से उम्मीदवार बनाया गया है।

इन 4 विधायकों के टिकट कटे

  • मोगा सीट से विधायक हरजोत कमल की जगह बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दी गई है।
  • मलोट से मौजूदा विधायक और पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्‌टी की जगह रूपिंदर कौर रूबी को टिकट दी गई है। रूबी इससे पहले बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधायक थीं, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं।
  • श्री हरगोबिंदपुर से बलविंदर लाडी की टिकट काट दी गई। लाडी की जगह मनदीप सिंह रंगड़ नंगल को टिकट दी गई है। लाडी कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन 6 दिन बाद ही कांग्रेस में लौट आए थे।
  • बल्लुआना से विधायक नाथूराम की टिकट काट दी गई है। उनकी जगह राजिंदर कौर को टिकट दी गई है।
Punjab assembly elections
Congress
Charanjit Singh Channi
navjot kaur sidhu

Related Stories

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...


बाकी खबरें

  • Supreme Court
    न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    खोरी पुनर्वास संकट: कोर्ट ने कहा- प्रोविजनल एलॉटमेंट के समय कोई पैसा नहीं लिया जाएगा, फ़ाइनल एलॉटमेंट पर तय होगी किस्त 
    23 Oct 2021
    मजदूर आवास संघर्ष समिति ने कहा कि अस्वीकृत आवेदन की प्रकिया में अपारदर्शिता है एवं प्रार्थी को अपील का मौका न देना सरासर अत्याचार एवं धोखा है।
  • inflation
    अजय कुमार
    सरकारी आंकड़ों में महंगाई हो गई कम, ग़रीब जनता को एहसास भी नहीं हुआ! 
    23 Oct 2021
    आख़िर क्या वजह है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों में कमी आने के बाद भी आम आदमी इस पर भरोसा नहीं कर पाता।
  • 100 crore vaccines
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेक: क्या भारत सचमुच 100 करोड़ टीके लगाने वाला दुनिया का पहला देश है?
    23 Oct 2021
    भारत न तो पहला देश है जिसने 100 करोड़ डोज़ लगाई है और न ही भारत का टीकाकरण विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है।
  • shareel
    द लीफलेट
    सीएए विरोधी भाषण: भीड़ उकसाने के ख़िलाफ़ ‘अपर्याप्त और आधे-अधूरे सुबूत’, फिर भी शरजील इमाम को ज़मानत से इनकार
    23 Oct 2021
    दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2019 में राष्ट्रीय राजधानी में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA)-राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर अपने कथित भड़काऊ भाषण के सिलसिले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 16,326 नए मामले, 666 मरीज़ों की मौत
    23 Oct 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.51 फ़ीसदी यानी 1 लाख 73 हज़ार 728 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License